NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: पीवी सिंधु ने जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में कनाडा की मिशेल को हराया
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: पीवी सिंधु ने जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में कनाडा की मिशेल को हराया
    सिंधु ने जीता स्वर्ण (तस्वीर: ट्विटर/@WeAreTeamIndia)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: पीवी सिंधु ने जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में कनाडा की मिशेल को हराया

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 08, 2022
    02:46 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। महिला एकल वर्ग के फाइनल में सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेम में 21-15, 21-13 से हरा दिया है।

    यह सिंधु की कनाडाई शटलर के खिलाफ नौवीं जीत है।

    इसके साथ ही यह बर्मिंघम खेलों में भारत की झोली में आने वाला 19वां स्वर्ण पदक है।

    फाइनल मुकाबले पर नजर डालते हैं।

    फाइनल

    ऐसा रहा फाइनल मैच

    शुरुआती गेम में मिशेल ने कड़ी टक्कर दी और एक समय स्कोर 8-8 से बराबरी पर ला दिया। हालांकि, सिंधु ने उम्दा खेल से स्कोर में 15-9 से बढ़त बना ली और आखिरकार पहले गेम को 21-15 से जीत लिया।

    दूसरे गेम में सिंधु ने जोरदार शुरुआत की और एक समय 6-3 से बढ़त बना ली। इसके बाद सिंधु ने अपना दबदबा बनाकर रखा और मैच को जीत लिया।

    महिला एकल

    बर्मिंघम खेलों में ऐसा रहा सिंधु का सफर

    सिंधु ने बर्मिंघम खेलों में अपने अभियान की शुरुआत मालदीव की फातिमथ नबाहा को सीधे गेम में हराकर किया था।

    अपने दूसरे मैच में सिंधु ने यूगांडा की हुसीना कोबुगाबे को 21-10, 21-9 से हराया था।

    क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधु ने जिन वेई गोह को 19-21, 21-14, 21-18 से हरा दिया।

    वहीं सेमीफाइनल में उन्होंने सिंगापुर की जिया मिन येओ को सीधे गेम में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

    इतिहास

    राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में एकल स्पर्धा में सिंधु ने हासिल किया पहला स्वर्ण पदक

    यह राष्ट्रमंडल खेलों की महिला एकल स्पर्धा में सिंधु का सिर्फ तीसरा पदक है। उन्होंने 2014 में खेले गए ग्लास्गो खेलों में कांस्य पदक जीता था।

    वहीं 2018 में हुए गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में सिंधु स्वर्ण से चूक गई थी और रजत से संतोष करना पड़ा था। उन्हें फाइनल मुकाबले में भारत की साइना नेहवाल ने 21-18, 23-21 से हराया था।

    जानकारी

    भारत ने हासिल किया 19वां स्वर्ण

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने अब तक कुल 56 पदक जीत लिए हैं, जिसमें 19 स्वर्ण शामिल हैं। भारत की झोली में अब तक 15 रजत और 22 कांस्य भी आए हैं। फिलहाल पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बैडमिंटन
    पीवी सिंधु
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बैडमिंटन

    22 अप्रैल को शादी करने वाले हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अभिनेता विष्णु विशाल ट्विटर
    परिणीति की 'साइना' थिएटर के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 अप्रैल को होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने की अभिनेता विष्णु विशाल से शादी मनोरंजन
    सिंगापुर ओपन: साई प्रणीत समेत कई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने वापस लिया नाम कोरोना वायरस

    पीवी सिंधु

    वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड जीतने के बाद बोलीं सिंधू- लंबे समय से था इंतजार बैडमिंटन
    खेल मंत्रालय ने पद्म विभूषण अवार्ड के लिए भेजा मैरी कॉम का नाम खेल मंत्रालय
    बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है यह बुजुर्ग, दी अपहरण की धमकी तमिलनाडु
    भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट बनेगा और भी खास, सम्मानित किए जाएंगे ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी सौरव गांगुली

    राष्ट्रमंडल खेल

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय दल में शामिल 14 साल की अनाहत सिंह कौन हैं? पीवी सिंधु
    राष्ट्रमंडल खेल: पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराकर भारत के शिवा थापा ने बनाई अगले राउंड में जगह मुक्केबाज़ी
    राष्ट्रमंडल खेल: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिलाओं को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    राष्ट्रमंडल खेल: घाना को 5-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने की शानदार शुरुआत हॉकी टूर्नामेंट

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर भारोत्तोलन
    कौन हैं राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर? भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला भारोत्तोलन में दूसरा मेडल, गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास मीराबाई चानू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025