कर्नाटक चुनाव: खबरें

तेलंगाना: हैदराबाद में कांग्रेस के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद तेलंगाना में संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

कर्नाटक: आम के पेड़ पर मिले 1 करोड़ रुपये नकद, IT विभाग ने जब्त किए

कर्नाटक चुनाव के बीच आयकर विभाग (IT) ने एक आम के पेड़ से 1 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। यह राशि पेड़ पर एक बक्से के अंदर छिपाकर रखी गई थी।

कर्नाटक: कांग्रेस के घोषणापत्र पर मोदी बोले- बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया

कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर निशाना साधा और बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के वादे पर कटाक्ष किया।

कर्नाटक: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर से टकराया बाज, कांच टूटा

कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रचार में लगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर से मंगलवार को अचानक बाज टकरा गया, जिससे हेलीकॉप्टर का कांच टूट गया।

कर्नाटक: कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र जारी, बजरंग दल पर बैन लगाने का किया वादा 

कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है।

कर्नाटक: अमित शाह की रैली में आई भीड़ ने लूटी 35,000 रुपये की कोल्ड ड्रिंक

कर्नाटक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में आई भीड़ ने एक ट्रक में लूट मचा दी और 35,000 रुपये की कोल्ड ड्रिंक पी गए। सोशल मीडिया पर रोते हुए ट्रक चालक की तस्वीर वायरल हुई तो राजनीतिक पार्टियों ने उसकी मदद की।

कर्नाटक: प्रियंका गांधी के तंज के बाद प्रधानमंत्री पर हमलावर हुई कांग्रेस, CryPM अभियान शुरू किया

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नया अभियान लेकर आई है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर CryPM अभियान शुरू किया है, जिसमें मोदी को रोने वाला प्रधानमंत्री बताया गया।

कर्नाटक: मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद बेटे प्रियांक ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, 'नालायक बेटा' बताया

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उनको 'नालायक' बताया।

कर्नाटक: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, UCC लागू करने का किया वादा 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को बेंगलुरू में कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेसियों ने मुझे 91 बार दी गालियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के बीदर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

कर्नाटक चुनाव: भाजपा विधायक का विवादित बयान, सोनिया गांधी को बताया 'विषकन्या'

कर्नाटक चुनाव में करीब 11 दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में यहां चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ-साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

कर्नाटक: भाजपा विधायक बोले- प्रधानमंत्री और देवगौड़ा के बीच बातचीत, JDS का वोट भाजपा को मिलेगा

कर्नाटक चुनाव के दौरान मैसूर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक प्रीतम गौड़ा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनता दल सेक्युलर (JDS) प्रमुख एचडी देवगौड़ा के बीच बातचीत हुई है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री की तुलना जहरीले सांप से की, बोले- मोदी ने देश बर्बाद किया

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जहरीले सांप से करते हुए कहा कि उन्होंने देश बर्बाद कर दिया।

कर्नाटक: कांग्रेस का अमित शाह पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

कर्नाटक में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इस बीच कांग्रेस ने भाजपा की एक रैली में दिए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक भाषण को भड़काऊ और नफरत फैलाने वाला बताया है।

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा बोले- मैं खून से लिखकर दे सकता हूं, जगदीश शेट्टार नहीं जीतेंगे

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के दौरान हुबली में एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने जगदीश शेट्टार को निशाने पर लिया।

कर्नाटक: भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने कहा- हमें एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहिए

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के दौरान राज्य की भाजपा सरकार में मंत्री रहे केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि उनकी पार्टी एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहती है।

23 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: सिद्धारमैया के लिंगायत समुदाय पर बयान के बाद गरमाई सियासत, जानें पूरा मामला

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के लिंगायत समुदाय पर दिए एक बयान पर राज्य की सियासत गरमा गई है।

23 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक चुनाव: आचार संहिता लागू होने के बाद से हुई 254 करोड़ की बरामदगी

चुनाव आयोग ने रविवार को बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों ने चुनावी राज्य कर्नाटक में कुल 254 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की है।

#NewsBytesExplainer: शेट्टार और सावदी के कांग्रेस में जाने से भाजपा को क्या नुकसान हो सकता है?

