NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिला रजत पदक, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया
    खेलकूद

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिला रजत पदक, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिला रजत पदक, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया
    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 08, 2022, 07:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिला रजत पदक, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया
    भारतीय टीम को मिला रजत (तस्वीर: ट्विटर/@TheHockeyIndia)

    राष्ट्र्मंडल खेल 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। पुरुष हॉकी के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-0 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया पुरुष हॉकी टीम का लगातार सातवां स्वर्ण पदक है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एफ्राम्स और जैकब एंडरसन ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल किए। आइए इस मैच पर नजर डालते हैं।

    पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने लगाए दो गोल

    मैच के शुरुआती से ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दबाव में बनाकर रहा और लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। मैच के नौवें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर ब्लेक गोवर्स ने गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। वहीं पहले क्वार्टर की समाप्ति से ठीक पहले नाथन एफ्राम्स ने मैदानी गोल करके टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ी दबाव में खेलते हुए नजर आए।

    दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने दागे तीन गोल

    दूसरे क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम ने शुरुआत में एक मौका बनाया, लेकिन गोल करने में सफलता हासिल नहीं कर सकी। भारतीय टीम विपक्षी टीम की गति के सामने बेरंग नजर आई। दूसरी तरफ कंगारू टीम दे दूसरे क्वार्टर में जैकब एंडरसन ने दो जबकि टॉम विकम ने एक गोल किया। दूसरे क्वार्टर की समाप्ति के बाद स्कोर 5-0 से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में हो गया।

    तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने किया एक गोल

    तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया के नाथन एफ्राम्स ने लगातार दो मौके बनाए लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने इन आक्रमणों को नाकाम करने में सफलता हासिल की। इस बीच भारत की ओर से अभिषेक को मैच के 38वें मिनट में एक मौका मिला, जिस पर वह असफल रहे। हालांकि, तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से कुछ मिनट पहले एफ्राम्स ने मैदानी गोल करके स्कोर को 6-0 कर दिया।

    चौथे क्वार्टर में ओगिलवी ने किया गोल

    मैच के 46वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया से फ्लिन ओगिलवी ने गोल करके स्कोर 7-0 कर दिया। इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया ने लगातार मौके बनाए लेकिन उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके। दूसरी तरफ पूरे मैच में भारतीय टीम का निराशजनक प्रदर्शन देखने को मिला। विशेष रूप से पूरे मैच में भारतीय टीम एक भी पेनल्टी कॉर्नर हासिल नहीं कर सकी और बिना गोल किए ही मैच हार गई।

    ऐसा रहा भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन

    भारत ने घाना को 11-0 से हराकर हॉकी में अपने पूल-B अभियान की शुरुआत की। उसके बाद, पुरुष टीम ने अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला। तीसरे मैच में भारत ने कनाडा को 8-0 से हराया। इसके बाद भारत ने वेल्स को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    व्हील योग का अभ्यास स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे होने वाले 5 प्रमुख लाभ योग
    गर्मियों में फालसे का शरबत स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इसकी रेसिपी और लाभ स्वास्थ्य
    'भोला' से पहले अजय देवगन ने संभाली इन फिल्मों के निर्देशन की कमान, जानिए कमाई अजय देवगन
    IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी: रैंकिंग में नंबर एक टीम बनी विश्व चैंपियन जर्मनी, भारत छठे स्थान पर बरकरार  हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, बेल्जियम ने नीदरलैंड को दी शिकस्त हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी और नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे, इंग्लैंड और दक्षिण कोरिया का सपना टूटा हॉकी विश्व कप

    भारतीय हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से दिया इस्तीफा हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप से बाहर होने पर भारतीय कोच ने की मेंटल कंडीशनिंग कोच की मांग हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर हुआ समाप्त, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया हॉकी विश्व कप

    राष्ट्रमंडल खेल

    लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने पर संशय बरकरार, ICC ने यह की सिफारिश ओलंपिक
    मलेशिया ओपन: पीवी सिंधु पहले दौर में हारकर बाहर, एचएस प्रणय ने लक्ष्य सेन को हराया पीवी सिंधु
    खेल पुरस्कार 2022: 41 खिलाड़ियों को दिए गए खेल पुरस्कार, राष्ट्रमंडल खेलों के पदकधारी रहे आगे खेल पुरस्कार
    खेलकूद से जुड़े क्षेत्रों में करियर की अपार संभावनाएं, जानें कहां-कहां मिल सकती है नौकरी भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    मीराबाई चानू हुईं चोटिल, 5 महीनों तक रहेंगी खेल से दूर मीराबाई चानू
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अगस्त के लिए स्टोक्स समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    #NewsBytesExclusive: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ खास बातचीत मुक्केबाज़ी
    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधु, सोशल मीडिया पर बताया हटने का कारण बैडमिंटन

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023