Page Loader
कर्नाटक: प्रियंका गांधी के तंज के बाद प्रधानमंत्री पर हमलावर हुई कांग्रेस, CryPM अभियान शुरू किया
कांग्रेस ने कर्नाटक में शुरू किया CryPM अभियान (तस्वीर: ट्विटर/@shaandelhite)

कर्नाटक: प्रियंका गांधी के तंज के बाद प्रधानमंत्री पर हमलावर हुई कांग्रेस, CryPM अभियान शुरू किया

लेखन गजेंद्र
May 01, 2023
03:08 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नया अभियान लेकर आई है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर CryPM अभियान शुरू किया है, जिसमें मोदी को रोने वाला प्रधानमंत्री बताया गया। यह प्रचार कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा मोदी पर तंज कसने के बाद शुरू किया गया है। प्रियंका ने एक जनसभा में कहा था, "मैंने पहला ऐसा प्रधानमंत्री देखा है, जो जनता के सामने आकर रोता है कि लोग मुझे गाली दे रहे।"

प्रचार

इससे पहले कांग्रेस चला चुकी है PayCM अभियान

सोशल मीडिया पर शुरू किए गए CryPM अभियान में कांग्रेस ने QR कोड पर प्रधानमंत्री की रोते हुए तस्वीर लगाई है। इसके अलावा एक वीडियो भी शेयर किया है। बता दें कि कांग्रेस ने पिछले साल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ PayCM अभियान शुरू किया था, जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार को कमीशन वाली सरकार बताया था। इस कोड को स्कैन करने पर एक वेबसाइट खुलती थी, जिसमें कांग्रेस ने सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था।

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री के बयान पर प्रियंका गांधी का जवाब