NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: निखत जरीन ने जीता स्वर्ण पदक, भारतीय मुक्केबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: निखत जरीन ने जीता स्वर्ण पदक, भारतीय मुक्केबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी
    निखत जरीन ने जीता स्वर्ण पदक (तस्वीर: ट्विटर/@narendramodi)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: निखत जरीन ने जीता स्वर्ण पदक, भारतीय मुक्केबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 07, 2022
    10:24 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में महिलाओं की 50 किग्रा लाइट फ्लाईवेट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

    निखत ने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को सर्वसम्मती (5-0) से हरा दिया।

    बता दें मौजूदा विश्व चैंपियन निखत का यह राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक है।

    आइए उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    सफर

    ऐसा रहा निखत का सफर

    इससे पहले क्वार्टर फाइनल में निखत ने वेल्स की हेलेन जोन्स को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने उस मुकाबले में जोन्स को 5-0 से हराया था।

    वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड की सवाना अल्फिया स्टबली को एकतरफा अंदाज (5-0) में हराया था।

    इससे पहले उन्होंने महिलाओं के 50 किग्रा के शुरुआती दौर की प्रतियोगिता में मोजाम्बिक की हेलेना बगाओ को हराकर अच्छी शुरुआत की थी।

    उपलब्धि

    पहली बार दो महिला मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

    निखत से पहले महिलाओं के 48 किलो भारवर्ग में भारत की नीतू घंघास ने स्वर्ण पदक जीता था। घंघास ने इंग्लैंड की बॉक्सर डेमी जेड 5-0 से शिकस्त दी। फाइनल में नीतू ने विपक्षी मुक्केबाज पर अपना दबदबा बनाकर रखा। पहले राउंड में पांच में से चार जजों ने नीतू के हक में फैसला दिया। वहीं दूसरे और तीसरे राउंड में भी यही फैसला देखने को मिला।

    राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार दो भारतीय महिला मुक्केबाजों ने स्वर्ण जीते हैं।

    पंघाल

    पंघाल ने भी जीता स्वर्ण

    स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल ने पुरुषों के फ्लाईवेट वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड के कियारन मैकडोनाल्ड को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

    पंघाल ने मैच की शानदार शुरुआत की और पहले राउंड को उन्होंने 5-0 से जीत लिया।

    दूसरे राउंड में भी पंघाल ने अपना दबदबा बरकरार रखा और विपक्षी मुक्केबाज पर जमकर मुक्के बरसाए। दूसरा राउंड 4-1 से उन्होंने अपने नाम किया

    तीसरे राउंड को पंघाल ने 4-1 से जीतकर मैच अपने नाम किया।

    जानकारी

    फिलहाल पांचवे स्थान पर है भारत

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने अब तक कुल 49 पदक जीत लिए हैं, जिसमें 17 स्वर्ण शामिल हैं। भारत की झोली में अब तक 13 रजत और 19 कांस्य भी आए हैं। फिलहाल पदक तालिका में भारत पांचवे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुक्केबाज़ी
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    मुक्केबाज़ी

    इस ख़ास वर्कआउट से केवल चार घंटे में मैरी कॉम ने घटाया दो किलो वज़न, जानें स्वास्थ्य
    बॉक्सिंग के दौरान चोट लगने से 27 वर्षीय अमेरिकी बॉक्सर की मौत खेलकूद
    मेडल के लिए मिलने थे लाखों, सात महीने से इंतजार कर रहे भारतीय मुक्केबाज खेलकूद
    अब तक आठ भारतीय मुक्केबाजों ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, बढ़ सकती है संख्या ओलंपिक

    राष्ट्रमंडल खेल

    राष्ट्रमंडल खेल: कोरोना संक्रमित हुईं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो स्टार खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े दिलचस्प तथ्य, जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे एथलेटिक्स
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय दल में शामिल 14 साल की अनाहत सिंह कौन हैं? पीवी सिंधु
    राष्ट्रमंडल खेल: पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराकर भारत के शिवा थापा ने बनाई अगले राउंड में जगह मुक्केबाज़ी

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर भारोत्तोलन
    कौन हैं राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर? भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला भारोत्तोलन में दूसरा मेडल, गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास मीराबाई चानू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025