Page Loader
तेलंगाना: हैदराबाद में कांग्रेस के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता
तेलंगाना के हैदराबाद में बजरंग दल का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@iRakeshPanday)

तेलंगाना: हैदराबाद में कांग्रेस के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

लेखन गजेंद्र
May 03, 2023
01:33 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद तेलंगाना में संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। हैदराबाद में कांग्रेस दफ्तर के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए। उन्हें पुलिस ने लाठियों से खदेड़ा और कई को हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में कार्यकर्ता भगवा झंडे लिए 'जय श्रीराम' के नारे लगाते और पुलिस से उलझते दिख रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

विरोध

क्या है मामला?

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से बजरंग दल जैसे संगठनों की तुलना करते हुए इन पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है। कांग्रेस का कहना है कि वह समुदायों में नफरत फैलाने वाले ऐसे संगठनों को राज्य में प्रतिबंधित करेंगे। इस घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कर्नाटक चुनाव प्रचार में कांग्रेस पर निशाना साधा और इसे बजरंग बली का नाम लेने वालों पर प्रतिबंध लगाने जैसा बताया।

ट्विटर पोस्ट

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेती पुलिस