NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, सिद्धारमैया को कोलार से नहीं मिला टिकट
    अगली खबर
    कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, सिद्धारमैया को कोलार से नहीं मिला टिकट
    कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को वोटों की गिनती होगी

    कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, सिद्धारमैया को कोलार से नहीं मिला टिकट

    लेखन आबिद खान
    Apr 15, 2023
    05:05 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम है।

    पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कोलार से टिकट नहीं दिया है। बता दें कि वे वरुणा सीट के साथ यहां से भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।

    उनकी जगह कोलार से कोथुर जी मंजुनाथ को उम्मीदवार बनाया गया है।

    कांग्रेस अब तक 209 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

    सावदी

    भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए सावदी को मिला टिकट

    हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को उनकी इच्छा के मुताबिक अथानी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

    बता दें कि शुक्रवार को ही सादवी ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली थी।

    तब उन्होंने अथानी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। वे पहले भी 3 बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं।

    जानकारी

    केवल वरुणा से ही चुनाव लड़ेंगे सिद्धारमैया

    सिद्धारमैया का पार्टी ने वरुणा सीट से टिकट दिया था। हालांकि, उन्होंने दूसरे सीट के रूप में कोलार से लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। इसके बाद वे केवल वरुणा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

    दूसरी सूची

    कांग्रेस की दूसरी सूची में थे 41 नाम

    6 अप्रैल को कांग्रेस ने कर्नाटक चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इसमें 41 लोगों के नाम थे और एक प्रत्याशी सर्वोदय कर्नाटक पार्टी का था।

    सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया को मेलुकोट विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया था।

    इससे पहले 25 मार्च को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें कई बड़े नाम शामिल थे।

    टिकट

    किन बड़े नेताओं को कहां से मिला टिकट?

    कांग्रेस ने कोराटागेरे (SC) निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली सीट से टिकट मिला है।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चितापुर (SC) सीट से मैदान में हैं। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पुत्तन्ना को राजाजीनगर से टिकट मिला है।

    पार्टी को अब केवल 15 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना बाकी है।

    चुनाव

    कर्नाटक में 10 मई को होगी वोटिंग

    कर्नाटक में 10 मई को सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। 13 मई को नतीजे जारी किए जाएंगे।

    उम्मीदवारों के नामाकंन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है और 24 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकता है।

    2018 के चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 80 और JD(S) को 37 सीटें मिली थीं।

    बता दें कि राज्य में एक आरक्षित सीट को मिलाकर कुल 225 विधानसभा सीटें हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कर्नाटक चुनाव
    सिद्धारमैया
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    कर्नाटक

    प्रकृति को बढ़ावा देने के लिए मशहूर हैं भारत के ये 5 इकोटूरिज्म त्योहार पर्यटन
    बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री मोदी रविवार को करेंगे उद्घाटन, जानें खासियत नरेंद्र मोदी
    कर्नाटक चुनाव: मतदाताओं को लुभाने के लिए कोचिंग फीस से लेकर LIC प्रीमियम दे रहे नेता कर्नाटक चुनाव
    #NewsBytesExplainer: RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा क्या है और क्या काम करती है? राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)

    कर्नाटक चुनाव

    टीपू सुल्तान के वंशज की चेतावनी- राजनीतिक लाभ के लिए नाम का इस्तेमाल न करें कांग्रेस समाचार
    कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा बोले- चुनावी राजनीति छोड़ना मेरा फैसला था, दोबारा नहीं लौटूंगा बीएस येदियुरप्पा
    प्रधानमंत्री ने किया बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, 3 घंटे का सफर 75 मिनट में होगा पूरा नरेंद्र मोदी
    टीपू सुल्तान को किसने मारा? कर्नाटक में चुनाव से पहले मचा घमासान, जानिए क्या है मामला टीपू सुल्तान

    सिद्धारमैया

    कर्नाटक संकट: सिद्धारमैया की बागी विधायकों को चेतावनी, इस्तीफा वापस लें, नहीं तो रद्द होगी सदस्यता कर्नाटक
    कर्नाटक संकट: स्पीकर ने अस्वीकार किए 8 कांग्रेस-JD(S) विधायकों के इस्तीफे, 5 को मिलने बुलाया कर्नाटक
    कर्नाटक विधानसभा में 18 जुलाई को बहुमत परीक्षण, कांग्रेस-JD(S) गठबंधन को करना होगा बहुमत साबित मुंबई
    कर्नाटक: विधानसभा में विश्वास मत पर बहस, बागी विधायकों पर लागू होगा कांग्रेस का व्हिप मुंबई

    कांग्रेस समाचार

    राहुल गांधी की सजा के खिलाफ आज कांग्रेस का सत्याग्रह, पुलिस ने नहीं दी अनुमति राहुल गांधी
    भाजपा ने कई बार किया मेरे परिवार का अपमान किया, लेकिन हम चुप रहे- प्रियंका गांधी   राहुल गांधी
    राहुल गांधी मामले में कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन का आज दूसरा दिन, विपक्ष के साथ बैठक राहुल गांधी
    राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर विपक्षी नेताओं ने पहने काले कपड़े, TMC भी शामिल राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025