कर्नाटक चुनाव से पहले आज भाजपा को बड़ा झटका लगा और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कई दशकों तक भाजपा में रहने के बाद कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

17 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में हुए शामिल, कल भाजपा से दिया था इस्तीफा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार सोमवार को बेंगलुरू में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल हो गए।

15 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, सिद्धारमैया को कोलार से नहीं मिला टिकट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम है।

14 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक चुनाव: पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल, भाजपा ने नहीं दिया था टिकट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा को झटका लगा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इसकी पुष्टि की है।

12 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: भाजपा को 2 दिन में दूसरा झटका, टिकट न मिलने पर लक्ष्मण सावदी का इस्तीफा

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को भाजपा को दूसरा झटका लगा। लिंगायत समुदाय के नेता लक्ष्मण सावदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति छोड़ी

कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। राज्य के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति छोड़ने का ऐलान करते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

07 Apr 2023

कर्नाटक

#NewsBytesExplainer: कर्नाटक में क्या हैं जातीय समीकरण और कौन से समुदाय निभाते हैं अहम भूमिका? 

कर्नाटक चुनाव में करीब एक महीने का समय शेष बचा है। राज्य में कुल 225 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 224 सीटों पर 10 मई को चुनाव होगा। एक सीट मनोनीत सदस्य के लिए आरक्षित हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं?

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (JDS) जैसी प्रमुख पार्टियों समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है।

#NewsBytesExplainer: कर्नाटक में आरक्षण में बदलाव के जरिए भाजपा क्या करना चाहती है?

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले राज्य की आरक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर अपने लिए नए राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश की है।

02 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक चुनाव: भाजपा क्यों जारी नहीं कर रही उम्मीदवारों की सूची? जानिए रणनीति

10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और जनता दल (सेक्युलर) ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, लेकिन अभी तक भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है।

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने गठबंधन से किया इनकार, डीके शिवकुमार बोले- बहुमत से होगी जीत

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने जनता दल (सेक्युलर) से गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। बुधवार को चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान के बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने यह घोषणा की है।

कर्नाटक चुनाव: AAP ने सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान 

चुनाव आयोग ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। यहां एक चरण में 10 मई को मतदान होगा, जबकि 13 मई को मतगणना के बाद चुनाव नतीजों की घोषणा की जाएगी।

कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को जारी होंगे नतीजे 

चुनाव आयोग ने कर्नाटक में चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य की सभी सीटों पर 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा और 13 मई को नतीजे जारी किए जाएंगे।

#NewsBytesExplainer: कर्नाटक की राजनीति में क्यों इतना अहम है लिंगायत समुदाय?

कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है। इससे पहले लिंगायत समुदाय से जुड़ी दो बड़ी खबरें आई हैं।

25 Mar 2023

कर्नाटक

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, वरुणा से बेटे की जगह सिद्धारमैया लड़ेंगे चुनाव

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

टीपू सुल्तान को किसने मारा? कर्नाटक में चुनाव से पहले मचा घमासान, जानिए क्या है मामला

कर्नाटक में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते राजनीतिक पार्टियां यहां नए चुनावी मुद्दों को हवा देने में जुटी हैं। यहां चुनाव से पहले टीपू सुल्तान की मौत को लेकर सियासत गरम है, जिसे लेकर भाजपा ने बड़ा दावा किया है।

प्रधानमंत्री ने किया बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 3 घंटे का सफर 75 मिनट में होगा पूरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक 118 किलोमीटर लंबे बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। 8,480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ये एक्सप्रेसवे केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना (BMP) के तहत बनाया गया है।

11 Mar 2023

कर्नाटक

कर्नाटक चुनाव: मतदाताओं को लुभाने के लिए कोचिंग फीस से लेकर LIC प्रीमियम दे रहे नेता

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इससे पहले ही कई राजनीतिक पार्टियों के मौजूदा विधायक और नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न तरीकों को अपना रहे हैं।

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री मोदी रविवार को करेंगे उद्घाटन, जानें खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को कर्नाटक का दौरा करने वाले हैं, जहां वे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा बोले- चुनावी राजनीति छोड़ना मेरा फैसला था, दोबारा नहीं लौटूंगा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि वे राजनीति छोड़ने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम पूरी तरह से उनका अपना फैसला था और इसके लिए किसी ने उन्हें मजबूर नहीं किया था।

टीपू सुल्तान के वंशज की चेतावनी- राजनीतिक लाभ के लिए नाम का इस्तेमाल न करें

टीपू सुल्तान के एक वंशज ने राजनीतिक पार्टियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे टीपू के नाम का इस्तेमाल राजनीति के लिए न करें।

Prev
Next