कांग्रेस समाचार: खबरें

क्या कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेगा गांधी परिवार?

कांग्रेस अपना अगला अध्यक्ष चुनने के लिए तैयार है और कल यानि सोमवार को इसके लिए वोटिंग होगी। चुनाव में पार्टी के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि वोट डालेंगे।

कल होगी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की वोटिंग, क्या रहा है इसका इतिहास?

सोमवार को कांग्रेस अपना अगला अध्यक्ष चुनने के लिए वोट डालेगी। पार्टी के 137 साल के इतिहास में यह छठी बार है, जब अध्यक्ष चुनने के लिए पार्टी में चुनाव होने जा रहा है।

जल्द होगा गुजरात चुनावों का ऐलान, 4 दिसंबर तक मतदान हो सकता है संपन्न

बीते दिन चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। माना जा रहा था कि हिमाचल के साथ गुजरात के चुनावों का भी ऐलान किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

नए कांग्रेस अध्यक्ष को रिमोट कंट्रोल करने के सवाल पर राहुल गांधी ने दिया ये जवाब

'भारत जोड़ो यात्रा' करते हुए कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने देश में बढ़ती नफरत से लेकर महंगाई और बेरोजगारी तक पर बात की।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों पर महिला से अभद्रता का आरोप, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों पर एक महिला से अभद्रता के आरोप लगे हैं। इन दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

06 Oct 2022

गुजरात

कांग्रेस नेता बोले- द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी को न मिले; महिला आयोग ने थमाया नोटिस

कांग्रेस नेता उदित राज की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए विवादित बयान को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है।

संसदीय समितियों में फेरबदल, कांग्रेस के हाथ से गई मुख्य समितियों की अध्यक्षता

मंगलवार को हुए फेरबदल के बाद अब विपक्षी पार्टियों के पास किसी भी मुख्य संसदीय समिति की अध्यक्षता नहीं रह गई है।

हिमाचल: प्रधानमंत्री की रैली के लिए पत्रकारों से मांगा चरित्र प्रमाणपत्र, विरोध होने पर आदेश वापस

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बुधवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को कवर करने के लिए जिला पुलिस द्वारा पत्रकारों से चरित्र प्रमाणपत्र मांगे जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

तेलंगाना: मुख्यमंत्री कल लॉन्च करेंगे राष्ट्रीय पार्टी, खुशी में TRS नेता ने बांटी शराब और चिकन

तेलंगाना की सत्ता पर काबिज तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से बाहर निकलकर राष्ट्रीय पार्टी बनने का सपना देख रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसका पलड़ा भारी?

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में कई अटकलों, राजस्थान में विद्रोह और कई नामों के सामने आने के बाद अब आखिरकर स्पष्ट हो गया है कि इस पद के लिए मुख्य मुकाबला शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच होगा।

राजस्थान: अशोक गहलोत का सचिन पायलट पर निशाना, बोले- कुछ विधायक अमित शाह के साथ

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर अपने विरोधी सचिन पायलट पर निशाना साधा है। पायलट खेमे के विधायकों की तरफ संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ विधायक अमित शाह के साथ बैठे हुए हैं, इसलिए कांग्रेस विधायकों को लगा कि दूसरों (पायलट) को स्वीकार करने से अच्छा बगावत करना है।

राजस्थान: अशोक गहलोत ने दिए मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के संकेत

राजस्थान के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर मंडराते संशय के बादलों के बीच अशोक गहलोत ने संकेत दिए हैं कि वो इस पद पर बने रहेंगे।

खड़गे ने दिया राज्यसभा के नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा, दिग्विजय और चिदंबरम रेस में

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कल रात पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखते हुए अपने फैसले की जानकारी दी।

शशि थरूर के घोषणापत्र में दिखाया गया भारत का गलत नक्शा, बिना शर्त माफी मांगी

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते ही पार्टी सांसद शशि थरूर एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। चुनाव के लिए उनके घोषणापत्र में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत में नहीं थे।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, खड़गे और थरूर में मुख्य मुकाबला

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन करने का समय समाप्त हो गया है। कुल तीन उम्मीदवारों ने इस बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है और अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं लेता तो 17 अक्टूबर को उनके बीच मुकाबला होगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, दिग्विजय सिंह पीछे हटे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की तरफ से इस बात की पुष्टि हो चुकी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रेस से बाहर होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। अभी तक दिग्विजय सिंह और शशि थरूर की दावेदारी तय हो चुकी है और माना जा रहा है कि खड़गे तीसरे उम्मीदवार हो सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत, सोनिया गांधी से मांगी माफी

राजस्थान में पिछले रविवार को उठे सियासी बवंडर के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद गहलोत के तेवर काफी नरम नजर आए हैं।

