खेलकूद की खबरें

खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और खेल पर पैनी नजर। क्रिकेट, IPL, फुटबॉल और WWE

आकाश चोपड़ा ने एशिया कप टीम चयन पर उठाए सवाल, बोले- मोहम्मद शमी को भूल गए

आगामी 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बीते सोमवार को टीम का ऐलान किया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत ने 22 स्वर्ण समेत जीते कुल 61 पदक, ऐसा रहा प्रदर्शन

बीते सोमवार को बर्मिंघम में खेले गए राष्ट्रमंडल खेल 2022 का सफलपूर्वक समापन हुआ। इन खेलों में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 61 पदक जीते, जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य शामिल थे।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, विराट कोहली और केएल राहुल की हुई वापसी

आगामी 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में विराट कोहली की वापसी हुई है। इनके अलावा लम्बे समय से चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे केएल राहुल भी लौटे हैं।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिला रजत पदक, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया

राष्ट्र्मंडल खेल 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। पुरुष हॉकी के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-0 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: टेबल टेनिस में 40 वर्षीय अचंता शरत कमल ने जीता स्वर्ण पदक

भारत के दिग्गज खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुष एकल टेबल टेनिस फाइनल में इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत की सात्विक-चिराग की जोड़ी ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बैडमिंटन में सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भारत को एक और स्वर्ण पदक दिलाया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: पीवी सिंधु के बाद अब लक्ष्य सेन ने जीता स्वर्ण पदक

भारत के उभरते हुए बैडमिंटन सितारे लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीत लिया है। पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में लक्ष्य ने मलेशिया के जी योंग एनजी को तीन गेम तक चले मुकाबले में 19-21, 21-9, 21-16 से हरा दिया।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: पीवी सिंधु ने जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में कनाडा की मिशेल को हराया

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। महिला एकल वर्ग के फाइनल में सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेम में 21-15, 21-13 से हरा दिया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिला रजत, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया

बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।

पांचवे टी-20 में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर 4-1 से जीती सीरीज, बने ये रिकॉर्ड्स

फ्लोरिडा में खेले गए पांचवे और आखिरी टी-20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 88 रनों से हराकर सीरीज को 4-1 से जीत लिया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: निखत जरीन ने जीता स्वर्ण पदक, भारतीय मुक्केबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी

भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में महिलाओं की 50 किग्रा लाइट फ्लाईवेट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: पुरुष ट्रिपल जंप में भारत ने जीते स्वर्ण और रजत, रचा इतिहास

बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर ने पुरुषों के ट्रिपल जंप में इतिहास रचते हुए क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीत लिए हैं। इन खेलों के इतिहास में यह पहला ऐसा मौका है, जब दो भारतीय एथलीट्स ने एक स्पर्धा में दो पदक अपने नाम किए हैं।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: मुक्केबाजी में अमित पंघाल और नीतू घंघास ने जीते स्वर्ण पदक

भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, न्यूजीलैंड को हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक हासिल किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले को भारतीय टीम ने शूटआउट में जीता है।

चौथे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने सीरीज पर किया कब्जा, बने ये रिकॉर्ड्स

फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 59 रनों से हराते हुए भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने ऋषभ पंत (44) की बदौलत 191/5 का स्कोर खड़ा किया था।

06 Aug 2022

कुश्ती

राष्ट्रमंडल खेल: रवि दहिया और विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड, कुश्ती में भारत का दबदबा जारी

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत ने कुश्ती में सातवां मेडल जीत लिया है। रवि दहिया ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में नाइजीरिया के पहलवान को हराते हुए मेडल जीता है।

चोट के कारण एशिया कप और टी-20 विश्व कप मिस कर सकते हैं हर्षल पटेल

टी-20 क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल एशिया कप से बाहर हो सकते हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर गए हर्षल चोट के कारण टी-20 सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल सके हैं।

वेस्टइंडीज बनाम भारत, चौथा टी-20: वेस्टइंडीज की टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीमें

वेस्टइंडीज और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का चौथा टी-20 मुकाबला फ्लोरिडा में खेला जा रहा है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: इंग्लैंड को हराते हुए फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को चार रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम गोल्ड मेडल वाले फाइनल मैच में पहुंच गई है।

राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय महिला हॉकी टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार, शूटआउट के फैसले पर विवाद

बीती रात भारतीय महिला हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार झेलनी पड़ी। इस शूटआउट के दौरान एक ऐसी चीज हुई जिस पर काफी बवाल मच रहा है।

शाकिब अल हसन को सट्टेबाजी कंपनी का समर्थन करना पड़ा महंगा, नोटिस भेजेगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन एक बार फिर से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, शाकिब ने हाल ही में एक सट्टेबाजी कंपनी के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट किया था, जिस पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने जांच करने का फैसला किया है।

