Loading...
एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित,  विराट कोहली और केएल राहुल की हुई वापसी
28 अगस्त को अपना पहला मैच खेलेगी भारत (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, विराट कोहली और केएल राहुल की हुई वापसी

Aug 08, 2022
09:24 pm

क्या है खबर?

आगामी 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में विराट कोहली की वापसी हुई है। इनके अलावा लम्बे समय से चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे केएल राहुल भी लौटे हैं। दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण टीम में नहीं चुने गए हैं। भारतीय टीम पर एक नजर डालते हैं।

राहुल

वेस्टइंडीज दौरे से पहले कोरोना संक्रमित हुए थे राहुल

राहुल को वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई टी-20 सीरीज के लिए चुना गया था। हालांकि, बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कर रहे राहुल कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिसके चलते वह वेस्टइंडीज के लिए उड़ान नहीं भर सके।

इसके बाद उनके जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज में चुने जाने की उम्मीद थी। हालांकि, BCCI ने अपडेट देते हुए कहा था कि वह अब तक फिट नहीं हैं।

जानकारी

एशिया कप के लिए भारतीय दल

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हूडा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान। स्टैंडबाई: अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और दीपक चाहर।

ADVERTISEMENT

इंजरी

बुमराह और हर्षल नहीं होंगे उपलब्ध

जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह सितंबर-अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू लिमिटेड ओवर्स सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

बुमराह आखिरी बार भारत के लिए इंग्लैंड में वनडे सीरीज में खेले थे।

उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया था।

वहीं अनफिट हर्षल पटेल भी NCA में रिहैब करेंगे।

ADVERTISEMENT

ग्रुप-A

ग्रुप-A में शामिल है भारत

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-A में रखा गया है जबकि श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप-B में शामिल किया गया है।

भारत और पाकिस्तान के अलावा ग्रुप-A में तीसरी टीम क्वालीफायर के जरिए तय होगी।

बता दें UAE, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग की टीमें क्वालीफाईंग राउंड में आपस में खेलेंगी और इसमें से कोई एक टीम ग्रुप-A में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेगी।

कार्यक्रम

ऐसा है एशिया कप का कार्यक्रम

27 अगस्त: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, दुबई

28 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई

30 अगस्त: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, शारजाह

31 अगस्त: भारत बनाम क्वालीफायर, दुबई

1 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, दुबई

2 सितंबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, शारजाह

3 सितम्बर: B1 बनाम B2, शारजाह

4 सितम्बर: A1 बनाम A2, दुबई

6 सितम्बर : A1 बनाम B1, दुबई

7 सितम्बर: A2 बनाम B2, दुबई

8 सितम्बर: A1 बनाम B2, दुबई

9 सितम्बर: B1 बनाम A2, दुबई

11 सितंबर: फाइनल, दुबई

ADVERTISEMENT