खेलकूद की खबरें

खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और खेल पर पैनी नजर। क्रिकेट, IPL, फुटबॉल और WWE

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय मिक्स्ड बैडमिंटन टीम को फाइनल में मिली हार, रजत पदक जीता

राष्ट्रंमडल खेल 2022 में भारतीय बैडमिंटन टीम को मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में हार मिली है। मंगलवार रात को हुए खिताबी मुकाबले में मलेशिया ने भारत को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

राष्ट्र्मंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में सिंगापुर को हराया

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने बीते मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल मुकाबले में भारत ने सिंगापुर को 3-1 से हरा दिया।

तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने ली सीरीज में बढ़त, बने ये रिकॉर्ड्स

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 मुकाबले में सात विकेट से हराते हुए सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काइल मेयर्स (73) की बदौलत 164/5 का स्कोर खड़ा किया था।

लॉन बॉल कैसे खेला जाता है और क्या हैं इसके नियम?

बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत की महिला लॉन बॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

वेस्टइंडीज बनाम भारत, तीसरा टी-20: टॉस जीतकर भारत की पहले गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच वर्तमान टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शुरु होने वाला है। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और दोनों टीमों की निगाहें बढ़त हासिल करने पर होंगी।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड ने 3-1 से हराया

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी है। इंग्लैंड टीम ने पूल-A के मुकाबले में भारत को 3-1 से हरा दिया है।

17 साल के बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी इंग्लैंड टीम, सितंबर-अक्टूबर में टी-20 सीरीज खेलेगी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम लगभग 17 साल लम्बे अंतराल के बाद पाकिस्तान का दौरा करेगी।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: विकास ठाकुर ने जीता सिल्वर, भारोत्तोलन में भारत का आठवां मेडल

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को भारोत्तोलन से एक और मेडल मिला है। 96 किलोग्राम भारवर्ग में विकास ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। यह भारोत्तोलन में भारत का आठवां और कुल मिलाकर तीसरा सिल्वर मेडल है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: लॉन बॉल में भारत ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा

बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत की लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी साइकिया और रूपा रानी टिर्की की चौकड़ी (Fours) ने लॉन बॉल में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

एशिया कप 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, अपने पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप का शेड्यूल जारी हो गया है, जिसके पहले मैच में श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

वेस्टइंडीज बनाम भारत: चोट के कारण तीसरे टी-20 से भी बाहर हुए हर्षल पटेल

भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ये जानकारी दी है कि वह चोट के कारण तीसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

वेस्टइंडीज बनाम भारत: तीसरा टी-20 भी देर से होगा शुरू, जानें मैच प्रीव्यू और आंकड़े

वेस्टइंडीज और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला मंगलवार (02 अगस्त) की रात को खेला जाना है। दूसरे टी-20 में हुई तीन घंटे की देरी के बाद यह मुकाबला भी डेढ़ घंटे की देरी से शुरु होगा।

लेजेंड्स लीग के दूसरे सीजन में खेलेंगे सौरव गांगुली, 17 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

लेजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का दूसरा संस्करण आगामी 17 सितंबर से शुरू होना है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी खेलते दिखेंगे। गांगुली ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकॉउंट से भी यह जानकारी दी थी कि वह LLC के एक मैच में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: हरजिंदर कौर ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत को दिलाया भारोत्तोलन में सातवां मेडल

बीती रात भारोत्तोलन में भारत को एक और मेडल मिला। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में यह भारत का कुल नौवां और भारोत्तोलन में सातवां मेडल है। 71 किलो भारवर्ग में महिला एथलीट हरजिंदर कौर ने भारत को ब्रॉन्ज दिलाया है।

दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज ने भारत को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

सेंट किट्स में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारतीय क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हराते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 138 रन बनाए थे जिसमें हार्दिक पंड्या (31) का सर्वाधिक योगदान था।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: जूडो में भारत ने जीते दो मेडल, कुल मेडल्स की संख्या हुई आठ

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का चौथा दिन भी भारत के लिए सफलता लाने वाला रहा। दिन में भारत को कोई मेडल नहीं मिला था, लेकिन रात होने पर भारत ने दो मेडल जीतकर दिन को खास बना दिया है।

वेस्टइंडीज बनाम भारत, दूसरा टी-20: टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की पहले गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज और भारतीय क्रिकेट टीम त्रिनिदाद से बाहर निकल चुकी हैं दोनों के बीच दूसरा टी-20 सेंट किट्स में खेला जा रहा है। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए भारतीय हॉकी टीम के साथ खेला ड्रॉ

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेलना पड़ा है। इंग्लिश टीम ने अंतिम क्वार्टर में तीन गोल दागते हुए मैच को ड्रॉ कराया है। पहले दो क्वार्टर के बाद भारत मजबूत स्थिति में था, लेकिन इंग्लिश टीम ने शानदार वापसी की।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले अचिंता शुली कौन हैं?

बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2022 में बीते रविवार को भारोत्तोलन में अचिंता शुली ने भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाला।

बहुत कम नए खिलाड़ी अर्शदीप सिंह जैसी परिपक्वता दिखाते हैं- भुवनेश्वर कुमार

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले टी-20 में दो विकेट चटकाए। उन्होंने किफायती गेंदबाजी भी की और अपने चार ओवरों में सिर्फ 24 रन दिए थे। इस बीच अनुभवी भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अर्शदीप से प्रभावित नजर आए हैं।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: बांग्लादेशी मुक्केबाज को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचे मोहम्मद हुसामुद्दीन

भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में जीत के सिलसिले को जारी रखा है। उन्होंने बांग्लादेश के सलीम हुसैन को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। यह हुसामुद्दीन की लगातार दूसरी जीत है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: अमित पंघाल की विजयी शुरुआत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में विजयी शुरुआत की है। पंघाल ने वनुआतू के नामरी बेरी को दबदबे के साथ हराया है। इस मैच को जीतने के साथ ही पंघाल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग: बारिश के कारण बेनतीजा रहा फाइनल मैच, संयुक्त विजेता बनीं CSG और LKK

बीते रविवार (31 अगस्त) को तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2022 का फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और बेनतीजा रहा। परिणामस्वरूप खिताबी मुकाबला खेल रही चेपॉक सुपर गिल्लीज (CSG) और लाइका कोवई किंग्स (LKK) को संयुक्त विजेता घोषित किया गया है।

तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर जीती सीरीज, शम्सी ने झटके पांच विकेट

साउथैम्प्टन में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 90 रनों से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: अचिंता शुली ने जीता गोल्ड, भारोत्तोलन में भारत को मिला छठा मेडल

राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय भारोत्तोलन टीम का जलवा लगातार जारी है। बीती रात भारत को इवेंट का छठा मेडल हासिल हुआ है। 73 किलोग्राम भारवर्ग में अचिंता शुली ने गोल्ड मेडल जीता है। यह भारत के लिए तीसरा गोल्ड है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने घाना को 11-0 से हराया

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने अभियान की धमाकेदार जीत से शुरुआत की है। अपने पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से हराया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया, स्मृति ने लगाया अर्धशतक

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में खेले गए टी-20 मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारोत्तोलन में जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण, भारत को मिला अपना पांचवा पदक

बर्मिंघम में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय भारोत्तोलकों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। पुरुषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के जेरेमी लालरिनुंगा ने स्नैच में 140 किलो जबकि क्लीन एंड जर्क में 160 किलो का वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

वेस्टइंडीज बनाम भारत: दूसरे टी-20 की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े

पहले टी-20 मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बना चुकी भारतीय क्रिकेट टीम अपने दूसरे मुकाबले में 01 अगस्त को मेजबान वेस्टइंडीज से भिड़ने के लिए तैयार है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को हराकर जीता अपना दूसरा मैच

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बिंद्यारानी देवी ने शनिवार को भारोत्तोलन में महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास

भारत की स्टार महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। 49 किलोग्राम भारवर्ग में चानू ने गोल्ड मेडल हासिल करके सबकी उम्मीदों को सही साबित किया है।

जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, कोहली नहीं हैं हिस्सा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के लिए भी शिखर धवन को ही टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला भारोत्तोलन में दूसरा मेडल, गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को एक और सफलता मिली है। गुरुराज पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को भारोत्तोलन ब्रॉन्ज मेडल जिताया है। गुरुराज ने स्नैच में 118 किलो का भार उठाया था।

कौन हैं राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय भारोत्तोलक संकेत महादेव सरगर?

21 साल के संकेत महादेव सरगर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में इतिहास रच दिया है। संकेत ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता है और भारत को इस बार के इवेंट में पहला मेडल दिलाया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला मेडल, संकेत ने जीता भारोत्तोलन में सिल्वर

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला मेडल मिल गया है। संकेत महादेव सरगर ने भारत को भारोत्तोलन में मेडल दिलाया है। संकेत ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में 248 किलो का भार उठाते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है।

राष्ट्रमंडल खेल: एकतरफा मुकाबले में सिंगापुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम

राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया है। हरमीत देसाई, साथियान गनासेकरन और अचंता शरत कमल की तिकड़ी ने सिंगापुर को 3-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है।

दक्षिण अफ्रीका में शुरु होने वाली टी-20 लीग से जुड़े बटलर, लिविंगस्टोन समेत कई बड़े खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका में शुरु होने जा रही नई टी-20 लीग ने खिलाड़ियों को साइन करना शुरु कर दिया है। इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर्स कप्तान जोस बटलर समेत कई खिलाड़ियों को लीग द्वारा साइन किया गया है।

वेस्टइंडीज बनाम भारत, पहला टी-20: भारत ने 68 रनों से जीता मुकाबला, बने ये रिकॉर्ड्स

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पहले टी-20 में 68 रनों से हराते हुए पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने रोहित शर्मा (64) की बदौलत 190/6 का स्कोर खड़ा किया था।

वेस्टइंडीज बनाम भारत, पहला टी-20: वेस्टइंडीज को मिला 191 रनों का लक्ष्य, रोहित ने लगाया अर्धशतक

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/6 का स्कोर बनाया है। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा (64) ने सबसे अधिक रनों का योगदान दिया।