NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की जीत, मेघालय में NPP के साथ बनाएगी सरकार
    अगली खबर
    त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की जीत, मेघालय में NPP के साथ बनाएगी सरकार
    त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की जीत

    त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की जीत, मेघालय में NPP के साथ बनाएगी सरकार

    लेखन नवीन
    Mar 02, 2023
    09:02 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर-पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। तीनों राज्यों में से त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा के गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

    एक्जिट पोल में भी त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया था, जबकि मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा रहने की संभावना जताई गई थी।

    त्रिपुरा

    त्रिपुरा में भाजपा को पूर्ण बहुमत

    त्रिपुरा में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। वह राज्य की 60 में से 32 सीटें जीतने में कामयाब रही, वहीं एक सीट पर उसकी सहयोगी पार्टी ने जीत दर्ज की।

    वामपंथी पार्टियों और कांग्रेस के गठबंधन ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं नवोदित टिपरा मोथा पार्टी (TMP) भी 13 सीटें जीतने में कामयाब रही।

    मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार माणिक साहा अपनी सीट से चुनाव जीत चुके हैं और मुख्यमंत्री पद पर बरकरार रह सकते हैं।

    नागालैंड

    नागालैंड में भाजपा गठबंधन की जीत 

    नागालैंड में भी भाजपा-NDDP के सत्तारूढ़ गठबंधन ने सत्ता में वापसी की है। गठबंधन ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें भाजपा की 12 और NDPP की 25 सीटें हैं।

    विपक्षी पार्टी नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) ने 2 सीटें जीती हैं, वहीं कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है।

    भाजपा यहां दोबारा NDDP प्रमुख नेफियू रियो के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए तैयार है।

    मेघालय

    मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं

    मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) इस बार अकेले चुनाव मैदान में थी। उसने राज्य की 59 विधानसभा सीटों में से 26 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 5-5 सीटों और भाजपा ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की।

    मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने केंंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है और वह भाजपा और अन्य छोटी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार हैं।

    पिछला चुनाव

    तीनों राज्यों में क्या रहे थे पिछले चुनाव के नतीजे?

    पिछले त्रिपुरा चुनाव में भाजपा ने 36 सीटें जीतकर सरकार बनाई और बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री बनाया था। इस चुनाव से पहले भाजपा ने बिप्लब को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया।

    नागालैंड में बीते चुनाव में मुख्यमंत्री नेफियू रियो के नेतृत्व में NDDP-भाजपा ने गठबंधन ने क्रमश: 18 और 12 सीटें जीतकर सरकार बनाई।

    मेघालय चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटें जीतीं, लेकिन NPP, MDF और भाजपा ने यहां गठबंधन करके कॉनराड संगमा के नेतृत्व में सरकार बनाई थी।

    मुख्यमंत्री

    तीनों राज्यों में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

    इस चुनाव से पहले जन विरोधी लहर को देखते हुए भाजपा ने माणिक साहा को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया था। उनके नेतृत्व में भाजपा दोबारा सत्ता में आ रही है, इसलिए वही मुख्यमंत्री बनेंगे।

    नागालैंड में दोबारा NDDP-भाजपा के गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है और नेफियू रियो के मुख्यमंत्री बने रहने की पूरी संभावना है।

    मेघालय में स्पष्ट जनमत न मिलने के चलते NPP को गठबंधन करना पड़ेगा, लेकिन कॉनराड संगमा मुख्यमंत्री के दावेदार बने हुए हैं।

    जानकारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

    तीनों राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:00 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसमें वह विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर अपनी बात रखेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्रिपुरा चुनाव
    मेघालय
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    त्रिपुरा चुनाव

    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित भाजपा समाचार
    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें #NewsBytesExplainer
    #NewsBytesExplainer: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के अहम मुद्दे और किस पार्टी ने किया क्या वादा किया है?  त्रिपुरा
    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 60 सीटों पर मतदान जारी, 2 मार्च को आएंगे नतीजे त्रिपुरा

    मेघालय

    उत्तर-पूर्वी भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं घूमने भारत की खबरें
    कई प्राकृतिक खूबियों से समृद्ध हैं मेघालय के ये पर्यटन स्थल, जरूर आएं घूमने भारत की खबरें
    प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, हॉटस्पॉट इलाकों में बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस संकट के बीच इन राज्यों ने बढ़ाई तेल की कीमतें असम

    भाजपा समाचार

    छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने भाजपा नेता की परिजनों के सामने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की छत्तीसगढ़
    दिल्ली नगर निगम: तीसरी बार टला मेयर का चुनाव, सुप्रीम कोर्ट जाएगी AAP  दिल्ली
    दिल्ली मेयर चुनाव: भाजपा-AAP का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई दिल्ली
    भाजपा की यात्रा में बच्चे ने सुनाई महात्मा गांधी के खिलाफ कविता, ताली बजाते रहे नेता मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025