Page Loader
रणजी ट्रॉफी: पृथ्वी राज ने लिए 5 विकेट, आंध्र की मध्य प्रदेश के खिलाफ बढ़त
पृथ्वी राज ने लिए पांच विकेट (फोटो: इंस्टाग्राम/@prithvi_raj1)

रणजी ट्रॉफी: पृथ्वी राज ने लिए 5 विकेट, आंध्र की मध्य प्रदेश के खिलाफ बढ़त

Feb 02, 2023
12:36 pm

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश के तेज गेंदबाज पृथ्वी राज यार्रा ने मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर-फाइनल मैच में पहली पारी में पांच विकेट लिए हैं। इस सीजन पृथ्वी ने पहली बार पारी में पांच विकेट चटकाए हैं। 15वां फर्स्ट-क्लास मैच खेल रहे 24 वर्षीय पृथ्वी का यह पहला फाइव विकेट हॉल है। घरेलू क्रिकेट में वह 60 से अधिक विकेट हासिल कर चुके हैं।

लेखा-जोखा

आंध्र प्रदेश को मिली बड़ी बढ़त 

पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र ने पहली पारी में 379 रन बनाए थे। रिकी भुई (149) और करन शिंदे (110) ने आंध्र के लिए अहम योगदान दिए थे। मध्य प्रदेश के लिए अनुभव अग्रवाल ने सर्वाधिक चार विकेट लिए थे। जवाब में मध्य प्रदेश की पहली पारी 228 के स्कोर पर सिमटी है। शुभम शर्मा (51) ने सर्वाधिक योगदान दिया। आंध्र के लिए पृथ्वी के अलावा के शशिकांत (3 विकेट) ने भी अच्छी गेंदबाजी की।