NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: ऑस्ट्रेलियाई तैराक एम्मा मैककॉन ने 56 देशों से अधिक पदक जीते
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: ऑस्ट्रेलियाई तैराक एम्मा मैककॉन ने 56 देशों से अधिक पदक जीते
    राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास की सबसे सफल एथलीट बनी मैककॉन (तस्वीर: ट्विटर/@AAPSport)

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: ऑस्ट्रेलियाई तैराक एम्मा मैककॉन ने 56 देशों से अधिक पदक जीते

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 09, 2022
    05:03 pm

    क्या है खबर?

    बीते सोमवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इन खेलों में ऑस्ट्रेलिया ने नाम के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 178 पदक जीते। ऑस्ट्रेलिया के इस सफल अभियान में स्टार तैराक एम्मा मैककॉन ने विश्व भर का ध्यान अपनी ओर खींचा।

    उन्होंने बर्मिंघम खेलों में कुल आठ पदक जीतकर कई रिकॉर्ड बनाए। वह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास की सबसे सफल एथलीट भी बन गई हैं।

    उनके रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    उपलब्धि

    मैककॉन ने 56 देशों से ज्यादा पदक जीते

    ऑस्ट्रेलिया की महिला तैराक एम्मा मैककॉन ने तैराकी की अलग-अलग स्पर्धाओं में छह स्वर्ण सहित कुल आठ पदक अपने नाम किए।

    इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 72 देशों/क्षेत्र ने हिस्सा लिया, जिसमें से 56 देशों के पदकों की संख्या भी मैककॉन की पदक संख्या से कम थी।

    बर्मिंघम में हिस्सा लेने वाले 72 में से सिर्फ 16 ऐसे देश रहे, जिन्होंने कुल आठ या उससे अधिक पदक हासिल प्राप्त किए।

    विश्व रिकॉर्ड

    राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास की सबसे सफल एथलीट बनी मैककॉन

    बर्मिंघम खेलों में आठ पदकों के साथ मैककॉन ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पदक संख्या को 20 तक पहुंचा दिया। वह इन खेलों के इतिहास में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

    मैककॉन ने दक्षिण अफ्रीकी पुरुष तैराक चाड ले क्लोस, ऑस्ट्रेलिया के निशानेबाज फिलिप एडम्स और इंग्लैंड के पुरुष निशानेबाज मिक गॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है।

    बता दें इन तीनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में 18-18 पदक जीते हैं।

    ओलंपिक

    ओलंपिक में 11 पदक जीत चुकी हैं मैककॉन

    मैककॉन ने ओलंपिक खेलों में कुल 11 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण शामिल हैं।

    टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने चार स्वर्ण समेत कुल सात पदक अपने नाम किए थे। इसके साथ ही वह ओलंपिक के एक संस्करण में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली महिला तैराक बन गई थी।

    इसके अलावा वह एक संस्करण में संयुक्त रूप से सर्वाधिक पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ी (किसी भी खेल में) भी बन गई थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मैककॉन एक ओलंपिक में सात या उससे अधिक पदक जीतने वाली केवल चौथी तैराक बनी थी। उनसे पहले मार्क स्पिट्ज, मैट बियोन्डी और माइकल फेल्प्स यह कारनामा कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि मैककॉन को छोड़कर अन्य तीन तैराक अमेरिकी हैं।

    पदक तालिका

    ऑस्ट्रेलिया ने जीते सर्वाधिक पदक

    बर्मिंघम में सम्पन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 178 पदक जीते। कंगारू टीम ने 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य पदक हासिल किए।

    दूसरे स्थान पर इंग्लैंड रहा, जिसने 57 स्वर्ण सहित कुल 176 पदक जीते।

    वहीं कनाडा के खाते में 26 स्वर्ण के साथ कुल 92 पदक आए।

    चौथे स्थान पर भारत रहा, जिसने 22 स्वर्ण सहित कुल 61 पदक जीते।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राष्ट्रमंडल खेल
    टोक्यो ओलंपिक
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    राष्ट्रमंडल खेल

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला भारोत्तोलन में दूसरा मेडल, गुरुराज पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास मीराबाई चानू
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक मीराबाई चानू
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को हराकर जीता अपना दूसरा मैच हॉकी टूर्नामेंट

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: सिंधु ने जीता कांस्य पदक, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन पीवी सिंधु
    टोक्यो ओलंपिक: ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता गोल्ड, जानें उनके आंकड़े टेनिस
    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में पहुंचकर महिला हॉकी टीम ने बनाया इतिहास, ऐसा रहा भारत का दिन हॉकी समाचार

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारोत्तोलन में जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण, भारत को मिला अपना पांचवा पदक भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अचिंता शुली ने जीता गोल्ड, भारोत्तोलन में भारत को मिला छठा मेडल भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अमित पंघाल की विजयी शुरुआत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह मुक्केबाज़ी
    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले अचिंता शुली कौन हैं? भारोत्तोलन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025