NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / किसी भी तरह के गठबंधन के लायक नहीं है कांग्रेस पार्टी- एचडी कुमारस्वामी
    अगली खबर
    किसी भी तरह के गठबंधन के लायक नहीं है कांग्रेस पार्टी- एचडी कुमारस्वामी

    किसी भी तरह के गठबंधन के लायक नहीं है कांग्रेस पार्टी- एचडी कुमारस्वामी

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 01, 2020
    09:35 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस के साथ गठबंधन कर कर्नाटक की सत्ता संभालने वाले जनता दल (सेक्युलर) (JDS) नेता एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह के गठबंधन के लायक नहीं है। इसका कारण है कि वह 'गठबंधन धर्म' का सम्मान नहीं करती है।

    उनका यह बयान कांग्रेस द्वारा दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में क्षेत्रीय पार्टी से गठबंधन करने से इनकार करने के बाद आया है।

    ट्वीट

    JDS में कोई भी कांग्रेस के दरवाजे पर नहीं गया- कुमारस्वामी

    कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, 'JDS में कौन गठबंधन के लिए कांग्रेस के दरवाजे पर प्रस्ताव लेकर गया था? हम में से कोई भी कांग्रेस के दरवाजे पर नहीं गया था। जैसे कि वह 2018 विधानसभा चुनाव में JDS सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा के दरवाजे पर आए थे।'

    इस ट्वीट में उन्होंने संकेत दिया कि 2018 में कांग्रेस ही उनके पास गठबंधन का प्रस्ताव लेकर गई थी। जिसके बाद कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे।

    जानकारी

    कांग्रेस ने कर दिया था गठबंधन से इनकार

    बता दें कि कर्नाटक में तीन नवंबर को सिरा और आरआर नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। इसको लेकर बुधवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने JDS से गठबंधन करने से इनकार कर दिया था।

    प्रयास

    कांग्रेस ने किया गठबंधन सरकार को गिराने का प्रयास- कुमारस्वामी

    कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस कभी भी गठबंधन के योग्य पार्टी नहीं थी। उन्होंने अपने आचरण से इसे साबित भी कर दिया था।

    कांग्रेस ने खुद के नेतृत्व में बनी गठबंधन सरकार को गिराने का प्रयास किया, राजस्थान में सरकार का समर्थन कराने के लिए बसपा विधायकों को लालच दिया और महाराष्ट्र में विधायकों को लालच देकर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया।

    उन्होंने कहा गठबंधन धर्म का सम्मान नहीं करने वाली कांग्रेस से गठबंधन नहीं हो सकता है।

    उपचुनाव

    कर्नाटक की दो सीटों पर इसलिए हो रहे हैं उप चुनाव

    बता दें कि तुमकुरु जिले के सिरा विधानसभा सीट से JDS विधायक बी सत्यनारायण की मौत होने तथा राजराजेश्वरी नगर (आरआर नगर) से विधायक मुनिरत्न की अयोग्यता के कारण दोनों सीटों पर उप चुनाव कराए जा रहे हैं।

    कांग्रेस ने सिरा सीट से पूर्व मंत्री टीबी जयचंद्र को उम्मीदवार घोषित किया है, लेकिन आरआर नगर से उम्मीदवार घोषित नहीं किया। इसके उलट भाजपा और JDS दोनों ने अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

    पृष्ठभूमि

    कर्नाटक में विधायकों के दल बदलने के कारण गिर गई थी गठबंधन सरकार

    बता दें कि कर्नाटक में साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और JDS ने मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी।

    इसमें कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला था, लेकिन सरकार बनने के बाद से ही दोनों दलों के कुछ विधायक विरोधी पार्टी के संपर्क में आ गए।

    इसके बाद 23 जुलाई, 2019 को कर्नाटक विधानसभा में कुमारस्वामी विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए और गठबंधन सरकार गिर गई थी। उसके बाद भाजपा ने सरकार बनाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    एचडी देवगौड़ा

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    कर्नाटक

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख पार, बीते दिन मिले 48,916 नए मरीज दिल्ली
    केंद्र की राज्यों के साथ बैठक, कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए दिए ये सुझाव दिल्ली
    बेंगलुरू: कोरोना वायरस के 3,000 से अधिक मरीज लापता, दिए थे गलत मोबाइल नंबर और पते बेंगलुरु
    केरल और कर्नाटक में 'बड़ी संख्या' में IS आतंकी मौजूद- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट भारत की खबरें

    कांग्रेस समाचार

    नेताओं के पत्र के बाद सोनिया गांधी ने कही अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात सोनिया गांधी
    कांग्रेस में बगावत: पार्टी की अहम बैठक में अब तक क्या-क्या हुआ? सोनिया गांधी
    कांग्रेस संकट: आखिरी बार 1999 में हुई थी गांधी परिवार के खिलाफ बगावत, जानें पूरा घटनाक्रम सोनिया गांधी
    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया गांधी, पार्टी की बैठक में हुआ निर्णय सोनिया गांधी

    भाजपा समाचार

    प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ाने पर रेलवे की सफाई, कहा- भीड़ रोकने के लिए किया निर्णय दिग्विजय सिंह
    बिहार: विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को झटका, जीतनराम मांझी ने छोड़ा साथ बिहार
    रंजन गोगोई हो सकते हैं असम में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार- वरिष्ठ कांग्रेस नेता असम
    जेपी नड्डा का ऐलान- नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा नीतीश कुमार

    एचडी देवगौड़ा

    कुमारस्वामी का प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा- मैंने मोदी की तरह बेगुनाहों को नहीं मारा कर्नाटक
    मनमोहन सिंह का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त, सालों बाद संसद में नहीं है कोई पूर्व प्रधानमंत्री लोकसभा
    काग्रेस से परेशान पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) प्रमुख देवगौड़ा ने कहा- कर्नाटक में होंगे मध्यावधि चुनाव कर्नाटक
    कर्नाटकः कांग्रेस के दो विधायकों का इस्तीफा, भाजपा ने दिये सरकार बनाने के संकेत कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025