NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हराया
    खेलकूद

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हराया

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हराया
    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 03, 2022, 10:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हराया
    भारत ने जीता अपना दूसरा मैच (तस्वीर: Hockey India)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखा है। पूल-B के मुकाबले में भारत ने कनाडा को 8-0 से हरा दिया है। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने दो-दो गोल किए जबकि अमित रोहिदास, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप ने एक-एक गोल किए। इस जीत के साथ भारत तीन मैचों में सात अंकों के साथ पूल-B की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

    पहले क्वार्टर में भारत ने दो गोल किए

    मैच की शुरुआत से भारतीय हॉकी टीम विपक्षी टीम पर हावी नजर आई। हरमनप्रीत सिंह ने मैच के सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करके भारत को बढ़त में ला दिया। कुछ मिनट बाद अमित रोहिदास ने लेफ्ट फ्लैंक से कनाडा की रक्षापंक्ति को भेदते हुए दमदार शॉट की मदद से गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम का पूरी तरह से दबदबा रहा।

    दूसरे क्वार्टर में ललित और गुरजंट ने दागे गोल

    भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी अपनी लय बरकरार रखी और विपक्षी टीम पर लगातार आक्रमण किए। इस बीच एक और पेनल्टी कॉर्नर पर ललित ने रिबाउंड से गोल करके भारत की बढ़त को 3-0 से आगे बढ़ा दिया। मैच के 27वें मिनट में गुरजंट ने गोल कर दिया। उन्होंने हार्दिक सिंह के पास पर गोल करके स्कोर 4-0 कर दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में कोई और गोल नहीं देखने को मिला।

    तीसरे क्वार्टर में आकाशदीप ने किया गोल

    तीसरे क्वार्टर में भी हार्दिक सिंह विपक्षी टीम के लिए खतरा बनकर मंडराते रहे। उन्होंने विपक्षी रक्षापंक्ति को दबाव में बनाकर रखा। इस बीच मैच के 37वें मिनट में आकाशदीप ने गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया। इसके बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने कई आक्रमण किए और अवसर भी बनाए लेकिन मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सके। तीसरे क्वार्टर में भी कनाडा बेरंग नजर आई।

    आखिरी क्वार्टर में भारत ने किए तीन गोल

    मजबूत बढ़त बनाने के बावजूद भी भारतीय टीम ने विपक्षी टीम को कोई राहत नहीं दी और आखिरी क्वार्टर में तीन गोल करके मैच को 8-0 से जीत लिया। आखिरी क्वार्टर में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया जबकि मनदीप ने 58वें मिनट में गोल किया। इनके अलावा मैच के आखिरी मिनट में आकाशदीप ने गोल करके जीत के अंतर को और मजबूत कर दिया। दूसरी तरफ कनाडा मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सका।

    भारत ने दर्ज की दूसरी जीत

    इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला था जबकि घाना को 11-0 से तरह से हराया था। भारत को पूल में अपने अगले मैच में वेल्स से भिड़ना है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा हरियाणा
    ऐपल भारत में जल्द खोलेगी अपना रिटेल स्टोर, करोबार को मिलेगी और मजबूती  ऐपल
    शुभमन गिल बनाम केएल राहुल: टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े?  शुभमन गिल
    सैमसंग गैलेक्सी S23 स्मार्टफोन का निर्माण भारत में करेगी कंपनी, नोएडा फैक्ट्री में बनेगा फ्लैगशिप डिवाइस सैमसंग

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी: रैंकिंग में नंबर एक टीम बनी विश्व चैंपियन जर्मनी, भारत छठे स्थान पर बरकरार  हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, बेल्जियम ने नीदरलैंड को दी शिकस्त हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी और नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे, इंग्लैंड और दक्षिण कोरिया का सपना टूटा हॉकी विश्व कप

    भारतीय हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से दिया इस्तीफा  हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप से बाहर होने पर भारतीय कोच ने की मेंटल कंडीशनिंग कोच की मांग हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर हुआ समाप्त, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया हॉकी विश्व कप

    राष्ट्रमंडल खेल

    लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने पर संशय बरकरार, ICC ने यह की सिफारिश ओलंपिक
    मलेशिया ओपन: पीवी सिंधु पहले दौर में हारकर बाहर, एचएस प्रणय ने लक्ष्य सेन को हराया पीवी सिंधु
    खेल पुरस्कार 2022: 41 खिलाड़ियों को दिए गए खेल पुरस्कार, राष्ट्रमंडल खेलों के पदकधारी रहे आगे खेल पुरस्कार
    खेलकूद से जुड़े क्षेत्रों में करियर की अपार संभावनाएं, जानें कहां-कहां मिल सकती है नौकरी भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    मीराबाई चानू हुईं चोटिल, 5 महीनों तक रहेंगी खेल से दूर मीराबाई चानू
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अगस्त के लिए स्टोक्स समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    #NewsBytesExclusive: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ खास बातचीत मुक्केबाज़ी
    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधु, सोशल मीडिया पर बताया हटने का कारण बैडमिंटन

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023