NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / प्रधानमंत्री ने तय कर दिया है कि चीन-पाकिस्तान से कब होगा युद्ध- उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख
    प्रधानमंत्री ने तय कर दिया है कि चीन-पाकिस्तान से कब होगा युद्ध- उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख
    राजनीति

    प्रधानमंत्री ने तय कर दिया है कि चीन-पाकिस्तान से कब होगा युद्ध- उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख

    लेखन प्रमोद कुमार
    October 25, 2020 | 06:24 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रधानमंत्री ने तय कर दिया है कि चीन-पाकिस्तान से कब होगा युद्ध- उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख

    उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने तय कर दिया है पाकिस्तान और चीन से युद्ध कब होना है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच महीनों से तनाव बना हुआ है। इस वक्त दोनों देशों ने भारी संख्या में अपने जवान LAC पर तैनात किए हुए हैं।

    संबंधित तिथि तय है- सिंह

    भाजपा नेता सिंह ने अपने दावे को अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने से जोड़ा है। एक वायरल हुए वीडियो में सिंह कहते सुनाई दे रहे हैं, "राम मंदिर और अनुच्छेद 370 पर निर्णय की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्‍तान और चीन से युद्ध कब होना है। संबंधित तिथि तय है कि कब क्‍या होना है।"

    23 अक्टूबर को दिया था बयान

    स्वतंत्र देव सिंह ने 23 अक्‍टूबर को बलिया जिले के सिकंदरपुर में भाजपा विधायक संजय यादव के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बयान दिया था। संजय यादव ने ही रविवार को यह वीडियो जारी किया है।

    विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं की आतंकवादियों से तुलना

    स्‍वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की तुलना आतंकवादियों से की। जब भाजपा के स्थानीय सांसद रवींद्र कुशवाहा से सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा कि सिंह ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए ऐसा कहा है। सिंह का यह बयान सीमा विवादों पर भारत के अब तक के स्टैंड के विपरित नजर आ रहा है। भारत ने कभी भी पहले युद्ध शुरू करने की बात नहीं की है।

    सीमा पर तनाव खत्म करना चाहता है भारत- राजनाथ सिंह

    भाजपा नेता का यह वीडियो सामने आने से पहले सीमा विवाद को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अहम टिप्पणी की थी। शांति का भी संदेश देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत चाहता है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत-चीन के बीच बना तनाव जल्द से जल्द खत्म हो। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भारतीय सेना किसी को देश की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं करने देगी।

    चार जगहों पर आमने-सामने हैं भारत और चीन

    बता दें कि भारत और चीन के बीच अप्रैल से LAC पर तनाव बना हुआ है और अभी चार जगहों पर दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हैं। इनमें देपसांग, गोगरा, पैंगोंग झील का फिंगर्स एरिया और चुशूल सब-सेक्टर शामिल हैं। पहले तीन इलाकों में चीन ने LAC पार करके भारतीय इलाके पर कब्जा कर रखा है। अभी दोनों देशों के लगभग 60,000-60,000 सैनिक LAC पर तैनात हैं और कुछ जगह उनके बीच मात्र कुछ सौ मीटर का फासला है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश
    राजनाथ सिंह
    भाजपा समाचार

    चीन समाचार

    चीन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 47 नई चौकियां तैयार करेगी ITBP भारत की खबरें
    नए नक्शे पर भारत से दुश्मनी करने वाले नेपाली प्रधानमंत्री ने कार्ड में छापा पुराना नक्शा भारत की खबरें
    राजनाथ बोले- LAC पर शांति चाहते हैं, लेकिन नहीं देंगे एक भी इंच जमीन पश्चिम बंगाल
    सेना की कैंटीनों में नहीं बिकेंगे बाहर से आयात किये सामान, सरकार ने लगाई रोक नरेंद्र मोदी

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: त्योहारी सीजन में राजधानी में रोज सामने आ सकते हैं 14,000 मामले- दिल्ली सरकार दिल्ली
    कोरोना वायरस: भारत में घटी, लेकिन दुनिया में बढ़ रही नए मरीजों की संख्या महाराष्ट्र
    जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 की वापसी तक तिरंगा नहीं उठाऊंगी, ना चुनाव लड़ूंगी- महबूबा मुफ्ती नरेंद्र मोदी
    अगले साल जून तक पूरी तरह तैयार होगी हमारी कोरोना वायरस की वैक्सीन- भारत बायोटेक वैक्सीन समाचार

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: छेड़छाड़ का विरोध करने पर 12वीं की छात्रा की घर में गोली मारकर हत्या हत्या
    उत्तर प्रदेश: 1.09 करोड़ उपभोक्ताओं ने कभी नहीं भरा बिजली बिल, लगभग 68,000 करोड़ रुपये बकाया देश
    उत्तर प्रदेश में पिछले साल शादी का झांसा देकर हुए 57 प्रतिशत दुष्कर्म- NCRB डाटा भारत की खबरें
    सर्दियों के साथ बढ़ रहे पराली जलाने के मामले; आखिर क्या है इसका समाधान? दिल्ली

    राजनाथ सिंह

    प्रधानमंत्री की संपत्ति में 36 लाख की वृद्धि, शेयर में नुकसान से अमित शाह को घाटा नरेंद्र मोदी
    सीमा के करीब 44 नए ब्रिज खोलने से बौखलाया चीन, लद्दाख पर दिया बड़ा बयान चीन समाचार
    रक्षा मंत्री ने किया 44 नए पुलों का उद्घाटन, अधिकतर LAC के पास जम्मू-कश्मीर
    भारत ने किया पहली स्वदेशी एंटी-रेडिएशन मिसाइल 'रूद्रम' का सफल परीक्षण भारत की खबरें

    भाजपा समाचार

    बिहार विधानसभा चुनाव: प्रमुख पार्टियों ने अपने घोषणापत्रों में क्या-क्या वादे किए हैं? राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    विधानसभा चुनाव: क्या है बिहार का जातीय समीकरण, कौन किसकी तरफ? बिहार
    महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने दिया इस्तीफा, NCP में होंगे शामिल महाराष्ट्र
    बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 328 उम्मीदवार, 375 करोड़पति बिहार
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023