NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस ने गिराई बाबरी, अब कोई मस्जिद गिराने की बात नहीं होगी- भाजपा नेता विनय कटियार
    राजनीति

    कांग्रेस ने गिराई बाबरी, अब कोई मस्जिद गिराने की बात नहीं होगी- भाजपा नेता विनय कटियार

    कांग्रेस ने गिराई बाबरी, अब कोई मस्जिद गिराने की बात नहीं होगी- भाजपा नेता विनय कटियार
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 01, 2020, 12:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कांग्रेस ने गिराई बाबरी, अब कोई मस्जिद गिराने की बात नहीं होगी- भाजपा नेता विनय कटियार

    लखनऊ स्थित CBI की विशेष अदालत ने बुधवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले मे विनय कटियार समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया था। CBI का आरोप था कि कटियार के घर पर बाबरी मस्जिद ढहाने की साजिश रची गई, लेकिन अदालत में यह आरोप साबित नहीं हो पाया। कटियार ने कहा कि उनके घर कोई साजिश नहीं रची गई थी और कांग्रेस ने तत्कालीन भाजपा सरकार को गिराने के लिए मस्जिद ढहाई थी।

    कटियार बोले- मेरे घर नहीं बनी मस्जिद विध्वंस की योजना

    दरअसल, बाबरी मस्जिद विध्वंस से एक दिन पहले लालकृष्ण आडवाणी और संघ के कई बड़े अधिकारी अयोध्या में विनय कटियार के घर पर रात के खाने के लिए पहुंचे थे। CBI ने इस बैठक को मामले में सबूत बनाया था, जो अदालत में साबित नहीं हो सका। फैसले के बाद TOI से बात करते हुए कटियार ने कहा कि उनके घर मस्जिद विध्वंस की योजना नहीं बनी थी। केवल सांकेतिक कार सेवा के बारे में विचार किया गया था।

    सांकेतिक कारसेवा पर किया गया था विचार- कटियार

    5 दिसंबर, 1992 का वाकया बताते हुए कटियार ने कहा, "आडवाणी जी उस रात अयोध्या आए थे और जानकी महल में ठहरे हुए थे। मेरे नेता होने के नाते मैंने उन्हें अपने घर में खाने पर बुलाया और हमने अगले दिन सांकेतिक कार सेवा की योजना बनाई। हमने यह भी तय किया कि किसी भी कारसेवक को मस्जिद के पास नहीं जाने दिया जाएगा।" कटियार ने आगे बोलते हुए कांग्रेस पर मस्जिद को विध्वंस करने का आरोप लगाया है।

    "उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार गिराने के लिए कांग्रेस ने ढहाया ढांचा"

    कटियार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस ने ढांचा ढहाया था। भविष्य में किसी मस्जिद को हाथ नहीं लगाया जाएगा। शांति बनी रहे। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने ढांचा ढहाया था और आरोप हम पर लगा दिया गया। विध्वंस के जरिये कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार गिराने की साजिश थी। हम नहीं चाहते थे कि यह ढांचा गिराया जाये।" उन्होंने इस मामले में कांग्रेस की भूमिका की जांच की मांग की है।

    इस साजिश के कारण गिरी कल्याण सरकार- कटियार

    कटियार ने कहा कि उनके कार सेवक अनुशासित थे। एक साजिश के तहत उनमें आपराधिक तत्वों की घुसपैठ कराई गई, जिन्होंने बाकियों को ढांचा गिराने के लिए उकसाया। उन्होंने कहा कि कार सेवकों को सरयू नदी के किनारे से रेत लाकर सांकेतिक कार सेवा करने को कहा गया था, लेकिन अचानक पता नहीं क्या हुआ कि स्थिति अनियंत्रित हो गई। कटियार ने कहा कि इस साजिश के कारण उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह की सरकार गिरी थी।

    काशी और मथुरा पर क्या बोले विनय कटियार?

    जब विनय कटियार से काशी और मथुरा विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हमने अभी तक किसी आंदोलन की योजना नहीं बनाई है। हम देश में किसी मस्जिद को गिराने की बात नहीं कर रहे हैं। देश में शांति रहनी चाहिये।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लखनऊ
    कांग्रेस समाचार
    बाबरी मस्जिद विवाद
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: कुछ मैच में आराम कर सकते हैं रोहित शर्मा, कोच बाउचर ने दिए संकेत  IPL 2023
    बची हुई रोटियों से बनाए जा सकते हैं ये 5 जायकेदार व्यंजन, आसान है रेसिपी  रेसिपी
    करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच विवाद कब और क्यों हुआ था? जानिए सबकुछ करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' को नहीं मिल रहे दर्शक, जानिए कुल कमाई रानी मुखर्जी

    लखनऊ

    लखनऊ: 90 प्रतिशत दिव्यांग विनोद कर रहे फूड डिलीवरी, दूसरों से कम मिलता है मेहनताना  उत्तर प्रदेश
    दिल्ली: खराब मौसम के कारण 10 उड़ानों को जयपुर और लखनऊ डायवर्ट किया गया दिल्ली
    लखनऊ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, मौका मिलते ही घूम आएं उत्तर प्रदेश
    वीडियो: अवैध खनन की शिकायत लेकर लखनऊ पहुंचा बुजुर्ग, कहा- कुछ बोला तो मारा जाऊंगा उत्तर प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर दागे सवाल, पूछा- क्या आप भ्रष्टाचारियों के गठबंधन के संयोजक हैं? मल्लिकार्जुन खड़गे
    राहुल ने सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस का दिया जवाब, कहा- आदेश का पालन करूंगा  राहुल गांधी
    राहुल गांधी के बंगला खाली करने पर मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मेरे साथ आकर रह सकते हैं राहुल गांधी
    मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई विपक्ष की बड़ी बैठक, जानिए किन मुद्दों पर बनी सहमति मल्लिकार्जुन खड़गे

    बाबरी मस्जिद विवाद

    बाबरी मस्जिद विध्वंस: सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया कल्याण सिंह के खिलाफ अवमानना का केस राम मंदिर
    क्या है अनुच्छेद 142, जिसका सुप्रीम कोर्ट ने पेरारिवलन की रिहाई के लिए इस्तेमाल किया? तमिलनाडु
    बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला: विशेष अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे- जिलानी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
    बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला: कोर्ट ने घटना को पूर्व नियोजित नहीं माना, सभी आरोपी बरी लखनऊ

    भाजपा समाचार

    दिल्ली: आवासीय सुविधा के साथ भाजपा मुख्यालय का दूसरा भवन तैयार, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन दिल्ली
    सावरकर मामले पर भाजपा सांसद पूनम महाजन का बयान, राहुल गांधी को बताया 'राहुल गंदगी' राहुल गांधी
    पुडुचेरी के गृह मंत्री के रिश्तेदार भाजपा कार्यकर्ता की सरेआम गला रेतकर हत्या, फेंके गए बम हत्या
    भाजपा ने कई बार किया मेरे परिवार का अपमान किया, लेकिन हम चुप रहे- प्रियंका गांधी   कांग्रेस समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023