NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: पुरुष ट्रिपल जंप में भारत ने जीते स्वर्ण और रजत, रचा इतिहास
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: पुरुष ट्रिपल जंप में भारत ने जीते स्वर्ण और रजत, रचा इतिहास
    एल्डोस पॉल ने जीता गोल्ड (तस्वीर: ट्विटर/@pinarayivijayan)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: पुरुष ट्रिपल जंप में भारत ने जीते स्वर्ण और रजत, रचा इतिहास

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 07, 2022
    06:51 pm

    क्या है खबर?

    बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में एल्डोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर ने पुरुषों के ट्रिपल जंप में इतिहास रचते हुए क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीत लिए हैं। इन खेलों के इतिहास में यह पहला ऐसा मौका है, जब दो भारतीय एथलीट्स ने एक स्पर्धा में दो पदक अपने नाम किए हैं।

    भारत के ही प्रवीण चित्रवेली इस स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे।

    इस खबर पर नजर डालते हैं।

    फाइनल

    फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने किया कमाल

    एल्डोस पॉल ने 14.62 मीटर की लम्बी छलांग लगाकर फाइनल की शुरुआत की। हालांकि, स्वर्ण पदक जीतने वाली छलांग उनके तीसरे प्रयास में आई जब उन्होंने 17.03 मीटर की कूदने में सफलता हासिल की।

    वहीं अब्दुल्ला ने अपने पांचवे प्रयास में 17.02 मीटर की कूद लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया और स्वर्ण से चूक गए।

    बरमूडा के जाह-नहाई ने 16.92 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। भारत के प्रवीण 16.92 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहे।

    इतिहास

    स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने एल्डोस

    एल्डोस ने इतिहास रच दिया क्योंकि वह राष्ट्रमंडल खेल में पुरुषों की ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह बर्मिंघम खेलों में भारतीय एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण पदक है।

    इससे पहले भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रिपल जंप में एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। मोहिंदर सिंह गिल ने 1970 और उन्होंने 1974 में क्रमशः कांस्य और रजत जीते थे।

    रनजीत माहेश्वरी (2010) और अरपिंदर सिंह (2014) कांस्य पदक जीत चुके हैं।

    भाला फेंक

    भाला फेंक में अन्नू रानी ने जीता कांस्य

    महिलाओं की भाला फेंक में भारत की अन्नू रानी ने कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 60 मीटर भाला फेंका। ऑस्ट्रेलिया की केल्सी ली बार्बर और मैकेंजी लिटिल ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए।

    केल्सी ली ने 64.43 मीटर जबकि मैकेंजी ने 64.27 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया।

    वहीं भारत की अन्य एथलीट शिल्पा रानी सातवें स्थान पर रही।

    जानकारी

    फिलहाल भारत ने जीते हैं 16 स्वर्ण

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने अब तक कुल 47 पदक जीत लिए हैं, जिसमें 16 स्वर्ण शामिल हैं। भारत की झोली में अब तक 12 रजत और 19 कांस्य भी आए हैं। फिलहाल पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एथलेटिक्स
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    एथलेटिक्स

    #NewsBytesExclusive: ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी से खास बातचीत #NewsBytesExclusive
    स्थगित हो सकता है 2020 टोक्यो ओलंपिक, जापान के प्रधानमंत्री ने दिया संदेश ओलंपिक
    1-2 महीने बाद खेलों का आयोजन कराने में सक्षम होगा भारत- खेल मंत्री किरेन रिजिजू भारतीय हॉकी टीम
    कर्नाटक: झोपड़ी में रहने को मजबूर 2018 एशियन पैरा गेम्स मेडल विजेता दिव्यांग एथलीट्स पैरालंपिक खेल

    राष्ट्रमंडल खेल

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: जानें पूरा भारतीय दल, पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पीवी सिंधु
    राष्ट्रमंडल खेल: कोरोना संक्रमित हुईं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो स्टार खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े दिलचस्प तथ्य, जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे एथलेटिक्स
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय दल में शामिल 14 साल की अनाहत सिंह कौन हैं? पीवी सिंधु

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर भारोत्तोलन
    कौन हैं राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर? भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला भारोत्तोलन में दूसरा मेडल, गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास मीराबाई चानू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025