NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / ओडिशा: अपहरण कर नाबालिग लड़की को बंधक बनाया, 22 दिनों तक किया गया गैंगरेप- पुलिस
    ओडिशा: अपहरण कर नाबालिग लड़की को बंधक बनाया, 22 दिनों तक किया गया गैंगरेप- पुलिस
    देश

    ओडिशा: अपहरण कर नाबालिग लड़की को बंधक बनाया, 22 दिनों तक किया गया गैंगरेप- पुलिस

    लेखन प्रमोद कुमार
    October 15, 2020 | 12:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ओडिशा: अपहरण कर नाबालिग लड़की को बंधक बनाया, 22 दिनों तक किया गया गैंगरेप- पुलिस

    हर नए दिन के साथ महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की नई घटनाएं सामने आती हैं। ताजा मामला ओडिशा के जगतसिंहपुर का है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ 22 दिनों तक गैंगरेप किया गया। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर उसे खेत में ले गया। वहां उसने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर नाबालिग के साथ हैवानियत की। मामले का एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और दूसरे की तलाश जारी है।

    घर छोड़ने के बहाने पीड़िता को खेत में ले गया आरोपी

    यह घटना जगतसिंपुर जिले के तिरतोल गांव की है। यहां रहने वाली एक नाबालिग लड़की पिछले महीने परिजनों से झगड़े के बाद घर से भाग गई थी। वापस घर आने के लिए जब वह कटक के एक चौक पर बस का इंतजार कर ही थी, तब एक व्यक्ति ने उसे उसके घर छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया, लेकिन घर ले जाने की बजाय वह पीड़िता को दूसरे गांव के एक पॉल्ट्री फार्म में ले गया।

    पीड़िता को कमरे में बंद रखा गया

    बाल सरंक्षण समिति के सामने अपने साथ हुई हैवानियत का वर्णन करते हुए पीड़िता ने बताया कि पॉल्ट्री फार्म ले जाकर 22 दिनों तक उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था। वहां दो लोगों ने कई बार उसके साथ गैंगरेप किया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खेत में छापेमारी कर पीड़िता को वहां से सुरक्षित बचाया।

    जल्द गिरफ्तार होगा दूसरा आरोपी- पुलिस

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई है। उसकी तलाश जारी है और वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

    हाथरस की घटना के बाद गुस्से में हैं लोग

    ओडिशा में नाबालिग के साथ गैंगेरप का मामला ऐसे समय में सामना आया है, जब हाथरस में दलित लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना के बाद लोग गुस्से में है। पिछले महीेने उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप हुआ था। दो सप्ताह तक चले इलाज के बाद लड़की की मौत हो गई थी। मामले के चारों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और CBI इसकी जांच कर रही है।

    राज्य में राजनीति तेज

    ओडिशा में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। पीड़िता तिरतोल इलाके की रहने वाली है, जहां अगले महीने उपचुनाव होंगे। चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर नवीन पटनायक सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा की राज्य महासचिव लेखाश्री सामंतसिंगार ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह असफल हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ओडिशा
    उपचुनाव
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    नवीन पटनायक

    ओडिशा

    ओडिशा: कोरोना संक्रमित होने के बावजूद अंतिम संस्कार में शामिल हुए बीजद विधायक, मामला दर्ज भारत की खबरें
    पुरी: कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं जगन्नाथ मंदिर के लगभग 400 पुजारी और कर्मचारी भारत की खबरें
    भारत ने विकसित की हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक, ऐसा करने वाला मात्र चौथा देश भारत की खबरें
    BJD सांसद अनुभव मोहंती के खिलाफ अदालत में पहुंची उनकी पत्नी, लगाया मारपीट का आरोप लोकसभा

    उपचुनाव

    गुना किसान पिटाई मामला: राहुल-प्रियंका ने साधा सरकार पर निशाना, कलेक्टर और SP हटाए गए मध्य प्रदेश
    कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार के लिए अहम दिन, आज घोषित होंगे उपचुनावों के नतीजे कर्नाटक
    पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा ने भी उठाए EVM पर सवाल पश्चिम बंगाल
    केरल: भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी केरल

    कांग्रेस समाचार

    जानिए कौन हैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं खुशबू सुंदर दिल्ली
    राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में पुजारी पर हमला, दो आरोपी गिफ्तार राजस्थान
    रेप आरोपी को टिकट देने का विरोध पड़ा महंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कार्यकर्ता को पीटा उत्तर प्रदेश
    बिहार: 2005 से चुने गए 36% विधायकों और सांसदों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज- ADR बिहार

    भाजपा समाचार

    असम में बंद होंगे सरकारी मदरसे और संस्कृत स्कूल, जानिए सरकार क्यों उठा रही यह कदम असम
    चिन्मयानंद के खिलाफ रेप के आरोप लगाने वाली छात्रा अदालत में बयानों से मुकरी रेप
    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के खिलाफ भाजपा विधायकों की बगावत, दिल्ली में डाला डेरा नरेंद्र मोदी
    मुंबई: दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा आरे मेट्रो कार शेड, प्रदर्शनकारियों से मुकदमे वापस महाराष्ट्र

    नवीन पटनायक

    लाखों भूमिहीन किसानों को लोन देगी ओडिशा सरकार, अपनी तरह की पहली योजना ओडिशा
    अलविदा 2019: राजनीतिक उथल-पुथल वाला रहा यह साल, इन राज्यों को मिले नए मुख्यमंत्री ओडिशा
    जानिए नागरिकता कानून और NRC पर क्या है भाजपा के सहयोगियों का रुख ओडिशा
    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी NRC के खिलाफ, अब तक विरोध में आए सात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023