NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल: ऊंची कूद में तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य, एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल: ऊंची कूद में तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य, एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक
    ऊंची कूद में शंकर ने जीता कांस्य (तस्वीर: ट्विटर/@ddsportschannel)

    राष्ट्रमंडल खेल: ऊंची कूद में तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य, एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 04, 2022
    02:05 pm

    क्या है खबर?

    भारत के तेजस्विन शंकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इन ऐतिहासिक खेलों में ऊंची कूद में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 2.22 मीटर की ऊंची कूद लगाकर कांस्य पदक हासिल किया है।

    इसके साथ ही यह बर्मिंघम खेलों में ट्रेक एंड फील्ड स्पर्धाओं में भारत का पहला पदक है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    फाइनल

    फाइनल में ऐसा रहा शंकर का प्रदर्शन

    शंकर ने अपने पहले प्रयासों में ही 2.05 मीटर, 2.10 मीटर, 2.15 मीटर, 2.19 मीटर और 2.22 मीटर की ऊंचाई पार कर ली। हालांकि, इसके बाद उन्होंने 2.25 मीटर की ऊंचाई पर दो असफल प्रयास किए।

    लगातार दो बार विफल रहने के बाद उन्होंने अपना अंतिम प्रयास 2.28 मीटर पर किया, जिस पर भी उन्हें असफलता ही हाथ लगी। आखिरकार 2.22 मीटर के सफल कूद के चलते उन्हें कांस्य पदक मिला।

    जानकारी

    हमिश केर ने जीता स्वर्ण

    इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक न्यूजीलैंड के हमिश केर ने 2.25 मीटर ऊंची छलांग लगाकर अपने नाम किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ब्रेंडन स्टार्क भी इतनी ही ऊंची कूद लगाकर दूसरे पायदान पर रहे। बता दें केर ने स्टार्क के मुकाबले कम असफल प्रयास किए थे।

    जानकारी

    अपने सीजन बेस्ट को नहीं दोहरा सके शंकर

    साल 2018 में गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेल में शंकर छठे पायदान पर रहे थे। उन्होंने इन खेलों के लिए क्वालीफाई करने के दौरान अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया था। उन्होंने साल 2018 में 2.29 मीटर ऊंची छलांग लगातार राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

    23 वर्षीय शंकर कांस्य पदक जीतने वाले प्रयास के दौरान अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन की बराबरी नहीं कर सके। वहीं यूजीन में हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 2.27 मीटर ऊंची छलांग लगाई थी।

    घटनाक्रम

    सबसे आखिर में भारतीय दल में शामिल हुए थे शंकर

    शंकर बर्मिंघम रवाना होने के लिए भारतीय दल में शामिल होने वाले आखिरी नाम थे।

    दरअसल, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने शुरुआत में अमेरिका में प्रैक्टिस कर रहे शंकर को भारतीय टीम से बाहर कर दिया था, क्योंकि उन्होंने भारत की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय मीट में भाग नहीं लिया था।

    इसके बाद उन्होंने इस फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। संघर्ष के बाद आखिरकार उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने की मंजूरी मिल गई थी।

    जानकारी

    भारत ने जीत लिए हैं 18 पदक

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने अब तक कुल 18 पदक जीत लिए हैं, जिसमें पांच स्वर्ण शामिल हैं। भारत की झोली में अब तक छह रजत और सात कांस्य भी आए हैं। फिलहाल पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एथलेटिक्स
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    एथलेटिक्स

    LoC पर देश की रक्षा करते हुए गवां दिया था पैर, अब जीते तीन गोल्ड मेडल भारतीय सेना
    जूते न होने पर लड़की ने पैरों में बैंडेज बांध लगाई दौड़, जीते तीन गोल्ड मेडल फिलीपींस
    एक और 'भारतीय बोल्ट' का वीडियो वायरल, ट्रायल के लिए बुलाएंगे खेलमंत्री एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया
    #NewsBytesExclusive: ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी से खास बातचीत #NewsBytesExclusive

    राष्ट्रमंडल खेल

    2022 कॉमनवेल्थ गेम्स: महिला क्रिकेट का जारी हुआ शेड्यूल, 29 जुलाई से होगी शुरुआत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें पूरा कार्यक्रम क्रिकेट समाचार
    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन चीन समाचार
    राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कप्तान मनप्रीत की हुई वापसी हॉकी टूर्नामेंट

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर भारोत्तोलन
    कौन हैं राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर? भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला भारोत्तोलन में दूसरा मेडल, गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास मीराबाई चानू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025