NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिए भाषण पर बोले राहुल- मैंने कभी देश का अपमान नहीं किया
    अगली खबर
    कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिए भाषण पर बोले राहुल- मैंने कभी देश का अपमान नहीं किया
    राहुल ने अपने भाषण को लेकर दी प्रतिक्रिया

    कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिए भाषण पर बोले राहुल- मैंने कभी देश का अपमान नहीं किया

    लेखन सकुल गर्ग
    Mar 05, 2023
    07:20 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिए गए भाषण पर छिड़े विवाद के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने विदेशी धरती पर कभी भारत का अपमान नहीं किया था।

    गौरतलब है कि राहुल ने अपने भाषण में भारत में लोकतंत्र की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा था कि मोदी सरकार भारत की बनावट को बर्बाद कर रही है। इसे लेकर भाजपा ने राहुल पर तीखा हमला बोला था।

    बयान 

    राहुल ने अपने भाषण में क्या कहा था?

    राहुल ने कहा था, "भारत में लोकतंत्र खतरे में है। हम लोग लगातार दबाव महसूस कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं पर झूठे केस दर्ज किए रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भारत की बनावट को बर्बाद कर रहे हैं और वो भारत पर ऐसा विचार थोप रहे हैं, जिसे भारत स्वीकार नहीं कर सकता।"

    उन्होंने केंद्र सरकार पर मीडिया और न्यायपालिका को नियंत्रित करने, निगरानी करने, डराने-धमकाने और अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों पर हमले करने का आरोप भी लगाया था।

    बयान

    भाजपा मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर करती है पेश- राहुल 

    राहुल ने कहा, "मैंने कभी भी अपने देश का अपमान नहीं किया है और ना कभी ऐसा करूंगा। भाजपा को मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करना पसंद है, लेकिन सच तो यह है कि जो व्यक्ति विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं, वह भारत के प्रधानमंत्री हैं।"

    राहुल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ तो क्या यह हर भारतीय का अपमान नहीं है।

    बयान 

    राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर फिर साधा निशाना

    राहुल ने लंदन में आयोजित इंटरनेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कहा कि जब कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार सवाल उठाता है तो उस पर हमला होता है।

    कांग्रेस नेता ने कहा, "आखिरी बार प्रधानमंत्री मोदी जब विदेश गए थे तो उन्होंने कहा था कि आजादी के 70 साल बाद भी भारत में कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा था कि भारत में भ्रष्टाचार है। यह सब बातें उन्होंने विदेश में ही कही थीं।"

    हमला 

    भाजपा ने राहुल पर किया था पलटवार 

    भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि वह विदेश में भारत के खिलाफ बोल रहे हैं और देश की स्थितियों के बारे में ऐसे आरोप लगा रहे हैं, जिसकी हिम्मत पाकिस्तान भी नहीं करता है।

    भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था, "राहुल एक बड़े विश्वविद्यालय में भारत का अपमान कर रहे हैं। राहुल भारत को ऐसी जगह के रूप में पेश कर रहे हैं, जहां लोकतंत्र नहीं है और न्यायपालिका से समझौता किया गया है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    नरेंद्र मोदी
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    राहुल गांधी

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने के क्या मायने हैं? अखिलेश यादव
    दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं काम्या पंजाबी काम्या पंजाबी
    गुलाम नबी आजाद की पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वापस कांग्रेस में हुए शामिल जम्मू-कश्मीर

    कांग्रेस समाचार

    हिंडनबर्ग-अडाणी मामला: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, जांच की मांग  अडाणी समूह
    अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: कांग्रेस का देशभर में LIC और SBI के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन हिंडनबर्ग रिसर्च
    सोनिया गांधी ने केंद्रीय बजट को बताया गरीबों पर 'मौन प्रहार' सोनिया गांधी
    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें त्रिपुरा चुनाव

    नरेंद्र मोदी

    अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: संसद चलने देने पर राजी हुआ विपक्ष, लेकिन प्रधानमंत्री के बयान की रखी शर्त हिंडनबर्ग रिसर्च
    प्रधानमंत्री मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम पर अब तक खर्च हुए कुल 28 करोड़ रुपये परीक्षा तैयारी
    प्रधानमंत्री मोदी ने HAL की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण फैक्ट्री का किया उद्घाटन, जानिए इसकी विशेषताएं कर्नाटक
    संसद में अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर बोले राहुल गांधी, पूछा- प्रधानमंत्री और अडाणी के बीच क्या रिश्ता राहुल गांधी

    भाजपा समाचार

    तमिलनाडु: BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने पर भाजपा के 7 कार्यकर्ता हिरासत में BBC
    दिल्ली नगर निगम: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद एक बार फिर टला मेयर का चुनाव सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के अहम मुद्दे और किस पार्टी ने किया क्या वादा किया है?  त्रिपुरा
    2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं, तीसरी बार लौटेंगे- अमित शाह अमित शाह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025