NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / MCD सदन में AAP और भाजपा पार्षदों के बीच चले लात-घूंसे, जानें मामला और क्या-क्या हुआ
    राजनीति

    MCD सदन में AAP और भाजपा पार्षदों के बीच चले लात-घूंसे, जानें मामला और क्या-क्या हुआ

    MCD सदन में AAP और भाजपा पार्षदों के बीच चले लात-घूंसे, जानें मामला और क्या-क्या हुआ
    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 24, 2023, 09:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    MCD सदन में AAP और भाजपा पार्षदों के बीच चले लात-घूंसे, जानें मामला और क्या-क्या हुआ
    MCD सदन में फिर भिड़े AAP और भाजपा के पार्षद

    मेयर शैली ओबरॉय के एक वोट को अमान्य करार देने के बाद आज दिल्ली नगर निगम (MCD) के सदन में आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के पार्षदों में जमकर लात-घूंसे चले और एक भाजपा पार्षद का कुर्ता फट गया। सदन में स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव हो रहा था और इसी दौरान मेयर ने एक वोट को अमान्य करार दिया था। यह एक वोट बेहद निर्णायक था, इसी कारण दोनों पार्टियों के पार्षद आमने-सामने आ गए।

    क्यों हुआ झगड़ा?

    MCD के सदन में आज स्थायी समिति के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। मतगणना के दौरान मेयर ओबरॉय ने भाजपा की तरफ से पड़े एक वोट को अमान्य करार दे दिया। यह एक वोट बेहद महत्वपूर्ण था और इसके निरस्त होने पर AAP का चौथा प्रत्याशी जीत जाता। इसी कारण भाजपा पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए सदन में 'जय श्रीराम' और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाना शुरू कर दिया।

    मेजों पर चढ़कर लड़े पार्षद, महिला पार्षद भी भिड़ीं

    भाजपा पार्षदों के जवाब में AAP पार्षदों ने भी नारेबाजी की और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों पार्टियों के पार्षदों ने एक-दूसरे पर थप्पड़ और लात-घूसे बरसाए। महिला पार्षदों में भी आपस में जमकर हाथापाई हुई। झगड़े के एक वीडियो भी दोनों पार्टियों के पार्षदों को मेज पर चढ़कर लड़ते हुए भी देखा जा सकता है। हाथापाई के दौरान भाजपा के पार्षद का कुर्ता फट गया, वहीं AAP का एक पार्षद बेहोश हो गया।

    भाजपा ने मेयर पर लगाया नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप

    भाजपा ने मामले में मेयर और AAP पर चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। भाजपा ने AAP विधायक आतिशी पर पार्टी के पार्षदों को हाथापाई के लिए भड़काने का आरोप भी लगाया है। भाजपा पार्षद जिनका कुर्ता फट गया था, उन्होंने कहा, "अगर वोट को अमान्य करार दिया जाता है तो हमारी गणना के हिसाब से AAP प्रत्याशी जीत जाएगा।" हाथापाई में भाजपा की एक महिला पार्षद के हाथ में चोट भी लगी।

    भाजपा ने की CBI जांच की मांग, मेयर के खिलाफ कोर्ट जाएगी

    भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच की मांग की है। उन्होंने AAP पर नतीजों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। वहीं मेयर रह चुकीं भाजपा की आरती मेहरा ने मेयर के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही है।

    भाजपा ने दिखा दिया वो गुंडों की पार्टी है- AAP

    AAP विधायक आतिशी ने मामले में भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा, "MCD के सदन में भाजपा ने दिखा दिया कि वह गुंडों की पार्टी है। जब भाजपा को पता चला कि वो एक वोट से हार रही है तो उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। महिला मेयर को अपनी जान बचाने के लिए खुद की रक्षा करनी पड़ी। उन पर शारीरिक हमला हुआ।" उन्होंने आरोपियों को जेल भेजने की बात भी कही।

    बेहोश हुए AAP पार्षद ने कहा- भाजपा ने महिलाओं पर भी हमला किया

    बेहोश होने वाले AAP पार्षद ने होश में आने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, "वो (भाजपा) इतने बेशर्म है कि उन्होंने महिलाओं और मेयर पर भी हमला किया। भाजपा के गुंडों ने ऐसा किया।" वह वीडियो में रोते हुए भी नजर आए।

    मेयर ने रद्द की वोटिंग, अब 27 को होगा चुनाव

    इस पूरे हंगामे के कारण मेयर शैली ओबरॉय ने आज की वोटिंग को रद्द कर दिया है और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव अब 27 फरवरी को होगा। मेयर ने वोटों की दोबारा गणना कराने का प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन भाजपा के इनकार के कारण इस पर अमल नहीं किया गया। पिछले तीन दिन में ये दूसरी बार है जब स्थायी समिति के चुनाव स्थगित हुए हैं और बुधवार को भी ऐसा ही हुआ था।

    बेहद शक्तिशाली होती है स्थायी समिति, इसलिए लड़ रहीं दोनों पार्टियां

    स्थायी समिति को लेकर AAP और भाजपा के बीच इस झगड़े का कारण इसका बेहद शक्तिशाली होना है। MCD में स्थायी समिति को सबसे शक्तिशाली माना जाता है और इसी के पास लगभग सभी प्रशासनिक और आर्थिक शक्तियां होती हैं। सदन में पेश होने वाला हर प्रस्ताव इस समिति से होकर जाता है। ऐसे में जो भी पार्टी स्थायी समिति में बहुमत पा लेगी, उसका पलड़ा भारी रहेगा और AAP के पास मेयर पद रहने का खास असर नहीं पड़ेगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली नगर निगम
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार

    दिल्ली नगर निगम

    AAP पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल, बोले- पार्टी बना रही थी हंगामा करने का दबाव दिल्ली
    #NewsBytesExplainer: क्या होती है दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति और इसे लेकर इतना घमासान क्यों? दिल्ली
    MCD: स्थायी समिति के चुनाव में हंगामा, मेयर ने भाजपा पार्षदों पर लगाया हमले का आरोप आम आदमी पार्टी समाचार
    कौन हैं शैली ओबरॉय, जो चुनी गईं दिल्ली की नई मेयर? दिल्ली

    आम आदमी पार्टी समाचार

    जासूसी मामला: AAP मुख्यालय के बाहर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया का इस्तीफा मांगा भाजपा समाचार
    शराब नीति मामला: अरविंद केजरीवाल के PA से पूछताछ, सबूत नष्ट करने का आरोप अरविंद केजरीवाल
    AAP की शैली ओबरॉय बनीं दिल्ली की नई मेयर, चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को हराया   दिल्ली नगर निगम
    मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें, केंद्र ने जासूसी के आरोपों की CBI जांच की मंजूरी दी मनीष सिसोदिया

    भाजपा समाचार

    तेलंगाना: मेडिकल छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, सीनियर पर लगा उत्पीड़न का आरोप तेलंगाना
    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने दिल्ली में विमान से उतारकर गिरफ्तार किया कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- विपक्षी पार्टियां एकजुट हों तो भाजपा को हरा सकते हैं राहुल गांधी
    टीपू सुल्तान के वंशज की चेतावनी- राजनीतिक लाभ के लिए नाम का इस्तेमाल न करें कर्नाटक चुनाव

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023