NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव से पहले AAP को घेरने की तैयारी में भाजपा, 400 दिन का प्लान तैयार
    राजनीति

    लोकसभा चुनाव से पहले AAP को घेरने की तैयारी में भाजपा, 400 दिन का प्लान तैयार

    लोकसभा चुनाव से पहले AAP को घेरने की तैयारी में भाजपा, 400 दिन का प्लान तैयार
    लेखन नवीन
    Mar 10, 2023, 02:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लोकसभा चुनाव से पहले AAP को घेरने की तैयारी में भाजपा, 400 दिन का प्लान तैयार
    लोकसभा चुनाव से पहले AAP को घेरने की तैयारी में भाजपा

    भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बेदखल करने के लिए 400 दिन का प्लान बनाया है। इसके तहत भाजपा ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कथित घोटालों की एक पूरी लिस्ट भी तैयार कर ली है, जिसे लेकर पूरे देश में AAP का घेराव किया जाएगा। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सतेंद्र जैन की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाने जा रही है।

    क्या है भाजपा का प्लान?

    दरअसल, भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली सरकार के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के 10 बड़े आरोपों के लेकर जनता के बीच जाएगी और अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP को घेरने का प्रयास करेगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि अगले 400 दिनों तक यानी मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री केजरीवाल को भ्रष्टाचार के चेहरा बनाया जाएगा और यह अभियान 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा।

    भाजपा का कोर्ट के बाहर प्रदर्शन

    दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में आज पार्टी ने राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा है। कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होने जा रही है। भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी कर दी गई है। CBI के बाद गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सिसोदिया की गिरफ्तारी की थी।

    सार्वजनिक बहस के लिए दिया जाएगा न्योता- भाजपा

    भाजपा नेताओं का कहना है कि दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में हुए भ्रष्ट्राचार के 10 बड़े आरोपों को लेकर वह जनता बीच सार्वजनिक बहस कराएंगे और इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP नेताओं को न्योता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई शराब नीति घोटाले की तरह बिजली कंपनियों का सब्सिडी घोटाला, DTC बसों के संचालन में घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड और क्लास रूम घोटाला समेत कथित जासूसी मामला भी उजागर किया जाएगा।

    केजरीवाल सरकार को लगा झटका

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सिसोदिया और मंत्री जैन के इस्तीफे के बाद केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका लगा है। सिसोदिया दिल्ली सरकार में शिक्षा विभाग समेत करीब 18 विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के बाद ही पार्टी अस्तित्व में आई थी और अब उसके मंत्रियों पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ऐसे में भाजपा इस मौके को भुनाते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहती है।

    दिल्ली में भाजपा के लिए चुनौती बनीं है AAP 

    भाजपा भले ही देश के अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में उसे लगातार तीन बार AAP से करारी शिकस्त मिली है। इसके अलावा दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में AAP ने जीत हासिल की है। देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा के लिए AAP सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। ऐसे में भाजपा 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर AAP को हटाना चाहती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भाजपा समाचार
    आम आदमी पार्टी समाचार
    लोकसभा
    दिल्ली सरकार
    मनीष सिसोदिया
    भ्रष्टाचार

    भाजपा समाचार

    प्रियंका गांधी पर साध्वी प्राची का तंज, वीडियो शेयर कर कहा- पिता और पति दोनों चोर  प्रियंका गांधी
    भाजपा के साथ जारी रहेगा गठबंधन, राज्य में हमारे अधीन रहना होगा- AIADMK तमिलनाडु
    प्रधानमंत्री को विपक्ष के पत्र पर भाजपा आक्रामक, 9 राज्यों में प्रेस वार्ता कर देगी जवाब नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: बदायूं में होली के दौरान पुलिस से अभद्रता, भाजपा नेता समेत 30 पर मुकदमा उत्तर प्रदेश

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली: आतिशी और सौरभ भारद्वाज मंत्री बने, उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ दिल्ली सरकार
    अरविंद केजरीवाल का ऐलान, होली के दिन देश के लिए ध्यान और पूजा करेंगे अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली शराब नीति: मनीष सिसोदिया 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए  दिल्ली
    मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र दिल्ली

    लोकसभा

    प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, जानें भाषण की प्रमुख बातें नरेंद्र मोदी
    आगामी चुनावों में रिमोट EVM के इस्तेमाल का कोई प्रस्ताव नहीं- कानून मंत्री किरेन रिजिजू संसद
    लक्षद्वीप के सांसद फैजल की लोकसभा सदस्यता रद्द, कोर्ट ने सुनाई थी 10 साल की सजा हत्या
    नागरिकता संशोधन कानून: सरकार ने नियम बनाने के लिए 6 महीने का समय और मांगा केंद्र सरकार

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली: मनीष सिसोदिया तिहाड़ की जेल नंबर 1 में बंद रहेंगे  दिल्ली
    AAP नेता आतिशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बाल आयोग ने की कार्रवाई की मांग आतिशी
    केजरीवाल सरकार को मिल सकते हैं 2 नये मंत्री, सौरभ और आतिशी के नाम की सिफारिश  अरविंद केजरीवाल
    #NewsBytesExplainer: AAP और दिल्ली सरकार के लिए मनीष सिसोदिया अहम क्यों हैं?  मनीष सिसोदिया

    मनीष सिसोदिया

    मनीष सिसोदिया को अब ED ने किया गिरफ्तार, जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले हुई कार्रवाई शराब नीति
    शराब नीति घोटाला: ED ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी कविता को पूछताछ के लिए बुलाया शराब नीति
    मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे हुए स्वीकार, सौरभ भारद्वाज और आतिशी लेंगे जगह अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली शराब घोटाला: तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी का सहयोगी गिरफ्तार, सिसोदिया से ED करेगी पूछताछ दिल्ली

    भ्रष्टाचार

    बिहार: हाथ से उखड़ रही नई सड़क, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर उठे सवाल बिहार
    कर्नाटक: भाजपा विधायक का बेटा रिश्वत लेते पकड़ा गया, घर से मिले 6 करोड़ कर्नाटक
    बिहार: RPF जवानों की मिलीभगत से उड़ाई 2 किलोमीटर पटरी और करोड़ों रुपये का रेलवे कबाड़ बिहार
    संजय सिंह का प्रधानमंत्री को पत्र, अडाणी का पासपोर्ट जब्त करने और जांच कराने की मांग संजय सिंह

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023