NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को जारी होंगे नतीजे 
    देश

    कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को जारी होंगे नतीजे 

    कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को जारी होंगे नतीजे 
    लेखन आबिद खान
    Apr 04, 2023, 12:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को जारी होंगे नतीजे 
    कर्नाटक की सभी सीटों पर एक ही चरण में 10 मई को मतदान होगा

    चुनाव आयोग ने कर्नाटक में चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य की सभी सीटों पर 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा और 13 मई को नतीजे जारी किए जाएंगे। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि राज्य में एक मनोनीत सीट को मिलाकर कुल 225 विधानसभा सीटें हैं।

    बुजुर्ग घर से कर सकेंगे मतदान

    चुनाव आयोग ने बताया कि जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है, उनको घर से वोट डालने की सुविधा दी जाएगी। 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल की होगी, वे भी मतदान कर सकेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 9.17 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। 100 से ज्यादा मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। 224 बूथ पर युवा कर्मचारी और 100 बूथ पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

    राज्य में 240 आदर्श पोलिंग बूथ- आयोग

    विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के नामाकंन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल होगी। उम्मीदवार 24 अप्रैल तक अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राज्य में 240 आदर्श पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं, जिसमें से 20,866 शहरी हैं। इनमें से 50 फीसदी मतदान केंद्रों में मतदान के दौरान लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। 1,320 मतदान केंद्र पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे।

    24 मई को खत्म होगा वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल

    225 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को खत्म हो रहा है। राज्य में 36 सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5.22 करोड़ हैं, इनमें 2.59 करोड़ महिला वोटर्स शामिल हैं। चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए कुछ दिन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पूरे राज्य का दौरा किया था।

    राज्य के पिछले विधानसभा चुनावों के नतीजे

    2018 के चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 80 और जनता दल (सेक्युलर) को 37 सीटें मिली थीं। चुनाव के बाद कांग्रेस और JD(S) ने मिलकर सरकार बनाई और एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने। हालांकि, जुलाई 2019 में कांग्रेस और JD(S) के कई विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार गिर गई। इसके बाद भाजपा ने बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाई। जुलाई 2021 में येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और बसवराज बोम्मई नए मुख्यमंत्री बने।

    कांग्रेस जारी कर चुकी है उम्मीदवारों की पहली सूची

    कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची 25 मार्च को जारी की थी। पार्टी ने कनकपुरा से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार, वरुणा से पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कोराटागेरे (SC) से पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और पूर्व मंत्री केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली सीट से मैदान में उतारा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को चितापुर (SC) से चुनावी मैदान से उतारा है। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पुत्तन्ना को राजाजीनगर से टिकट मिला है।

    राज्य में 5 साल में तीन मुख्यमंत्री बदले

    कर्नाटक में पिछले 5 साल में तीन बार मुख्यमंत्री बदले जा चुके हैं। 2018 विधानसभा चुनाव के बाद सबसे पहले एचडी कुमार स्वामी ने 23 मई, 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वे 23 जुलाई, 2019 तक मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद 26 जुलाई, 2019 से 28 जुलाई, 2021 तक येदियुरप्पा मुख्यमंत्री रहे। येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद 28 जुलाई, 2021 को बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री बने जो वर्तमान में भी इस पद पर हैं।

    1 लोकसभा, 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान 

    चुनाव आयोग ने पंजाब के जालंधर में लोकसभा, झारसुगुड़ा (ओडिशा), छानबे और स्वार (उत्तर प्रदेश) और सोहिओंग (मेघालय) सीट पर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान भी किया है। इन सीटों पर 10 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    चुनाव आयोग
    कर्नाटक सरकार
    कर्नाटक चुनाव
    विधानसभा चुनाव

    चुनाव आयोग

    आधार को वोटर ID कार्ड से जोड़ने की समयसीमा बढ़ी, अगले साल मार्च तक मिला समय आधार कार्ड
    कर्नाटक चुनाव: मतदाताओं को लुभाने के लिए कोचिंग फीस से लेकर LIC प्रीमियम दे रहे नेता कर्नाटक
    त्रिपुरा चुनाव नतीजे: चारिलम सीट से उपमुख्यमंत्री हारे, TMP उम्मीदवार ने दी मात  त्रिपुरा
    सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, चुनाव आयोग प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया बदली सुप्रीम कोर्ट

    कर्नाटक सरकार

    कर्नाटक: भाजपा के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा के घर पर बंजारा समुदाय का हमला, जानें कारण कर्नाटक
    #NewsBytesExplainer: कर्नाटक की राजनीति में क्यों इतना अहम है लिंगायत समुदाय? कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक में दूध की भारी किल्लत, सरकार ने दाम न बढ़ाकर उठाया यह कदम कर्नाटक
    टीपू सुल्तान के वंशज की चेतावनी- राजनीतिक लाभ के लिए नाम का इस्तेमाल न करें कर्नाटक चुनाव

    कर्नाटक चुनाव

    कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, वरुणा से बेटे की जगह सिद्धारमैया लड़ेंगे चुनाव कर्नाटक
    टीपू सुल्तान को किसने मारा? कर्नाटक में चुनाव से पहले मचा घमासान, जानिए क्या है मामला टीपू सुल्तान
    प्रधानमंत्री ने किया बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 3 घंटे का सफर 75 मिनट में होगा पूरा नरेंद्र मोदी
    बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री मोदी रविवार को करेंगे उद्घाटन, जानें खासियत नरेंद्र मोदी

    विधानसभा चुनाव

    कर्नाटक: विजयपुरा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार से टकराया ट्रक, मंत्री घायल कर्नाटक
    त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री बन सकती हैं प्रतिमा भौमिक, रेस में सबसे आगे त्रिपुरा चुनाव
    नागालैंड चुनाव नतीजे: मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की नागालैंड

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023