NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार विधानसभा चुनाव: प्रमुख पार्टियों ने अपने घोषणापत्रों में क्या-क्या वादे किए हैं?
    बिहार विधानसभा चुनाव: प्रमुख पार्टियों ने अपने घोषणापत्रों में क्या-क्या वादे किए हैं?
    राजनीति

    बिहार विधानसभा चुनाव: प्रमुख पार्टियों ने अपने घोषणापत्रों में क्या-क्या वादे किए हैं?

    लेखन मुकुल तोमर
    October 24, 2020 | 02:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बिहार विधानसभा चुनाव: प्रमुख पार्टियों ने अपने घोषणापत्रों में क्या-क्या वादे किए हैं?

    बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू होने में अब मात्र चंद दिन बचे हैं और तमाम पार्टियों ने वोटर्स को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी प्रमुख पार्टियां चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र भी जारी कर चुकी हैं और उन्होंने जनता से एक से बढ़कर एक वादे किए हैं जिनमें लाखों नौकरियों का वादा सबसे अहम है। चलिए आपको बताते हैं कि किस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में क्या वादे किए हैं।

    कोरोना वायरस वैक्सीन मुफ्त में लगाने समेत भाजपा ने किए ये वादे

    'संकल्प पत्र' नामक भाजपा के घोषणापत्र में सभी बिहार वासियों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन प्रदान करने और 19 लाख नौकरियां पैदा करने के वादे सबसे अहम हैं। इसमें 3 लाख शिक्षकों की नियुक्ति, 10 लाख नौकरियां पैदा करने के लिए बिहार को IT हब बनाने और स्वास्थ्य क्षेत्र में एक लाख नौकरियां पैदा शामिल है। एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और 30 लाख लोगों के लिए पक्के घर बनाने का वादा भी किया गया है।

    युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित JDU का घोषणापत्र

    भाजपा की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने 'सात निश्चय-2' नामक अपने घोषणापत्र में युवाओं और महिलाओं को लेकर अहम वादे किए हैं। पार्टी से युवाओं से बेहतर टेक्निकल ट्रेनिंग प्रदान करने और नया उद्योग लगाने के लिए 50 प्रतिशत लागत (अधिकतम 3 लाख रुपये) की मदद प्रदान करने का वादा किया है। वहीं महिलाओं को उद्योग के लिए 50 प्रतिशत लागत (अधिकतम 5 लाख रुपये) और 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन प्रदान किया जाएगा।

    अविवाहित लड़कियों को दी जाएगी आर्थिक मदद

    JDU ने अविवाहित लड़कियों को 12वीं पास करने पर 25,000 रुपये और ग्रेजुएशन पास करने पर 50,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करने का वादा भी किया है। हर खेत तक पानी और हर गली तक सोलर लाइट पहुंचाने जैसे वादे भी किए गए हैं।

    RJD ने किया 10 लाख नौकरियों का वादा

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 'हमारा प्रण' नामक अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि उसकी सरकार बनते ही वह अपनी पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख सरकारी नौकरियों को मंजूरी देगी। इसके अलावा मनरेगा में हर व्यक्ति के लिए काम प्रदान करने का प्रावधान करने और 200 दिन काम प्रदान करने का वादा भी किया गया है। संविदा प्रथा को खत्म कर शिक्षकों को स्थाई नौकरी प्रदान करने और 'समान काम, समान वेतन' का वादा भी किया गया है।

    कांग्रेस ने किए किसानों का कर्ज माफ करने समेत कई बड़े वादे

    RJD की सहयोगी और महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने 'बदलाव पत्र' नामक अपने घोषणापत्र में कई बड़े वायदे किए हैं। पार्टी ने 10 लाख नौकरियां प्रदान करने, किसानों का कर्ज माफ करने, 1,500 रुपये बेरोजगारी भत्ता और बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट आदि वादे किए हैं। उसने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने का वादा भी किया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कई चीजें महागठबंधन के घोषणापत्र से मिलती हैं और उसमें भी यही वादे हैं।

