NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा: बरोदा से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे योगेश्वर दत्त, उपचुनाव में भाजपा ने बनाया उम्मीदवार
    अगली खबर
    हरियाणा: बरोदा से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे योगेश्वर दत्त, उपचुनाव में भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

    हरियाणा: बरोदा से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे योगेश्वर दत्त, उपचुनाव में भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 10, 2020
    04:51 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने ओलंपियन योगेश्वर दत्त को अपना उम्मीदवार बनाया है।

    3 नवंबर को होने वाले इस चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर है।

    योगेश्वर का यह दूसरा चुनाव होगा। इससे पहले 2019 विधानसभा चुनावों में भी वो बरोदा से ही भाजपा प्रत्याशी थे। उन्हें कांग्रेस के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के हाथों लगभग 5,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

    आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    उपचुनाव

    कांग्रेस और INLD की तरफ से अभी तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं

    अप्रैल में कृष्ण हुड्डा का निधन होने के कारण बरोदा सीट खाली हुई है।

    कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की तरफ से अभी तक इस सीट पर उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया गया है।

    बताया जा रहा है कि कांग्रेस में गुटबाजी के कारण उम्मीदवार के नाम का ऐलान होने में देरी हो रही है।

    वहीं INLD ऐसे नेताओं से संपर्क साध रही है, जिन्हें दूसरी पार्टियों से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

    प्रतिक्रिया

    योगेश्वर दत्त ने पार्टी हाईकमान को धन्यवाद दिया

    गुरुवार को योगेश्वर अपने कई साथी खिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री खट्टर से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।

    इस बैठक में करनाल से सांसद संजय भाटिया और कृषि मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद थे।

    सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा भाजपा ने उम्मीदवारी के लिए दत्त का नाम भाजपा हाईकमान को भेजा था। देर शाम योगेश्वर के नाम पर मुहर लग गई।

    योगेश्वर ने टिकट मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया है।

    ट्विटर पोस्ट

    योगेश्वर की प्रतिक्रिया

    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी लोकप्रिय मुख्यमंत्री @mlkhattar जी प्रदेश अध्यक्ष @OPDhankar जी समेत शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश नेतृत्व एवं बरोदा की जनता का बहुत-बहुत आभार pic.twitter.com/hodGnS1HJH

    — Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) October 15, 2020

    राजनीति

    पिछले साल सितंबर में भाजपा में शामिल हुए थे योगेश्वर

    2012 के ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर दत्त पिछले साल सितंबर में भाजपा में शामिल हुए थे।

    पार्टी ने उन्हें अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनावों में भी टिकट दिया था, लेकिन वो जीत हासिल नहीं कर सके।

    बीते कुछ दिनों से योगेश्वर हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला के साथ बरोदा के गांवों का दौरा कर रहे हैं। पार्टी के अन्य नेताओं ने भी यहां चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

    चुनाव

    आजतक बरोदा से जीत हासिल नहीं कर सकी है भाजपा

    बरोदा विधानसभा सीट 2009 से पहले आरक्षित सीट थी।

    2009 में यह अनारक्षित हुई और उसके बाद से श्रीकृष्ण हुड्डा लगातार तीन बार यहां से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे।

    जाटलैंड मानी जाने वाली इस विधानसभा में लगभग 1.78 लाख मतदाता है। भाजपा आजतक एक बार भी इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी है।

    2019 के चुनाव में श्रीकृष्ण हुड्डा को 42,566 और योगेश्वर दत्त को 37,726 वोट मिले थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    उपचुनाव
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    हरियाणा

    कोरोना वायरस: सिर्फ फरीदाबाद और गुरूग्राम में हैं हरियाणा के आधे से ज्यादा मामले फरीदाबाद
    गूरूग्राम: गौमांस ले जाने के शक में ट्रक ड्राइवर की बुरी तरह पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार गुरूग्राम
    हरियाणा: हुक्के ने फैलाया कोरोना वायरस, एक गांव के 24 लोग हुए संक्रमित जींद
    राजस्थान: सियासी घमासान के बीच बागी विधायकों तक कैसे पहुंच बना रहे हैं मुख्यमंत्री गहलोत? दिल्ली

    उपचुनाव

    सपा-बसपा गठबंधन टूटा, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अपने-अपने दम पर उतरेंगी दोनों पार्टियां मायावती
    गठबंधन को बाय-बाय, अपने दम पर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी मायावती
    केरल: भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी केरल
    पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा ने भी उठाए EVM पर सवाल पश्चिम बंगाल

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस विधायक का दावा- चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के पांच लोगों का अपहरण किया चीन समाचार
    उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर रेप
    उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव के लिए बनी समितियां, सोनिया को पत्र लिखने वाले नेता शामिल नहीं शशि थरूर
    हिमाचल: विधानसभा स्पीकर विधायकों से बोले- ऊंची आवाज में बात करने से फैलता है कोरोना वायरस हिमाचल प्रदेश

    भाजपा समाचार

    सरकार ने संसद को बताया- छह महीनों में चीन की तरफ से नहीं हुई कोई घुसपैठ चीन समाचार
    हरियाणा: JJP में फिर उठे विरोध के स्वर, देवेंद्र बबली ने साधा दुष्यंत पर निशाना हरियाणा
    बिहार: RJD विधायक अरुण यादव का विवादित बयान, कहा- 'राजपूत' नहीं थे अभिनेता सुशांत सिंह बिहार
    भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025