दिग्विजय सिंह लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, 30 सितंबर को दाखिल करेंगे नामांकन- रिपोर्ट

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख के नजदीक आने के साथ ही यह मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।

राजस्थान संकट का समाधान निकालने में जुटी कांग्रेस, गहलोत के करीबी नेताओं को भेजे गए नोटिस

राजस्थान में हुए सियासी ड्रामे के बाद कांग्रेस नेतृत्व इसका समाधान निकालने की तैयारी में जुट गया है।

27 Sep 2022

दिल्ली

पंजाब: भगवंत मान ने हंगामे के बीच पेश किया विश्वास प्रस्ताव, भाजपा पर बोला हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में भारी हंगामे के बीच विश्‍वास प्रस्ताव पेश किया। विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग 3 अक्टूबर को होगी।

'रईस' के प्रमोशन के दौरान भगदड़ मामले में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

सोमवार को 2017 के एक आपराधिक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता शाहरुख खान को राहत दी है।

गहलोत रेस से बाहर, शैलजा और वेणुगोपाल लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

राजस्थान में हुए सियासी ड्रामे के बाद अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर बताए जा रहे हैं।

क्या है अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच टकराव का इतिहास?

राजस्थान में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार खतरे में है और इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का खेमा इसका जिम्मेदार है।

गहलोत से नाराज हुआ शीर्ष नेतृत्व, हो सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर- रिपोर्ट

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुट के विधायकों की बगावत ने खुद गहलोत के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।

गुलाम नबी आजाद ने किया अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान, झंडा भी जारी किया

जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पिछले महीने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया।

राजस्थान में फिर संकट में कांग्रेस की सरकार, अब तक क्या-क्या हुआ?

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार एक बार फिर से खतरे में आ गई है। सचिन पायलट को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने के कयासों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे के लगभग 90 विधायकों ने विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और अगर ये इस्तीफे स्वीकार होते हैं तो राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी।

राजस्थान: आज शाम को कांग्रेस विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री चुने जा सकते हैं पायलट

कांग्रेस ने आज शाम को जयपुर में राजस्थान के अपने विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। अटकलें हैं कि इस बैठक में इस बात पर फैसला लिया जा सकता है कि अशोक गहलोत के बाद राज्य का मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

23 Sep 2022

कर्नाटक

क्या है कर्नाटक का PayCM विवाद जिसमें आमने-सामने आए भाजपा और कांग्रेस?

कर्नाटक का 'PayCM' विवाद बढ़ता ही जा रहा है और आज मामले में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार समेत पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव- गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्टि कर दी है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि गांधी परिवार से कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार गहलोत, क्या सचिन पायलट को मिलेगी कुर्सी?

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है और इस रेस में अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे चल रहा है।

22 Sep 2022

कर्नाटक

क्या है PFI संगठन और क्यों NIA इसके ठिकानों पर कर रही है छापेमारी?

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के तहत गुरुवार सुबह 13 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए PFI के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा, 19 को आएगा परिणाम

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर भाजपा ने 344 करोड़ तो कांग्रेस ने खर्चे 194 करोड़

भाजपा ने इस साल हुए पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर 344.27 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

21 Sep 2022

झारखंड

झारखंड: सड़क पर भरे गंदे पानी से नहाने लगीं कांग्रेस विधायक, किया विरोध प्रदर्शन

झारखंड के गोड्डा जिले के महागमा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह बुधवार को एक अलग और अनोखे अंदाज में विरोध करती दिखीं।

21 Sep 2022

केरल

'भारत जोड़ो' यात्रा के पोस्टर में वीर सावरकर की फोटो, कांग्रेस ने बताई प्रिंटिंग की गलती

कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देश को एकजुट करने के लिए निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' में बुधवार को पार्टी को बड़ी चूक का सामना करना पड़ा।

गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, पायलट बोले- एक व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता

कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर जारी गहमागहमी के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के चुनाव न लड़ने पर मैदान में उतरने की बात कही है।

कांग्रेस का दावा- भाजपा के शासन में हर घंटे एक किसान कर रहा है खुदकुशी

देश में लगातार बढ़ते किसानों के खुदकुशी करने के मामलों के पीछे कांग्रेस ने भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

20 Sep 2022

जयपुर

राजस्थान: लंपी वायरस से जानवरों की मौत पर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

भारत में इस समय लंपी वायरस (LSD) बीमारी का प्रकोप बना हुआ है। देश के 18 राज्यों में इसके मामले आ चुके हैं और 80,000 से अधिक जानवरों की मौत हो चुकी है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और अशोक गहलोत में हो सकता है मुकाबला

अगले महीने होने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सांसद शशि थरूर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच मुकाबला हो सकता है।