NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन

    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 29, 2020
    03:54 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीबी माने जाने वाले केशुभाई पटेल का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया।

    उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसको लेकर उन्हें सुबह अहमदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कुछ देर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

    उनके निधन से गुजरात के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई । वह दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे।

    कोरोना संक्रमण

    पूर्व मुख्यमंत्री के सितंबर में हुई थी कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री पटेल के गत 18 सितंबर को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

    हालांकि, 10 दिन के उपचार के बाद रिपोर्ट के निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

    उसके कुछ दिन बाद उनकी फिर से तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत में सुधार होने पर गत मंगलवार को उन्हें फिर से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

    शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निधन पर जताया शोक

    पटेल के निधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल एक उत्कृष्ट नेता थे, जो समाज के हर वर्ग की परवाह करते थे। हमारे प्यारे और सम्मानित केशुभाई के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। उनका जीवन गुजरात की प्रगति और हर गुजराती के सशक्तीकरण के लिए समर्पित था।'

    मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने उनके परिवार से बात कर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

    दुख

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी जताया दुख

    पूर्व मुख्यमंत्री पटेल के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी गहरा दुख जताया है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। गुजरात की प्रगति में और प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने में केशुभाई का योगदान हमेशा याद रखा जायेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।'

    इसी तरह गुजरात भाजपा के अन्य नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

    करियर

    गुजरात में भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल थे पटेल

    पूर्व मुख्यमंत्री पटेल का जन्म जूनागढ़ में 24 जुलाई, 1928 को हुआ था। उन्होंने छोटी उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वाइन कर लिया था। जिसके बाद जनसंघ और फिर भाजपा के साथ लंबे वक्त तक रहे।

    उनकी गिनती गुजरात में भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती रही है। प्रदेश में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री पटेल ही थे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केशुभाई पटेल के साथ लंबे वक्त तक काम किया और वह अक्सर उनका आशीर्वाद लेने जाते थे।

    राजनीति

    दो बार बने गुजरात के मुख्यमंत्री

    पटेल ने दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने था, वो 1995 और 1998 में राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन 2001 में उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

    पटेल दोनों ही बार अपने कार्यकाल को पूरा नहीं कर पाए थे। इसके अलावा केशुभाई पटेल गुजरात के उपमुख्यमंत्री का भी पद संभाल चुके हैं।

    2001 में उनके इस्तीफा देने के बाद ही नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री बने थे। पटेल ने 2014 में राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    गुजरात
    नितिन गडकरी
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    नरेंद्र मोदी

    संसद में रक्षा मंत्री बोले- LAC पर चीन ने जमा किया गोला-बारूद, हमारी सेना भी तैयार लोकसभा
    10,000 फुट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी हाइवे सुरंग 'अटल टनल' बनकर तैयार राजनाथ सिंह
    टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड करेगी नए संसद भवन का निर्माण, 861.90 करोड़ रुपये में मिला कॉन्ट्रेक्ट भारत की खबरें
    राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रधानमंत्री आदि से संबंधित डाटा रखने वाले कंप्यूटरों की सुरक्षा में लगी सेंध चीन समाचार

    गुजरात

    देश में 2.26 लाख पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, बीते दिन रिकॉर्ड नए मामले और मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दुनिया में छठा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना भारत, इटली को पछाड़ा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: मौतों की संख्या के मामले में दूसरे नंबर पर गुजरात; आखिर कैसे बिगड़े हालात? अहमदाबाद
    गुजरात: राज्यसभा चुनाव से पहले टूटने के डर से कांग्रेस ने रिजॉर्ट पहुंचाए अपने 65 विधायक कांग्रेस समाचार

    नितिन गडकरी

    प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से किया नामांकन दाखिल, महिला प्रस्तावक के छुए पैर नरेंद्र मोदी
    हलफनामा: प्रधानमंत्री मोदी के बैंक खाते में मात्र 4,143 रुपये, गुजरात विश्वविद्यालय से MA पास नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री पद की रेस में होने पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, कही यह बात मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकेगा भारत, जल संधि मानने पर बाध्य नहीं- नितिन गडकरी भारत की खबरें

    भाजपा समाचार

    बिहार: DGP गुप्तेश्वर पांडे ने लिया रिटायरमेंट, भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव बिहार
    दिल्ली: वाहनों पर कलर कोडेड स्टीकर लगाना हुआ अनिवार्य, उल्लंघन पर देना होगा जुर्माना दिल्ली
    कृषि विधेयकों के मुद्दे पर भाजपा के सबसे पुराने सहयोगी अकाली दल ने छोड़ा NDA हरसिमरत कौर बादल
    मुंबई के होटल में संजय राउत और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात, राजनीतिक अटकलें तेज मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025