Page Loader
रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, सौराष्ट्र के खिलाफ कर्नाटक को मुश्किल से निकाला
मयंक अग्रवाल का शानदार शतक (फोटो: ट्विटर/@mayankcricket)

रणजी ट्रॉफी: मयंक अग्रवाल ने लगाया शतक, सौराष्ट्र के खिलाफ कर्नाटक को मुश्किल से निकाला

Feb 08, 2023
04:26 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के लिए खेलते हुए मयंक अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में सौराष्ट्र के खिलाफ जुझारू शतक लगाया है। मयंक ने 215 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहे। यह इस सीजन का उनका तीसरा शतक है। 90वें फर्स्ट-क्लास मैच में मयंक ने 15वां शतक लगाया है। वह घरेलू क्रिकेट में 15,000 से अधिक रन बना चुके हैं। मयंक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।

लेखा-जोखा

मयंक ने कर्नाटक को मुश्किल से निकाला

पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने 21 रनों पर ही दो विकेट गंवा दिए थे और फिर उनका स्कोर 112/5 हो गया था। खबर लिखे जाने तक उन्होंने 200/5 का स्कोर बना लिया है। मयंक ने एक छोर संभालते हुए जुझारू शतक लगाया है। छठे विकेट के लिए उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज शरत का अच्छा साथ मिला है। दोनों ने अब तक 89 रनों की साझेदारी कर ली है।