NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ईरानी कप: शेष भारत ने पहली पारी में बनाए 484 रन, रोचक रहा दूसरा दिन 
    ईरानी कप: शेष भारत ने पहली पारी में बनाए 484 रन, रोचक रहा दूसरा दिन 
    खेलकूद

    ईरानी कप: शेष भारत ने पहली पारी में बनाए 484 रन, रोचक रहा दूसरा दिन 

    लेखन अंकित पसबोला
    March 02, 2023 | 06:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ईरानी कप: शेष भारत ने पहली पारी में बनाए 484 रन, रोचक रहा दूसरा दिन 
    शेष भारत ने पहली पारी में बनाए 484 रन (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIdomestic)

    ग्वालियर में खेले जा रहे ईरानी कप 2022-23 में शेष भारत ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 484 रन बनाए। जवाब में दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम ने 3 विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं और फिलहाल क्रीज पर हर्ष गवली (47*) और यश दुबे (53*) बने हुए हैं। मध्य प्रदेश इस समय 372 रन से पीछे चल रही है। आज के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    शेष भारत ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

    कल के स्कोर 381/3 से आगे खेलते हुए शेष भारत की टीम आज कुल 484 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस बीच शेष भारत के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शेष भारत से यशस्वी जायसवाल (213) शीर्ष स्कोरर रहे। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की ओर से आवेश खान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 74 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा अनुभव अग्रवाल और कुमार कार्तिकेय ने भी 2-2 विकेट हासिल किए।

    शुरुआती झटकों के बाद संभला मध्य प्रदेश 

    मध्य प्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 15 के स्कोर तक अपने शीर्ष क्रम के 3 प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट खो दिए। इस बीच पारी की शुरुआत करने आए हिमांशु मंत्री (1) और अरहम अकिल (0) सस्ते में सिमट गए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आए शुभम शर्मा महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद हर्ष गवली (47*) और यश दुबे (53*) ने बेहतरीन साझेदारी करके टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया।

    यश दुबे ने लगाया अर्धशतक 

    मध्य क्रम में बल्लेबाजी के लिए यश दूबे ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की और 110 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 11 चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बना लिए हैं। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 2,000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 11वां अर्धशतक रहा। उन्होंने हर्ष गवली के साथ मिलकर चौथे विकेट लिए 97 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

    ऐसी रही शेष भारत की गेंदबाजी 

    शेष भारत की ओर से तेज गेंदबाज नवदीप सैनी सबसे गेंदबाज रहे, जिन्होंने 15 रन देते हुए 2 विकेट हासिल किए। सैनी ने मंत्री और शुभम को पवेलियन की राह दिखाई। मुकेश कुमार ने अपने 11 ओवर में 27 रन देकर अरहम के रूप में इकलौती सफलता हासिल की। इनके अलावा कोई अन्य गेंदबाज कोई विकेट नहीं ले सका। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति से पहले शेष भारत ने कुल 43 ओवर गेंदबाजी की।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ईरानी कप
    घरेलू क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट

    ईरानी कप

    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाए बड़े शतक, ऐसा रहा पहला दिन  यशस्वी जायसवाल
    यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने  यशस्वी जायसवाल
    ईरानी कप: जानिए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से जुड़ी दिलचस्प जानकारी BCCI
    सौराष्ट्र को हराकर 29वीं बार ईरानी कप विजेता बना शेष भारत, जानें आंकड़े और रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार

    घरेलू क्रिकेट

    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन यशस्वी जायसवाल
    ईरानी कप: अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक अभिमन्यु ईश्वरन
    ईरानी कप: रेस्ट ऑफ इंडिया टीम घोषित, BCCI ने दिया सरफराज खान की चोट पर अपडेट सरफराज़ खान
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: सौराष्ट्र ने जीता खिताब, फाइनल में बंगाल को हराया रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    WPL 2023: यूपी वारियर्स की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी यूपी वारियर्स
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, तीसरा टेस्ट: भारत की दूसरी पारी 163 रन पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया को आसान लक्ष्य  भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: केमार रोच ने की घातक गेंदबाजी, झटके 5 विकेट  केमार रोच
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: होल्डर ने पूरे किए 150 टेस्ट विकेट, विशेष क्लब में हुए शामिल  जेसन होल्डर

    टेस्ट क्रिकेट

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, जानिए अहम जानकारी  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उमेश यादव की बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल उमेश यादव
    बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, तीसरा टेस्ट: पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 197 रन, हासिल की बढ़त  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ली 179 रन की बढ़त, दूसरे दिन बने ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023