LOADING...
राष्ट्रमंडल खेल: रवि दहिया और विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड, कुश्ती में भारत का दबदबा जारी
रवि दहिया ने जीता गोल्ड मेडल (तस्वीर: ट्विटर/@ddsportschannel)

राष्ट्रमंडल खेल: रवि दहिया और विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड, कुश्ती में भारत का दबदबा जारी

लेखन Neeraj Pandey
Aug 06, 2022
11:20 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत ने कुश्ती में सातवां मेडल जीत लिया है। रवि दहिया ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में नाइजीरिया के पहलवान को हराते हुए मेडल जीता है। पहली बार इन खेलों में हिस्सा ले रहे रवि ने डेढ़ मिनट से भी कम के समय में फाइनल मुकाबला जीत लिया। सेमीफाइनल में उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को हराया था।

रवि दहिया

रवि ने हर मैच में दिखाया अपना दबदबा

रवि ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के पहलवान को 10-0 से हरा दिया था। सेमीफाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के पहलवान असद अली को 14-4 से हराया। फाइनल में उन्होंने नाइजीरिया के पहलवान को 10-0 के बड़े अंतर से हराया। टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि से राष्ट्रमंडल खेल में मेडल की उम्मीद काफी अधिक थी और उन्होंने पहली ही बार में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया।

विनेश फोगाट

विनेश ने जीता गोल्ड मेडल

विनेश फोगाट ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में अपने तीनों मैच लगातार जीतते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। विनेश ने फाइनल और उससे पहले का मुकाबला विपक्षी पहलवान को अपने लॉक में फंसाकर जीता। यह राष्ट्रमंडल खेल में उनका लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है। इसके अलावा वह एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। 27 साल की विनेश ने चोट के कारण रियो ओलंपिक मिस किया था।

Advertisement

अन्य पहलवान

बीते शुक्रवार को तीन भारतीय पहलवानों ने जीते थे गोल्ड मेडल

बीते शुक्रवार को तीन भारतीय पहलवानों ने गोल्ड मेडल जीते थे। पुरुषों की 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल फाइनल में बजरंग पूनिया ने गोल्ड जीतते हुए शानदार शुरुआत की थी। 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में दीपक पूनिया ने पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम को 3-0 से हराते हुए गोल्ड जीता है। महिलाओं की 62 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की पहलवान को हराते हुए साक्षी मलिक ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता है।

Advertisement

नवीन सिहाग

नवीन ने दिलाया भारत को कुश्ती में छठा गोल्ड

पुरुषों की 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में नवीन सिहाग ने अपना पहला मैच 13-3 से जीता था। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 10-0 से जीत हासिल की थी। सेमीफाइनल में इंग्लिश पहलवान के खिलाफ उन्होंने 12-1 से जीत हासिल की थी। फाइनल में उनका सामना पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर से हुआ जिन्हें उन्होंने 9-0 से हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। कुश्ती में यह भारत का छठा गोल्ड है।

Advertisement