    चिराग पासवान की पार्टी ने किए ये वादे

    चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' नामक अपने विजन डॉक्यूमेंट में जाति और धर्म मुक्त समाज बनाने और राज्य का समावेशी विकास करने का वादा किया है। उन्होंने बिहार में एक फिल्म सिटी और कोटा की तर्ज पर एक कोचिंग सिटी बनाने, अनुसूचित जाति और जनजातियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण, खाली पड़े सभी सरकारी पदों पर भर्ती, 2.5 लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा व्यवस्था की कायापलट जैसे वादे किए हैं।

    कब पड़ने हैं बिहार में वोट?

    बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग तीन चरणों में होनी है और पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होगी। दूसरे चरण की वोटिंग 3 नवंबर और तीसरे चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    कांग्रेस समाचार
    चुनाव
    जनता दल यूनाइटेड
    भाजपा समाचार
    लोक जनशक्ति पार्टी

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    विधानसभा चुनाव: क्या इस बार भी बाहुबली नेताओं के ईद-गिर्द घूमेगी बिहार की राजनीति? बिहार
    विधानसभा चुनाव: क्या है बिहार का जातीय समीकरण, कौन किसकी तरफ? बिहार
    बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 328 उम्मीदवार, 375 करोड़पति बिहार
    बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र, किए कईं बड़े वादे बिहार

    कांग्रेस समाचार

    गोवा: उपमुख्यमंत्री के फोन से आधी रात को भेजा गया अश्लील वीडियो, बोले- फोन हैक हुआ व्हाट्सऐप
    पंजाब: कांग्रेस सरकार के खिलाफ रातभर विधानसभा में धरने पर बैठे रहे AAP विधायक आम आदमी पार्टी समाचार
    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, होम क्वारंटाइन में रहेंगे गुलाम नबी आजाद
    बलिया: पुलिस की मौजूदगी में चली गोली से एक की मौत, भाजपा कार्यकर्ता पर आरोप उत्तर प्रदेश

    चुनाव

    न्यूजीलैंड आम चुनाव: प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत कोरोना वायरस
    बिहार: 2005 से चुने गए 36% विधायकों और सांसदों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज- ADR बिहार
    शनिवार से सार्वजनिक समारोहों में लौटने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप, डॉक्टर बोले- सेहत बिल्कुल ठीक डोनाल्ड ट्रंप
    कोरोना वायरस गाइडलाइंस में बदलाव, 12 राज्यों में मिली राजनीतिक रैलियों की मंजूरी गृह मंत्रालय

    जनता दल यूनाइटेड

    बिहार: दलित नेता की गोली मारकर हत्या, तेजस्वी और तेजप्रताप सहित छह के खिलाफ शिकायत दर्ज बिहार
    बिहार विधानसभा चुनाव: JDU और भाजपा में 50:50 फॉर्मूले के तहत सीटों का समझौता- रिपोर्ट बिहार विधानसभा
    बिहार: विधानसभा चुनावों से पहले नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हुए पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बिहार
    कृषि विधेयकों के खिलाफ आज से देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस, दो महीने चलेंगे प्रदर्शन कांग्रेस समाचार

    भाजपा समाचार

    महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने दिया इस्तीफा, NCP में होंगे शामिल महाराष्ट्र
    बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- जल्द लागू करेंगे CAA, महामारी के कारण आई देरी ममता बनर्जी
    पंजाब: नए कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा महामंत्री ने दिया इस्तीफा पंजाब
    हरियाणा: बरोदा से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे योगेश्वर दत्त, उपचुनाव में भाजपा ने बनाया उम्मीदवार हरियाणा

    लोक जनशक्ति पार्टी

    केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन बिहार
    बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश से अलग हुई लोजपा की राह, अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव बिहार
    बिहार चुनाव: सीट बंटवारे को लेकर नहीं बनी सहमति, चिराग पासवान ने भाजपा को दिया अल्टीमेट बिहार
    जेपी नड्डा का ऐलान- नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा नीतीश कुमार
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023