NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / नागालैंड चुनाव: इन सीटों पर रहेंगी सबकी नजरें, दांव पर बड़े नेताओं का भविष्य 
    अगली खबर
    नागालैंड चुनाव: इन सीटों पर रहेंगी सबकी नजरें, दांव पर बड़े नेताओं का भविष्य 
    नागालैंड की 60 में से 59 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान हुआ था

    नागालैंड चुनाव: इन सीटों पर रहेंगी सबकी नजरें, दांव पर बड़े नेताओं का भविष्य 

    लेखन आबिद खान
    Mar 02, 2023
    11:18 am

    क्या है खबर?

    नागालैंड विधानसभा की 59 सीटों पर 27 फरवरी को हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार दिख रहे हैं।

    राज्य में फिलहाल नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) की सरकार है और नेफियू रियो मुख्यमंत्री हैं। सरकार को भाजपा, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) का समर्थन हासिल है।

    आइए राज्य की प्रमुख सीटों और उम्मीदवारों पर एक नजर डालते हैं।

    उत्तरी अंगामी

    उत्तरी अंगामी सीट से वर्तमान मुख्यमंत्री मैदान में 

    नागालैंड की उत्तरी अंगामी विधानसभा सीट से वर्तमान मुख्यमंत्री नेफियू रियो NDPP की ओर से उम्मीदवार हैं। 2018 के चुनावों में रियो ने लगातार 7वीं बार यहां से चुनाव जीता था। वे इस सीट से 1989 के बाद से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

    रियो के सामने कांग्रेस ने सेइविले साचू को मैदान में उतारा है। 2008 में कांग्रेस में शामिल हुए साचू पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

    तियू

    तियू में दांव पर उपमुख्यमंत्री की किस्मत

    तियू से भाजपा उम्मीदवार और वर्तमान उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन मैदान में हैं। 2018 में उन्होंने इसी सीट से 3092 वोटों से NPF के यांकिथुंग यांथन को हराया था।

    वोखा जिले में आने वाली इस सीट को इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि ये अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। पैटन को रेस में आगे माना जा रहा है और वह एक बार फिर यहां से जीत सकते हैं।

    अलोंगटकी

    अलोंगटकी सीट पर राज्य भाजपा प्रमुख को मिल सकती है कड़ी टक्कर

    नागालैंड भाजपा के प्रमुख तेमजेन इम्ना अलोंग अलोंगटकी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वो वर्तमान राज्य सरकार में उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं। इस सीट से केवल जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने उम्मीदवार जे लानू लोंगचर को मैदान में उतारा है।

    2018 विधानसभा चुनावों में इसी सीट पर तेमजेन ने कड़े मुकाबले में केवल 86 वोटों से जीत दर्ज की थी। तब उन्होंने NPF के बेंजोंगलिबा आयर को हराया था।

    फेक

    फेक सीट से 4 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

    फेक विधानसभा सीट पर अलग-अलग पार्टियों के 4 प्रत्याशी किस्मत अजमा रहे हैं। NPF नेता कुझोलुजो नीनू यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने NDPP ने कुपोटा खेसोह को मैदान में उतारा है।

    कांग्रेस ने जसिल्हु रिंगा वदेओ को टिकट दिया है, वहीं एस अखो लेरी NPF की ओर से दावेदारी कर रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में NPF के कुझोलुजो नीनू ने यहां से NDPP के कुपोटा खेसोह को 4,931 वोटों से हराया था।

    दीमापुर-3

    दीमापुर-3 में नई-नवेली पार्टी आजमा रही किस्मत

    दीमापुर-3 में NDPP ने हेकानी जाखलू को टिकट दिया है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एझेतो झिमोमी को टिकट दिया है।

    इस सीट पर 2018 के विधानसभा चुनावों में NPF के अझेटो जिमामी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने NDPP के तोकेहो को 2,137 वोटों से हराया था, जो 2013 में कांग्रेस की ओर से इस सीट से विधायक थे। ये सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नागालैंड
    विधानसभा चुनाव नतीजे
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    फ्रेंच ओपन: कार्लोस अल्कराज ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, फाइनल में जेनिक सिनर को हराया   फ्रेंच ओपन
    इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रिया चक्रवर्ती एक झटके में हो गई थीं तबाह, फिर कैसे खड़ी की 40 करोड़ी कंपनी? सुशांत सिंह राजपूत
    छुपे हुए खर्चे बिगाड़ रहे आपका बजट, जानिए इनसे कैसे बचें  पर्सनल फाइनेंस

    नागालैंड

    नागालैंड सरकार ने लगाया कुत्ते के मांस की बिक्री और आयात पर प्रतिबंध सोशल मीडिया
    पूर्वोत्तर राज्यों में स्थानीय समुदाय कैसे कर रहे हैं कोरोना महामारी से जंग लड़ने में मदद? दिल्ली
    प्रधानमंत्री ने IB प्रमुख को सौंपी नागाओं के साथ वार्ता को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी
    देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले 5,000 से कम मणिपुर

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    विधानसभा चुनाव: पांचों राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू विधानसभा चुनाव
    उत्तराखंड नतीजे: लालकुआं सीट से हारे कांग्रेस के हरीश रावत, भाजपा प्रत्याशी ने हराया हरीश रावत
    उत्तराखंड की खटीमा सीट से भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हारे पुष्कर सिंह धामी
    उत्तर प्रदेश: गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से जीते योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ

    कांग्रेस समाचार

    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला कश्मीर में साथ आए भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप जम्मू-कश्मीर
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र  भारत जोड़ो यात्रा
    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग

    भाजपा समाचार

    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा दिल्ली
    छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने भाजपा नेता की परिजनों के सामने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की छत्तीसगढ़
    दिल्ली नगर निगम: तीसरी बार टला मेयर का चुनाव, सुप्रीम कोर्ट जाएगी AAP  दिल्ली
    दिल्ली मेयर चुनाव: भाजपा-AAP का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025