NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया नाबाद अर्धशतक, शेष भारत ने बनाई मजबूत बढ़त
    खेलकूद

    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया नाबाद अर्धशतक, शेष भारत ने बनाई मजबूत बढ़त

    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया नाबाद अर्धशतक, शेष भारत ने बनाई मजबूत बढ़त
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 03, 2023, 06:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया नाबाद अर्धशतक, शेष भारत ने बनाई मजबूत बढ़त
    नवदीप सैनी ने लिए 3 विकेट (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIdomestic)

    ईरानी कप 2022-23 के मुकाबले में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ शेष भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में 85/1 का स्कोर बना लिया है और अपनी कुल बढ़त को 275 रन का कर दिया है। इससे पहले शेष भारत की पहली पारी (484/10) के जवाब में मध्य प्रदेश ने सभी विकेट खोकर 294 रन बनाए थे। आज के खेल पर नजर डालते हैं।

    बड़ा स्कोर नहीं बना सकी मध्य प्रदेश की टीम 

    कल के स्कोर 112/3 से आगे खेलने उतरी मध्य प्रदेश की टीम को हर्ष गवली के रूप में आज पहला झटका लगा। वह 54 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए आए सारांश जैन ने अर्धशतक लगाया और टिककर बल्लेबाजी कर रहे यश दूबे ने अर्धशतक लगाकर टीम का स्कोर 250 के करीब पहुंचाया। इनके अलावा कोई बल्लेबाज जमकर बल्लेबाजी नहीं कर सका और मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 294 रन बनाए।

    यश दूबे ने लगाया शतक 

    कल 53 के व्यक्तिगत स्कोर पर क्रीज पर नाबाद लौटने वाले दूबे ने आज अपने फर्स्ट क्लास करियर का चौथा शतक पूरा किया। उन्होंने 16 चौकों की मदद से 109 रन की पारी खेली। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे दूबे, पुलकित नारंग की गेंद पर बोल्ड हो गए। 24 वर्षीय दूबे के अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 53 पारियों में 2,063 रन हो गए हैं। इस बीच वह 10 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    नारंग ने झटके 4 विकेट 

    शेष भारत से ऑफ स्पिनर नारंग सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 65 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए। नवदीप सैनी ने 20 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 56 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। मुकेश कुमार के हाथ में 2 सफलताएं लगी, जिन्होंने अपने 23 ओवरों में 44 रन दिए। सौरभ कुमार ने 34 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 1 विकेट ही ले सके। अतीत सेठ कोई विकेट नहीं ले सके।

    मयंक ने दोनों पारियों में किया निराश, जायसवाल ने लगाया अर्धशतक 

    शेष भारत की कप्तानी कर रहे मयंक अग्रवाल दूसरी पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वह कुमार कार्तिकेय की गेंद पर LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए। पहली पारी में उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए थे। इसके बाद तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक क्रीज पर अभिमन्यु ईश्वरन (26*) और यशस्वी जायसवाल (58*) बने हुए हैं। यह जायसवाल के फर्स्ट क्लास करियर का सिर्फ तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    घरेलू क्रिकेट
    यशस्वी जायसवाल
    ईरानी कप

    क्रिकेट समाचार

    ईरानी कप: दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके मयंक अग्रवाल मयंक अग्रवाल
    WTC फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    WPL के पहले संस्करण का कल होगा आगाज, जानिए इससे जुड़ी हर अहम बातें विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी  दिल्ली कैपिटल्स

    घरेलू क्रिकेट

    ईरानी कप: यश दुबे ने लगाया शानदार शतक, पूरे किए फर्स्ट-क्लास में 2,000 रन ईरानी कप
    ईरानी कप: शेष भारत ने पहली पारी में बनाए 484 रन, रोचक रहा दूसरा दिन  ईरानी कप
    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाए बड़े शतक, ऐसा रहा पहला दिन  ईरानी कप
    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन यशस्वी जायसवाल

    यशस्वी जायसवाल

    यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने  ईरानी कप
    ये 5 भारतीय अनकैप्ड क्रिकेटर 2023 में कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय डेब्यू राहुल त्रिपाठी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई और उत्तर प्रदेश ने दर्ज की जीत, जानिए तीसरे दिन का हाल रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: यशस्वी जायसवाल ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक रणजी ट्रॉफी

    ईरानी कप

    ईरानी कप: जानिए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से जुड़ी दिलचस्प जानकारी BCCI
    सौराष्ट्र को हराकर 29वीं बार ईरानी कप विजेता बना शेष भारत, जानें आंकड़े और रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    ईरानी कप: सौराष्ट्र पर मंडराया हार का खतरा, शेष भारत की मैच पर पकड़ मजबूत क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय वनडे टीम घोषित, रजत पाटीदार और मुकेश को मिला मौका शिखर धवन

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023