NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास
    श्रीशंकर ने जीता सिल्वर मेडल (तस्वीर: ट्विटर/@Media_SAI)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

    लेखन Neeraj Pandey
    Aug 05, 2022
    08:45 am

    क्या है खबर?

    भारत के लंबी कूद (लांग जम्प) एथलीट मुरली श्रीशंकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सिल्वर मेडल जीता है। यह एथलेटिक्स में भारत के लिए दूसरा मेडल है। श्रीशंकर ने 8.08 मीटर की अपनी सबसे लंबी छलांग लगाते हुए सिल्वर मेडल जीता है।

    श्रीशंकर के अलावा भारत को मोहम्मद अनीस याहिया ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया था और अच्छा प्रदर्शन करके पांचवें स्थान पर रहे थे।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    ट्विटर पोस्ट

    श्रीशंकर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

    SREESHANKAR WINS SILVER 🔥

    🇮🇳's National Record holder Sreeshankar Murali becomes the 1st ever Indian male to clinch a Silver medal in Long Jump at #CommonwealthGames

    He clinches SILVER 🥈in Men's Long Jump event with the highest leap of 8.08m at @birminghamcg22#Cheer4India pic.twitter.com/9nHpvlSsqi

    — SAI Media (@Media_SAI) August 4, 2022

    प्रदर्शन

    ऐसा रहा फाइनल में श्रीशंकर का प्रदर्शन

    मुरली ने 7.60 मीटर के सफल प्रयास के साथ शुरुआत की थी और फिर दूसरी बार उन्होंने 7.84 मीटर की दूरी तय की थी। उनका तीसरा प्रयास भी 7.84 मीटर का ही रहा था।

    अपने चौथे प्रयास में मुरली विफल रहे थे, लेकिन पांचवें प्रयास में उन्होंने 8.08 मीटर की दूरी हासिल की जिसने उन्हें मेडल जिताया। उनका आखिरी प्रयास भी विफल रहा था। श्रीशंकर का बेस्ट और नेशनल रिकॉर्ड 8.36 मीटर का है।

    उपलब्धि

    श्रीशंकर ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

    राष्ट्रमंडल खेल में लंबी कूद में सिल्वर जीतने वाले श्रीशंकर पहले पुरुष भारतीय एथलीट बने हैं। उनसे पहले 1978 में सुरेश बाबू ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लंबी कूद में मेडल की बात करें तो 2010 के बाद भारत पहली बार मेडल जीता है।

    2010 में महिला एथलीट प्रज्यूषा मलाइखल ने सिल्वर मेडल जीता था। 2002 में अंजू बॉबी जॉर्ज भी लांग जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।

    ऊंची कूद

    तेजस्विन ने भी रचा है इतिहास

    तेजस्विन शंकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में ऊंची कूद स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा है। वह इन ऐतिहासिक खेलों में ऊंची कूद में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 2.22 मीटर की ऊंची कूद लगाकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

    शंकर ने अपने पहले प्रयासों में 2.05 मीटर, 2.10 मीटर, 2.15 मीटर, 2.19 मीटर और 2.22 मीटर की ऊंचाई पार कर ली। हालांकि, इसके बाद उन्होंने 2.25 मीटर की ऊंचाई पर दो असफल प्रयास किए।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने अब तक कुल 20 मेडल जीत लिए हैं, जिसमें छह गोल्ड शामिल हैं। भारत की झोली में अब तक सात सिल्वर और सात ब्रॉन्ज भी आए हैं। फिलहाल पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एथलेटिक्स
    मुरली श्रीशंकर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    एथलेटिक्स

    जूते न होने पर लड़की ने पैरों में बैंडेज बांध लगाई दौड़, जीते तीन गोल्ड मेडल फिलीपींस
    एक और 'भारतीय बोल्ट' का वीडियो वायरल, ट्रायल के लिए बुलाएंगे खेलमंत्री एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया
    #NewsBytesExclusive: ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी से खास बातचीत #NewsBytesExclusive
    स्थगित हो सकता है 2020 टोक्यो ओलंपिक, जापान के प्रधानमंत्री ने दिया संदेश ओलंपिक

    मुरली श्रीशंकर

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह भारतीय सेना
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: जानें पूरा भारतीय दल, पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पीवी सिंधु

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर भारोत्तोलन
    कौन हैं राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर? भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला भारोत्तोलन में दूसरा मेडल, गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास मीराबाई चानू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025