माणिक साहा: खबरें

पेशे से डेंटिस्ट माणिक साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 2022 की शुरूआत में ही राज्यसभा चुनाव जीता था। साहा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत कांग्रेस से की थी, लेकिन 2016 में वह भाजपा में शामिल हो गए। 2020 में वह त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष बन गए और नवंबर, 2021 में हुए नगर निगम चुनावों में भाजपा के स्वीप का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है।

त्रिपुरा विधानसभा में हंगामें के बाद विपक्ष के 5 विधायक हुए निलंबित, जानें पूरा मामला

त्रिपुरा की विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ।

माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज रहे मौजूद 

डॉ माणिक साहा ने आज लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अगरतला के विवेकानंद मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

त्रिपुरा: माणिक साहा के नाम पर भाजपा विधायकों ने लगाई मुहर, बने रहेंगे मुख्यमंत्री

त्रिपुरा चुनाव के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में माणिक साहा को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। ऐसे में साहा एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में त्रिपुरा की भाजपा सरकार की कमान संभालेंगे।

त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री बन सकती हैं प्रतिमा भौमिक, रेस में सबसे आगे

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण से मुलाकात के बाद उन्होंने इस्तीफा सौंपा, लेकिन नई सरकार के गठन पर कोई बात नहीं कही।

त्रिपुरा चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री माणिक साहा नजदीकी मुकाबले में जीते

त्रिपुरा राज्य के टाउन बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री माणिक साहा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। माणिक साहा ने सीधी टक्कर में कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष कुमार साहा को 1,257 वोटों से हराया।

त्रिपुरा चुनाव नतीजे: इन अहम सीटों पर रहेगी सबकी नजर 

त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है और बहुमत के आंकड़े से ऊपर है। वामपंथी पार्टियों और कांग्रेस का गठबंधन दूसरे नंबर पर है, वहीं टिपरा मोथा पार्टी (TMP) भी 13 सीटों पर आगे है।

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित

भाजपा ने शनिवार को आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कुल 60 सीटों में से 48 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री

माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद आज शाम को हुई बैठक में भाजपा विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुना।