NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: कर्नाटक के निकिन जोस ने सौराष्ट्र के खिलाफ जमाया शतक 
    खेलकूद

    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: कर्नाटक के निकिन जोस ने सौराष्ट्र के खिलाफ जमाया शतक 

    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: कर्नाटक के निकिन जोस ने सौराष्ट्र के खिलाफ जमाया शतक 
    लेखन मनोज शर्मा
    Feb 12, 2023, 12:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: कर्नाटक के निकिन जोस ने सौराष्ट्र के खिलाफ जमाया शतक 
    निकिन जोस ने 145 गेंदों में अपना शतक पूरा किया (तस्वीर: ट्विटर/@Chidunaik1)

    कर्नाटक के युवा बल्लेबाज निकिन जोस ने सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2022-23 के दूसरे सेमीफाइनल में रविवार को शानदार अर्धशतक जमा दिया। ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला ही शतक रहा और इसे उन्होंने 145 गेंदों में पूरा किया। शुरुआती विकेट पतन के बीच टीम संकट में दिखाई दे रही थी, ऐसे समय में निकिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    ऐसी रही निकिन की पारी और साझेदारी 

    इस पारी में निकिन धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए 67.70 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 161 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने नौ चौके भी जमाए। 22 साल के इस बल्लेबाज ने तीसरे विकेट के लिए कप्तान मयंक अग्रवाल (55) के सात शतकीय साझेदारी निभाई है। आठवें विकेट के लिए निकिन ने विजयकुमार के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई।

    ऐसा रहा है निकिन का घरेलू करियर 

    दाएं हाथ के बल्लेबाज निकिन ने अब तक अपने फर्स्ट क्लास (FC) करियर में आठ मैच खेले हैं। 11 पारियों में उन्होंने 46 से ऊपर की औसत और 50 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 429 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर इसी मैच में आया है। 10 लिस्ट-A मैचों में उन्होंने 55.87 की औसत और 55.87 की स्ट्राइक 447 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं।

    कर्नाटक पर मंडरा रहा है हार का खतरा 

    इस मुकाबले में कर्नाटक टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। बेंगलुरु में खेले जा रहे मुकाबले में कर्नाटक ने सौराष्ट्र को जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य दिया है। कर्नाटक ने पहली पारी में 407 रन बनाए थे। जिसके जवाब में सौराष्ट्र ने पहली पारी में 527 रन बनाए थे। दूसरी पारी में कर्नाटक टीम 234 रन ही बना पाई। खबर लिखे जाने तक सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 40 रन बना लिए थे।

    दोनों टीमों ने अब तक तीन-तीन बार जीता है खिताब 

    रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक (पूर्व में मैसूर) टीम ने कुल तीन बार खिताबी जीत हासिल की है। वहीं टीम नौ बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। अंतिम बार टीम साल 2015 के सत्र में विजेता बनी थी। दूसरी ओर सौराष्ट्र (पूर्व में वेस्टर्न इंडिया और नवानगर) ने अब तक तीन बार रणजी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। 10 बार टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया है। अंतिम बार टीम ने 2020 में खिताब जीता था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट
    कर्नाटक क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: 50 लाख रुपये में बिके थे मोहित शर्मा, चटकाए दूसरे सबसे अधिक विकेट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सुदर्शन के पिता नहीं चाहते थे वह क्रिकेटर बने, जानिए उनका सफर और आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: कम दाम में बिके खिलाड़ी, जिन्होंने इस सीजन में किया कमाल  इंडियन प्रीमियर लीग

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी विजेता की पुरस्कार राशि में 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 5 करोड़ घरेलू क्रिकेट
    28 जून से शुरू होगा भारतीय घरेलू सत्र, 5 जनवरी से खेली जाएगी रणजी ट्रॉफी  घरेलू क्रिकेट
    ईरानी कप: शेष भारत ने मध्य प्रदेश को बड़े अंतर से हराया, बने ये रिकॉर्ड  ईरानी कप
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: दूसरी बार विजेता बना सौराष्ट्र, जानिए इस सीजन के जरुरी आंकड़े सौराष्ट्र क्रिकेट टीम

    घरेलू क्रिकेट

    ईरानी कप: शेष भारत ने मध्य प्रदेश को दिया 437 रनों का लक्ष्य, ऐसा रहा दिन  ईरानी कप
    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने जमाया फर्स्ट क्लास करियर का 8वां शतक, जानिए उनके आंकड़े यशस्वी जायसवाल
    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया नाबाद अर्धशतक, शेष भारत ने बनाई मजबूत बढ़त ईरानी कप
    ईरानी कप: यश दुबे ने लगाया शानदार शतक, पूरे किए फर्स्ट-क्लास में 2,000 रन ईरानी कप

    कर्नाटक क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 4 विकेट से हराया, बंगाल से होगी खिताबी भिड़ंत रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अर्पित वासवदा ने कर्नाटक के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, रोचक रहा चौथा दिन  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने सौराष्ट्र के खिलाफ जमाया दोहरा शतक  मयंक अग्रवाल
    रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: तीन बल्लेबाजों ने लगाए शतक, ऐसा रहा पहला दिन रणजी ट्रॉफी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023