NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
    खेलकूद

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 04, 2022, 09:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
    भारत ने वेल्स को हराया (तस्वीर: ट्विटर/@manpreetpawar07)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने गोल की हैट्रिक लगाई है। उनके अलावा गुरजंट सिंह ने एक गोल किया। दूसरी तरफ वेल्स से गेरेथ फोरलोंग ने इकलौता गोल किया। मैच पर एक नजर डालते हैं।

    गोल रहित रहा पहला क्वार्टर

    पहले क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम ने आक्रामक शुरुआत की और लगातार वेल्स पर दबाव बनाया। मैच के आठवें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिल गया, जिस पर वरुण ने प्रयास किया लेकिन वेल्स के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। भारत के लगातार आक्रमण के बीच वेल्स की रक्षापंक्ति ने प्रभावित किया और भारत के कई प्रयासों को असफल किया। पहला क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

    दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने किए दो गोल

    दूसरा क्वार्टर पूरी तरह से भारत के नाम रहा जिसमें भारतीय ड्रेगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने मैच के 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके टीम को बढ़त में ला दिया। वहीं अगले ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर फिर हरमनप्रीत ने गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरी तरफ वेल्स की टीम ज्यादा रक्षात्मक खेलती हुई नजर आई और कोई गोल नहीं कर सकी।

    हरमनप्रीत ने लगाई हैट्रिक

    तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने अपनी लय बरकरार रखी और विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिस पर कोई गोल नहीं लग सका। हालांकि, मैच के 41वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर हरमनप्रीत ने स्कोर करके अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के बाद स्कोर 3-0 से भारत के पक्ष में कर दिया।

    भारत ने दर्ज की उम्दा जीत

    मैच के आखिरी क्वार्टर में गुरजंट सिंह ने शानदार गोल करके भारत का स्कोर 4-0 कर दिया। जब मैच खत्म होने पर लगभग छह मिनट का समय बाकी था तब वेल्स को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया, जिस पर गेरेथ फोरलोंग ने गोल करके अपनी टीम का खाता खोल दिया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पूल-B में यह भारत की चार मैचों में तीसरी जीत है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ खेला है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    आगामी चुनावों में रिमोट EVM के इस्तेमाल का कोई प्रस्ताव नहीं- कानून मंत्री किरेन रिजिजू संसद
    इंडिगो एयरलाइंस ने यात्री को बिहार की जगह राजस्थान पहुंचाया, DGCA ने जांच के आदेश दिए इंडिगो
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    आईफोन 15 और आईफोन 16 के हाई-एंड मॉडल में मिलेगा पेरिस्कोप जूम कैमरा, जानें फीचर्स ऐपल

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी: रैंकिंग में नंबर एक टीम बनी विश्व चैंपियन जर्मनी, भारत छठे स्थान पर बरकरार  हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, बेल्जियम ने नीदरलैंड को दी शिकस्त हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी और नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे, इंग्लैंड और दक्षिण कोरिया का सपना टूटा हॉकी विश्व कप

    भारतीय हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से दिया इस्तीफा  हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप से बाहर होने पर भारतीय कोच ने की मेंटल कंडीशनिंग कोच की मांग हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर हुआ समाप्त, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया हॉकी विश्व कप

    राष्ट्रमंडल खेल

    लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने पर संशय बरकरार, ICC ने यह की सिफारिश ओलंपिक
    मलेशिया ओपन: पीवी सिंधु पहले दौर में हारकर बाहर, एचएस प्रणय ने लक्ष्य सेन को हराया पीवी सिंधु
    खेल पुरस्कार 2022: 41 खिलाड़ियों को दिए गए खेल पुरस्कार, राष्ट्रमंडल खेलों के पदकधारी रहे आगे खेल पुरस्कार
    खेलकूद से जुड़े क्षेत्रों में करियर की अपार संभावनाएं, जानें कहां-कहां मिल सकती है नौकरी भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    मीराबाई चानू हुईं चोटिल, 5 महीनों तक रहेंगी खेल से दूर मीराबाई चानू
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अगस्त के लिए स्टोक्स समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    #NewsBytesExclusive: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ खास बातचीत मुक्केबाज़ी
    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधु, सोशल मीडिया पर बताया हटने का कारण बैडमिंटन

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023