NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / जानिए कौन हैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं खुशबू सुंदर
    अगली खबर
    जानिए कौन हैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं खुशबू सुंदर

    जानिए कौन हैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं खुशबू सुंदर

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 12, 2020
    05:06 pm

    क्या है खबर?

    अभिनय से राजनीति में आई तमिलनाडु की कांग्रेस नेता खुशबू सुंदर ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही दिल्ली पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया।

    उन्होंने वरिष्ठ नेता संबित पात्रा और सीटी रवि सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    बता दें कि खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि उन्होंने कुछ नेताओं के अपनी बात थोपने और दबाव डालने का विरोध किया हैं।

    बयान

    जमीनी हकीकत से दूर हैं कांग्रेस के नेता- सुंदर

    भाजपा का दामन थामने के बाद खुशबू सुंदर ने कहा कि कांग्रेस के नेता जमीनी हकीकत से काफी दूर हैं। राष्ट्र के तौर पर अगर आगे बढ़ना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है जो देश को सही दिशा में ले जा सकें।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जरूरत के हिसाब से रणनीति बनाने की जगह अपनी मनमर्जी कर रहे हैं और वह इसका विरोध कर रही थी। अब भाजपा के साथ वह आगे बढ़ेंगी।

    परंपरा

    फिल्म जगह से राजनीति में आने की रही है पुरानी परंपरा

    तमिलनाडु में फिल्म जगह से अभिनेता या अभिनेत्रियों के राजनीति में आने की पुरानी परंपरा रही है।

    खुशबू सुंदर से पहले एमजी रामचंद्रन, करुणानिधी से लेकर जे जयललिता, कमल हसन और रजनीकांत जैसे स्टार भी राजनीति में कदम रख चुके हैं। इस पथ पर चलने वाली खुशबू सुंदर नया उदाहरण है।

    उन्होंने साल 2010 में एम कुरणानीधि के नेतृत्व में DMK के साथ अपनी राननीतिक पारी की शुरुआत की थी।

    करियर

    खुशबू सुंदर ने बाल कलाकार के रूप में रखा था सिनेमा जगत में कदम

    बता दें कि खुशबू सुंदर ने एक बाल कलाकार के रूप में तमिल सिनेमा जगत में कदम रखा था। वह कुछ ही समय में अपने बेहतरीन अभिनय की बदौलत दक्षिण भारत की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में शामिल हो गई थी।

    उन्होंने तमिल भाषा की फिल्मों के साथ मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

    वह रजनीकांत, कमल हासन, नागार्जुन, वेंकटेश और कई शीर्ष अभिनेताओं के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं।

    जानकारी

    प्रशंसकों ने खुशबू सुंदर के नाम पर बनाया मंदिर

    खुशबू सुंदर के स्टारडम का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वह तमिल सिनेमा की एकमात्र अभिनेत्री है, जिनका उनके प्रशंसकों ने मंदिर बनाया है। उनकी किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दर्शकों में खासा उत्साह देखा जाता था।

    TV

    तमिल सिनेमा में कई सालों तक निर्माता और TV होस्ट रही हैं खुशबू

    खुशबू सुंदर तमिल सिनेमा में कई सालों से निर्माता और टेलीविजन होस्ट भी रही हैं। उनका TV रियलिटी शो भी काफी सफल रहा है।

    वह राज्य की सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनके नाम पर बहुत सारे उत्पाद हैं।

    वर्तमान में राज्य में ख़ुशबू इडली जैसे खाद्य उत्पादों से लेकर आभूषणों और साडि़यों की कई डिजाइन उनके नाम से ही बिकती है। वह दक्षिण भारत में युवतियों की रोल मॉडल के रूप में जगह बनाती हैं।

    कांग्रेस

    खुशबू सुंदर ने साल 2014 में थामा था कांग्रेस का हाथ

    साल 2010 में DMK में शामिल होने के महज चार साल बाद ही खुशबू सुंदर का पार्टी से मन भर गया। ऐसे में साल 2014 में उन्होंने DMK को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था और कहा था कि वह DMK के लिए एकतरफा प्रयास कर रही थी।

    उन्होंने कांग्रेस में जाकर कहा था कि वह घर पहुंच गई और कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है, जो देश का भला कर सकती है और लोगों को एकजुट कर सकती है।

    संभावना

    भाजपा से बड़ी जिम्मेदारी मिलने की जताई जा रही है संभावना

    संभावना है कि भाजपा उन्हें 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

    भाजपा की तमिलनाडु यूनिट ने कहा कि खुशबू सुंदर तमिलनाडु में भाजपा को लेकर लोगों के दृष्टिकोण को बदलेंगी।

    इस बीच, कांग्रेस नेता केएस अलागिरी ने कहा है कि खुशबू सुंदर के पार्टी छोड़ने से पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था, लेकिन वह अपने हिसाब से शामिल हो रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    तमिलनाडु
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे शेष मुकाबले  इंडियन प्रीमियर लीग
    जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के होशियारपुर-अमृतसर में दिखे ड्रोन, कई जगहों पर ब्लैकआउट जम्मू-कश्मीर
    टेस्ट क्रिकेट में 'फैब-4' का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    PF बैलेंस मिस्ड कॉल और मैसेज से कैसे जांचे? जानिए यहां  EPFO

    दिल्ली

    दिल्ली: कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट बनकर उभर रहे कनॉट प्लेस और करोलबाग समेत 33 इलाके भारत की खबरें
    दिल्ली: वाहनों पर कलर कोडेड स्टीकर लगाना हुआ अनिवार्य, उल्लंघन पर देना होगा जुर्माना ऑटोमोबाइल
    दिल्ली: कोरोना संक्रमित मनीष सिसोदिया को बुखार की शिकायत, अस्पताल में भर्ती भारत की खबरें
    दिल्ली दंगा: CAA विरोधी महिला प्रदर्शनकारियों को मिलती थी दैनिक मजदूरी- चार्जशीट दिल्ली पुलिस

    तमिलनाडु

    कोरोना: दिल्ली में सुधर रही स्थिति, रोजाना ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश के आठ राज्यों में 90% सक्रिय मामले, छह राज्यों में हुई 86% मौत भारत की खबरें
    कोरोना: देश में आठ लाख से पार पहुंचे मामले, पांच लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक दिल्ली
    तमिलनाडु: SBI की फर्जी शाखा चलाते तीन गिरफ्तार, एक आरोपी सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी का बेटा भारत की खबरें

    कांग्रेस समाचार

    उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में मासूम की रेप के बाद हत्या, 20 दिनों में तीसरा मामला रेप
    फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का दावा- पूर्व नियोजित और सांप्रदायिक रूप से प्रेरित था बेंगलुरू दंगा बेंगलुरु
    कांग्रेस विधायक का दावा- चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के पांच लोगों का अपहरण किया चीन समाचार
    उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर रेप

    भाजपा समाचार

    मुंबई: तीन सालों में BMC ने अवैध निर्माण की केवल 10 प्रतिशत शिकायतों पर की कार्रवाई मुंबई
    कोरोना चला गया है, रैलियों को रोकने के लिए लॉकडाउन लगा रहीं ममता- बंगाल भाजपा प्रमुख ममता बनर्जी
    मुंबई: उद्धव ठाकरे का कार्टून फॉरवर्ड करने पर पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई, आरोपी शिवसैनिक गिरफ्तार मुंबई
    मानसून सत्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 25 सांसद मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025