06 Aug 2022

कुश्ती

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पहलवानों का दबदबा, कुश्ती में जीते तीन गोल्ड सहित छह मेडल

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय पहलवनों ने धमाकेदार शुरुआत की है। पहले ही दिन भारत ने कुश्ती में तीन गोल्ड मेडल जीत लिए। बजरंग पूनिया ने गोल्ड के साथ अगुवाई की और उनका पीछा करते हुए दीपक पुनिया और साक्षी मलिक ने भी गोल्ड जीता।

रूपल चौधरी ने अंडर-20 एथलेटिक्स में दो पदक जीतकर रचा इतिहास

भारतीय धाविका रूपल चौधरी ने इस समय खेले जा रही अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: पैरा-पावरलिफ्टिंग में पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले सुधीर कौन हैं?

बीते गुरुवार (04 अगस्त) को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय पैरा एथलीट सुधीर ने पैरा-पावरलिफ्टिंग में पुरुषों की हैवीवेट कैटेगिरी में गोल्ड जीता है। सुधीर ने 134.5 प्वाइंट हासिल करते हुए गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया है। इसके साथ ही वह पैरा-पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं।

वनडे क्रिकेट में 8,000 रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बने तमीम इकबाल

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और वर्तमान वनडे कप्तान तमीम इकबाल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह वनडे क्रिकेट में 8,000 रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बने हैं।

वेस्टइंडीज बनाम भारत: चौथे टी-20 की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 06 अगस्त को फ्लोरिडा में खेला जाएगा। तीन मैचों के बाद फिलहाल 2-1 से आगे चल रही भारत सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

एशिया कप 2022: केएल राहुल की भारतीय टीम में वापसी तय- रिपोर्ट्स

आगामी 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा 08 अगस्त को होने की उम्मीद है। इस बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय प्रमुख बल्लेबाज केएल राहुल की भारतीय टीम में वापसी लगभग तय है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: पैरा-पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने सुधीर

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को छठा गोल्ड मेडल मिला है। पैरा एथलीट सुधीर ने पैरा-पावरलिफ्टिंग में पुरुषों की हैवीवेट कैटेगिरी में गोल्ड जीता है। सुधीर ने 134.5 प्वाइंट हासिल करते हुए गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

भारत के लंबी कूद (लांग जम्प) एथलीट मुरली श्रीशंकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सिल्वर मेडल जीता है। यह एथलेटिक्स में भारत के लिए दूसरा मेडल है। श्रीशंकर ने 8.08 मीटर की अपनी सबसे लंबी छलांग लगाते हुए सिल्वर मेडल जीता है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा दिया है।

राष्ट्रमंडल खेल: मुक्केबाज अमित पंघाल ने मुलिगन को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक पक्का

भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अपना क्वार्टर फाइनल का मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरुषों के फ्लाईवेट वर्ग में उन्होंने स्कॉटलैंड के लेनन मुलिगन को 5-0 से हराकर अपना पदक पक्का कर लिया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारोत्तोलन में गुरदीप ने जीता कांस्य, जूडो में तुलिका को मिला रजत

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बीते बुधवार को गुरदीप सिंह ने भारोत्तोलन में 109+ किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। यह बर्मिंघम खेलों में भारोत्तोलन में भारत का 10वां पदक है।

राष्ट्रमंडल खेल: ऊंची कूद में तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य, एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक

भारत के तेजस्विन शंकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इन ऐतिहासिक खेलों में ऊंची कूद में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 2.22 मीटर की ऊंची कूद लगाकर कांस्य पदक हासिल किया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: स्क्वाश में सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बीते बुधवार (3 अगस्त) को भारतीय स्कॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश के एकल स्पर्धा में पदक हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बारबाडोस को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बारबाडोस को 100 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हराया

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखा है। पूल-B के मुकाबले में भारत ने कनाडा को 8-0 से हरा दिया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने पूल-A मैच में कनाडा को 3-2 से हराकर महत्वपूर्ण अंक बटोरे हैं।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत का कुल 14वां पदक

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीत लिया है। पुरुषों के 109 किलोग्राम भारवर्ग में लवप्रीत ने स्नैच में 163 किलो और क्लीन एंड जर्क में 192 किलो उठाकर पदक हासिल किया।

भारतीय स्प्रिंटर धनलक्ष्मी पर लगा तीन साल का प्रतिबंध, डोप टेस्ट में हुई थी फेल

भारत की शीर्ष स्प्रिंटर एस धनलक्ष्मी पर तीन सालों का प्रतिबंध लगा है। वह डोप टेस्ट में फेल हो गई थी, जिसके बाद वर्ल्ड एथलेटिक्स की एथलीट इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) ने उन पर यह कड़ी कार्यवाई की है।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने घोषित की अपनी टीम, हसन अली को नहीं मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस महीने के आखिर में शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है।