NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
    खेलकूद

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 03, 2022, 05:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
    भारत ने कनाडा पर दर्ज की जीत (तस्वीर: ट्विटर/@TheHockeyIndia)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने पूल-A मैच में कनाडा को 3-2 से हराकर महत्वपूर्ण अंक बटोरे हैं। भारत की ओर से सलीमा टेटे, नवनीत कौर और लालरेम्सियामी ने एक-एक गोल किए। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत ने पांचवी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत ने अपने पूल में वेल्स, घाना और कनाडा को हराया है। आज के मैच पर एक नजर डालते हैं।

    सलीमा ने दिलाई भारत को बढ़त

    मैच के दूसरे मिनट में ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया, जिस पर सलीमा टेटे ने रिबाउंड के जरिए गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। बढ़त के बाद भी भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में जबरदस्त खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाकर रखा और लगातार आक्रमण किए लेकिन कोई और गोल नहीं कर सके। दूसरी तरफ कनाडा की टीम पहले क्वार्टर में बेरंग नजर आई।

    दूसरे क्वार्टर के बाद 2-1 से भारत के पक्ष में रहा स्कोर

    दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में कनाडा ने भारत के सर्कल में प्रवेश कर लिया लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उनका प्रयास असफल कर दिया। दूसरी तरफ भारत ने एक बार फिर प्रयास बनाया और नवनीत कौर ने गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। हालांकि, दूसरा गोल खाने के दो मिनट बाद ही कनाडा ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया, जिसमें ब्रायन स्टेयर्स ने गोल कर दिया।

    तीसरे क्वार्टर के बाद 2-2 से बराबर हुआ स्कोर

    तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम धीमी गति में खेलते हुए नजर आई, जिसका फायदा कनाडा ने उठाया। मैच के 39वें मिनट में हन्ना हौघ्न ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 2-2 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद भी कनाडा ने कई मौके बनाए लेकिन उन मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सके। शुरुआती दो क्वार्टर में पिछड़ती नजर आ रही कनाडा ने तीसरा क्वार्टर पूरी तरह से अपने नाम किया।

    चौथे क्वार्टर में लालरेम्सियामी ने किया निर्णायक गोल

    चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अच्छा खेल दिखाया। जब मैच खत्म होने में लगभग नौ मिनट का समय बाकी था तब भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया, जिस पर लालरेम्सियामी ने गोल करके स्कोर 3-2 से भारत के पक्ष में कर दिया। इसके बाद भी भारत ने जबरदस्त आक्रमण जारी रखा और अंत में इसी स्कोर के साथ मैच समाप्त किया। भारत ने पूल-A में इंग्लैंड के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    अडाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर संसद में लगातार दूसरे दिन हंगामा, जांच की मांग पर अड़ा विपक्ष अडाणी समूह
    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    स्पेस-X ने लॉन्च किए 53 स्टारलिंक सैटेलाइट, फाल्कन 9 रॉकेट ने कक्ष में पहुंचाया स्पेस-X
    कावासाकी निंजा ZX-4RR बाइक हुई लॉन्च, मिलेगा फुल कलर TFT स्क्रीन और 399cc का इंजन  कावासाकी मोटर्स इंडिया

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, न्यूजीलैंड को हराया हॉकी टूर्नामेंट
    राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय महिला हॉकी टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार, शूटआउट के फैसले पर विवाद हॉकी टूर्नामेंट
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड ने 3-1 से हराया हॉकी टूर्नामेंट
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को हराकर जीता अपना दूसरा मैच हॉकी टूर्नामेंट

    राष्ट्रमंडल खेल

    लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने पर संशय बरकरार, ICC ने यह की सिफारिश ओलंपिक
    मलेशिया ओपन: पीवी सिंधु पहले दौर में हारकर बाहर, एचएस प्रणय ने लक्ष्य सेन को हराया पीवी सिंधु
    खेल पुरस्कार 2022: 41 खिलाड़ियों को दिए गए खेल पुरस्कार, राष्ट्रमंडल खेलों के पदकधारी रहे आगे खेल पुरस्कार
    खेलकूद से जुड़े क्षेत्रों में करियर की अपार संभावनाएं, जानें कहां-कहां मिल सकती है नौकरी भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    मीराबाई चानू हुईं चोटिल, 5 महीनों तक रहेंगी खेल से दूर मीराबाई चानू
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अगस्त के लिए स्टोक्स समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    #NewsBytesExclusive: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ खास बातचीत मुक्केबाज़ी
    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधु, सोशल मीडिया पर बताया हटने का कारण बैडमिंटन

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023