NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक चुनाव: AAP ने सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान 
    राजनीति

    कर्नाटक चुनाव: AAP ने सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान 

    कर्नाटक चुनाव: AAP ने सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान 
    लेखन नवीन
    Mar 29, 2023, 05:59 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कर्नाटक चुनाव: AAP ने सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान 
    कर्नाटक में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

    चुनाव आयोग ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। यहां एक चरण में 10 मई को मतदान होगा, जबकि 13 मई को मतगणना के बाद चुनाव नतीजों की घोषणा की जाएगी। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी कर्नाटक चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए यहां सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ऐसे में कर्नाटक चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है।

    AAP कर्नाटक में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी  

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने काफी पहले से अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी। दिल्ली, पंजाब और गुजरात के बाद कर्नाटक में पार्टी अपनी पैठ बनाना चाहती है, जिसके लिए उसने यहां अपना संगठन भी खड़ा किया है। इससे पहले AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां काफी रैलियां कर चुके हैं। इस चुनाव के लिए पार्टी ने 225 विधानसभा सीटों में से 80 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है।

    AAP की उपस्थिति से दिलचस्प हुआ चुनाव

    कर्नाटक में इस समय भाजपा सत्ता पर काबिज है, जबकि उसका मुख्य मुकाबला कांग्रेस से ही माना जा रहा है। इस चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस त्रिकोणीय मुकाबले के बीच AAP की उपस्थिति से अब चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। AAP का दावा है कि वह दिल्ली मॉडल के दम पर कर्नाटक चुनाव अच्छा प्रदर्शन करेगी और अपने दम पर यहां सरकार बनाने में कामयाब होगी।

    अन्य पार्टियों ने भी की उम्मीदवारों की घोषणा

    कर्नाटक चुनाव की तारीखों का ऐलान से पहले 3 पार्टियां इस चुनाव में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पिछले दिनों कांग्रेस ने अपने 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी था, तो जनता दल (सेक्युलर) ने 94 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। हालांकि, अभी तक भाजपा ने इस चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है और पार्टी में अभी भी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा है।

    पिछले विधानसभा चुनाव में क्या रहे थे नतीजे? 

    2018 के चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 80 और जनता दल (सेक्युलर) को 37 सीटें मिली थीं। चुनाव के बाद कांग्रेस और जनता दल ने मिलकर सरकार बनाई और एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने, जबकि जुलाई 2019 में कांग्रेस और जनता दल के विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार गिर गई। इसके बाद भाजपा ने बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाई। जुलाई 2021 में येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और बसवराज बोम्मई नए मुख्यमंत्री बने।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    कर्नाटक चुनाव

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली की मुफ्त बिजली योजना पर AAP सरकार और LG आमने-सामने, जानें पूरा मामला  दिल्ली
    दिल्ली में 'पोस्टर वार' जारी, अब भाजपा ने लगाए 'केजरीवाल हटाओ' के पोस्टर; जानें पूरा मामला भाजपा समाचार
    दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला दिल्ली हाई कोर्ट
    दिल्ली: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने पेश किया 78,800 करोड़ रुपये का बजट, जानें बड़ी बातें दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल को 2014 के चुनावी भाषण विवाद में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, जानें मामला सुप्रीम कोर्ट
    दिल्ली के बजट को लेकर केजरीवाल और केंद्र सरकार आमने-सामने, जानिए क्या है मामला दिल्ली सरकार
    दिल्ली: जेल में बंद मनीष सिसोदिया का सरकारी बंगला आतिशी को आवंटित दिल्ली
    मनीष सिसोदिया के खिलाफ जासूसी मामले में CBI ने दर्ज की FIR मनीष सिसोदिया

    कर्नाटक चुनाव

    कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को जारी होंगे नतीजे  कर्नाटक सरकार
    #NewsBytesExplainer: कर्नाटक की राजनीति में क्यों इतना अहम है लिंगायत समुदाय? कर्नाटक सरकार
    कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, वरुणा से बेटे की जगह सिद्धारमैया लड़ेंगे चुनाव कर्नाटक
    टीपू सुल्तान को किसने मारा? कर्नाटक में चुनाव से पहले मचा घमासान, जानिए क्या है मामला टीपू सुल्तान

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023