NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव- गहलोत
    अगली खबर
    गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव- गहलोत
    गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव- गहलोत

    गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव- गहलोत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 23, 2022
    12:32 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्टि कर दी है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि गांधी परिवार से कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।

    काफी समय से गहलोत के नाम की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन वो चाहते थे कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनें। अब राहुल के साफ तौर पर मना करने के बाद गहलोत चुनाव लड़ेंगे।

    जानकारी

    राहुल ने कहा- गांधी परिवार से कोई नहीं बनेगा अध्यक्ष

    अशोक गहलोत ने कल केरल जाकर राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

    इसकी जानकारी देते हुए गहलोत ने कहा कि वो आखिरी बार राहुल गांधी से चुनाव लड़ने का निवेदन करने के लिए मिले थे। उन्होंने बताया कि कई प्रदेशों की कांग्रेस इकाईयां चाहती हैं कि राहुल पार्टी की कमान संभालें।

    इस पर राहुल ने कहा कि वो कांग्रेसजनों की भावनाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनेगा।

    बयान

    हम नई शुरुआत कर रहे हैं- गहलोत

    केरल में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा, "हम लोग एक नई शुरुआत कर रहे हैं। देश के जो हालात हैं, उसके लिए मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है। उसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। चुनाव के परिणाम आने के बाद हम सब लोग मिलकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को आधार बनाकर आगे बढ़ेंगे।"

    गहलोत ने कहा कि वो जल्द ही नामांकन की तारीख का ऐलान करेंगे।

    बयान

    राजस्थान के सवाल पर क्या बोले गहलोत?

    पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उछल रहा है कि गहलोत के अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

    इस सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि इसका फैसला राजस्थान के प्रभारी अजय माकन और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी करेंगी। आगे की प्रक्रिया कब और कैसे हो, इसका फैसला माकन और सोनिया करेंगी।

    माना जा रहा है कि अशोक गहलोत राजस्थान की कमान सचिन पायलट को देने का विरोध कर सकते हैं।

    जानकारी

    मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हुए गहलोत

    अभी तक कहा जा रहा था कि अगर गहलोत अध्यक्ष चुने जाते हैं, तब भी वो राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। अब गहलोत ने संकेत दिए हैं कि अगर वो अध्यक्ष बनते हैं तो मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास में आज तक कोई भी अध्यक्ष साथ में मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रहा है। ऐसे में इसी आधार पर फैसला लिया जाएगा।

    जानकारी

    पायलट के नाम का सवाल टाला

    इससे पहले जब गहलोत से सचिन पायलट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि वो किसी के नाम की चर्चा नहीं कर रहे। यह देखना है कि जो व्यक्ति आए, उससे यह संदेश जाए कि पार्टी एकजुट है और वह फिर चुनाव जीतकर सरकार बना रही है। आलाकमान राजस्थान के हालात का अध्ययन करेगा और देखेगा कि विधायकों की भावना क्या है। पार्टी के लिए यह नाजुक फैसला है और सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया जाएगा।

    जानकारी

    17 अक्टूबर को होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होगा और 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इसके तहत नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    अशोक गहलोत
    सचिन पायलट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    एकमात्र टेस्ट: इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को हराया, शोएब बशीर ने झटके 6 विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    प्रधानमंत्री मोदी 26-27 मई को गुजरात में करेंगे 24,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन गुजरात

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी का डॉक्टर्ड वीडियो शेयर करने के मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR कांग्रेस समाचार
    जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, गाजियाबाद पुलिस ने बचाया छत्तीसगढ़
    नेशनल हेराल्ड मामला: ED ने सोनिया गांधी को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया सोनिया गांधी
    असंसदीय शब्दों की सूची पर लोकसभा स्पीकर बोले- किसी भी शब्द पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया लोकसभा

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे, सोनिया ने की पद की पेशकश राजस्थान
    युवा नेता जयवीर शेरगिल ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी पर उठाए सवाल पंजाब
    झारखंड: क्या अयोग्य घोषित होंगे मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन? चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट झारखंड
    गुलाम नबी आजाद ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, राहुल गांधी पर साधा निशाना राजनीति

    अशोक गहलोत

    राजस्थान में REET परीक्षा के जरिए होगी 20,000 शिक्षकों की भर्ती राजस्थान
    REET पेपर लीक मामले में RSEB अध्यक्ष जारोली बर्खास्त, नकल रोकने के लिए पेश होगा विधेयक राजस्थान
    राजस्थान: सरकार ने रद्द की REET लेवल-2 परीक्षा, दोबारा आयोजित कराई जाएगी राजस्थान
    राजस्थान: त्योहारों और 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग को देखते हुए कोटा में धारा 144 लागू राजस्थान

    सचिन पायलट

    फिर खाली हाथ लौटी राजस्थान के बागी विधायकों को लेने हरियाणा पहुंची पुलिस की टीम हरियाणा
    राजस्थान: सचिन पायलट के खेमे को राहत, 24 जुलाई तक सदस्यता रद्द नहीं कर सकेंगे स्पीकर राजस्थान
    राजस्थान सियासी संकट: हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे विधानसभा स्पीकर राजस्थान
    राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कहा- सरकार गिराने के किए जा रहे प्रयास नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025