कांग्रेस समाचार: खबरें

विधानसभा चुनाव नतीजे: गुजरात में भाजपा की शानदार जीत, हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। जहां गुजरात में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है, वहीं हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है।

08 Dec 2022

उपचुनाव

उपचुनाव: मैनपुरी में सपा तो रामपुर में भाजपा की जीत, अन्य सीटों पर क्या रहा नतीजा?

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ गुरुवार को पांच राज्यों की एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे भी घोषित किए गए।

कौन है भूपेंद्र पटेल जो दूसरी बार बनने जा रहे हैं गुजरात के मुख्यमंत्री?

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली रिकॉर्ड जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल दूसरी बार राज्य की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।

गुजरात में भाजपा की सुनामी, सबसे अधिक सीट जीतकर रचा इतिहास

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः नादौन से कांग्रेस के सुखविंदर सुक्खू ने लगातार दूसरी बार मारी बाजी

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रचार प्रभारी सुखविंदर सिंह सुक्खू और भाजपा के विजय अग्निहोत्री के बीच कड़ा मुकाबला रहा।

हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः कसौली से तीन बार के विधायक और स्वास्थ्य मंत्री सैजल हारे

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कसौली विधानसभा सीट पर भाजपा की साख दांव पर रही।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: प्रधानमंत्री मोदी के गृह क्षेत्र साबरमती से हर्षद पटेल जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह क्षेत्र की विधानसभा सीट साबरमती से भाजपा उम्मीदवार डॉ हर्षद पटेल ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश महीदा को 98,684 वोटों से हराया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: अल्पेश ठाकोर ने गांधीनगर दक्षिण सीट पर दर्ज की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल गांधीनगर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के विजयी अभियान को जारी रखा है।

हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी किए जा रहे हैं। इसमें भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः ठियोग से कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर जीते

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की ठियोग विधानसभा सीट का मुकाबला दिलचस्प रहा।

हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः हरोली से कांग्रेस उम्मीदवार ने लगाई जीत की हैट्रिक

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंतर्गत आने वाली हरोली विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री ने जीत दर्ज की है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: AAP के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल इटालिया कतारगाम सीट से हारे

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल सूरत जिले की कतारगाम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल इटालिया को हार झेलनी पड़ी हैं।

हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः जसवां परागपुर सीट पर पहली बार लगी हैट्रिक, बिक्रम सिंह जीते

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की जसवां परागपुर सीट पर कड़ा मुकाबला हुआ।

गुजरात विधानसभा चुनाव: 12 दिसंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह

गुजरात विधानसभा चुनाव के आज परिणाम जारी किए जा रहे हैं। इसमें भाजपा ने अब तक 42 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 115 पर आगे चल रही है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: पोरबंदर सीट पर बाबूभाई बोखिरिया को मिली हार

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में से एक पोरबंदर विधानसभा सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक बाबूभाई बोखिरिया को हार का सामना करना पड़ा है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: जिग्नेश मेवाणी ने वडगाम सीट पर दर्ज की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल बनासकाठा जिले की वडगाम विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जिग्नेश मेवाणी ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज कर ली है।

गुजरात विधानसभा चुनाव इतिहास में एक पार्टी द्वारा जीती गई सर्वाधिक सीटों का रिकॉर्ड क्या है?

गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं। भाजपा ने अब तक 13 सीटों पर जीत दर्ज कर ली और 146 पर बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में उसके 155 से अधिक सीटें जीतने की संभावना जताई जा रही है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से हारे

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल द्वारका जिले की खंभालिया विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार इसुदान गढ़वी को हार का सामना करना पड़ा है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: हर्ष सिंघवी ने मजूरा विधानसभा सीट से हासिल की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव की प्रमुख सीटों में शामिल सूरत जिले की मजूरा सीट से भाजपा उम्मीदवार और गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार पीवीएस शर्मा को 1,16,675 वोटों से हराया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: रिवाबा जडेजा ने जामनगर उत्तर सीट पर दर्ज की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने शानदार जीत दर्ज की है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: मोरबी सीट से भाजपा के कांति अमृतिया ने दर्ज की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव की प्रमुख सीटों में से एक मोरबी सीट से भाजपा उम्मीदवार कांति अमृतिया ने शानदार जीत दर्ज की है।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोदिया सीट से हासिल की जीत

गुजरात विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल अहमदाबाद जिले की घाटलोदिया विधानसभा सीट से राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र पटेल ने अपनी जीत का क्रम बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल की है।

राजस्थान: मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, भाजपा ने की बर्खास्तगी की मांग

राजस्थान सरकार के मंत्री सालेह मोहम्मद का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: सिराज सीट से जय राम ठाकुर ने छठी बार दर्ज की जीत

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट से इस बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जय राम ठाकुर ने जीत दर्ज की है।

हिमाचल चुनाव नतीजे: कांग्रेस ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आकंड़ा पार कर लिया है।

गुजरात चुनाव नतीजे: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस का बुरा हाल

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है।

हिमाचल प्रदेश चुनाव नतीजे: इन बड़े नामों और सीटों पर रहेगी सबकी नजर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। राज्य की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को रिकॉर्ड 75.6 प्रतिशत मतदान हुआ था।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू, भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है और कुछ देर में शुरूआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

दिल्ली: MCD चुनाव के नतीजों के AAP, भाजपा और कांग्रेस के लिए क्या मायने?

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के नतीजे आ गए हैं और 250 में से 134 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी (AAP) पहली बार MCD में सरकार बनाने जा रही है।

MCD चुनाव नतीजे: AAP ने किया बहुमत का आंकड़ा पार

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अभी तक पार्टी 126 सीटें जीत चुकी हैं और पहली बार MCD की सत्ता पर काबिज होती हुई नजर आ रही है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव: भाजपा, AAP और कांग्रेस ने पिछली बार कितनी सीटें जीती थी?

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना शुरू होने पर आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा में कड़ी टक्कर दिख रही है।

MCD चुनाव की मतगणना शुरू, AAP और भाजपा में टक्कर

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।

एग्जिट पोल: गुजरात में भाजपा तो MCD में AAP का क्लीन स्वीप, हिमाचल में टक्कर

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों और दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के एग्जिट पोल आ गए हैं।

गुजरात चुनाव: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया मतदान के दौरान प्रचार करने का आरोप

कांग्रेस ने भाजपा पर गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान प्रचार करने का आरोप लगाया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा पर लगाया हमले का आरोप

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू होने से पहले बनासकांठा की दांता सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कांति खराडी ने भाजपा उम्मीदवार लाधू पारघी पर हमले का आरोप लगाया है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव की वोटिंग जारी, 1,349 उम्मीदवार मैदान में

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की वोटिंग जारी है और निगम की सभी 250 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

2021-22 में भाजपा को मिला 614 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 6 गुना अधिक

भाजपा को वर्ष 2021-22 के दौरान 614.53 करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिले थे। यह धनराशि कांग्रेस को मिले चंदे से करीब छह गुना ज्यादा है।

गुजरात चुनाव: लगभग 20 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, सर्वाधिक AAP के

सोमवार को जारी की गई असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ रहे कुल 1,621 उम्मीदवारों में से 330 उम्मीदवारों (करीब 20 प्रतिशत) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों कांग्रेस के लिए अहम- राहुल गांधी

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खुलेआम तकरार पर प्रतिकिया देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दोनों को पार्टी के लिए अहम बताया है।