Page Loader
ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन
यशस्वी जायसवाल ने लगाया शानदार शतक (फोटो: ट्विटर/@BCCI)

ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन

Mar 01, 2023
02:16 pm

क्या है खबर?

ईरानी कप के मुकाबले में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया है। यशस्वी ने 157 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहे। 16वां फर्स्ट-क्लास मुकाबला खेल रहे यशस्वी ने करियर का 8वां शतक लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस फॉर्मेट में अपने 1,500 रन भी पूरे किए हैं। घरेलू क्रिकेट में वह 4,000 रन भी पूरे कर चुके हैं।

प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी में अच्छा नहीं था यशस्वी का प्रदर्शन

यशस्वी के लिए रणजी ट्रॉफी 2022-23 अच्छा नहीं रहा था और वह 9 पारियों में केवल 315 रन बना सके थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। 162 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था। 4 पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे और 2 बार 20 से कम के स्कोर पर आउट हुए थे। फिलहाल वह रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेल रहे हैं।