राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित
भाजपा ने शनिवार को आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कुल 60 सीटों में से 48 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने आज दिल्ली की तर्ज पर 400 मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की। यहां अब कुल क्लानिक की संख्या 500 हो गई है।
गणतंत्र दिवस समारोह में योगी के बगल में बैठने के लिए नेताओं में होड़, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मनाए गए गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बगल में बैठने के लिए दो भाजपा नेताओं में होड़ दिखी।
कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल बनाया जा सकता है। इसको लेकर सियासी तौर पर अटकलें तेज हैं।
भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप
जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया है। इसे देखते हुए यात्रा बनिहाल के काजीगुंड में यात्रा 20 मिनट के लिए रोक दी गई।
उन्नाव रेप केस: पीड़िता की आपत्ति के बाद हाई कोर्ट ने सेंगर की जमानत अवधि घटाई
उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा भुगत रहे भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत अवधि दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को घटा दी।
भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला कश्मीर में साथ आए
जम्मू-कश्मीर में अपना सफर तय कर रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को कश्मीर चरण में प्रवेश कर गई। यहांं रामबन जिले के बनिहाल में नेशनल कांफ्रेंस (NC) के नेता उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाया।
सचिन पायलट के दावे पर गहलोत बोले- मेरे काम के कारण हुई थी 2018 में जीत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है।
दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका
दिल्ली मेयर चुनाव का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मेयर उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने गुरुवार को कोर्ट में याचिका दायर करते हुए समयबद्ध तरीके से मेयर का चुनाव कराने की मांग की है।
केरल: कांग्रेस दिखाएगी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री
केरल में कांग्रेस प्रदेश समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री को दिखाने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगी सहयोगी JDU, बताया यह कारण
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में जनता दल यूनाइडेट (JDU) के पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे।
पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू जेल में ही रहेंगे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी छूट
रोड रेज मामले में पंजाब की पटियाला केंद्रीय जेल में एक साल की कैद काट रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को कोई छूट नहीं मिलेगी। वह जेल में ही रहेंगे।
आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन
आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदी को कोर्ट ने सुनाई सजा, जमानत भी मिली
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को SC/ST एक्ट से जुड़े एक नौ साल पुराने मामले में सांसद-विधायक कोर्ट ने दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है।
तृणमूल कांग्रेस नेता साकेत गोखले को ED ने गिरफ्तार किया, एकत्रित धन के दुरुपयोग का मामला
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने क्राउड फंडिंग के जरिए एकत्रित धन के दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार किया है।
BBC डॉक्यूमेंट्री पर शशि थरूर बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर कांग्रेस के तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने कहा कि इससे देश की सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा नहीं है।
केरल: BBC डॉक्यूमेंट्री पर ट्विट को लेकर विवाद, एके एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर अपने ट्वीट को लेकर पार्टी में घिरे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
प्रधानमंत्री मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बोले राहुल गांधी- सच बाहर आ ही जाता है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर कहा कि सच छिप नहीं सकता और वह बाहर आ ही जाता है।
केरल: माकपा की युवा इकाई राज्य में दिखाएगी प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित BBC डॉक्यूमेंट्री
केरल की सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की युवा इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री को दिखाने का फैसला किया है।
दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित
मंगलवार को एक बार फिर हंगामे के कारण दिल्ली के मेयर का चुनाव नहीं हो सका और दिल्ली नगर निगम का सदन स्थगित करना पड़ा।
दिग्विजय के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, राहुल गांधी बोले- यह पार्टी का विचार नहीं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का सर्जिकल स्ट्राइक पर दिया बयान विवादों में घिर गया है। ऐसे में कांग्रेस उनके इस बयान से अपना पल्ला झाड़ती नजर आ रही है।
उर्मिला मातोंडकर भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल, 3 साल पहले छोड़ी थी कांग्रेस
जम्मू-कश्मीर पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में मंगलवार को अभिनेत्री और पूर्व कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर भी शामिल हुईं।
दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार
दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव आज होना है। पहले यह चुनाव 6 जनवरी को होना था, लेकिन हंगामे की वजह से चुनाव नहीं हो पाया था।
विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण
फरवरी में त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनके परिणाम 12 मार्च को घोषित होंगे। यह तीनों राज्य भले ही आकार में छोटे हैं, लेकिन यहां राजनीतिक रूप से बड़ा दांव लगा हुआ है।
राहुल गांधी बोले- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भीख वाले बयान पर कश्मीरी पंडितों से माफी मांगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को कश्मीरी पंडितों के लिए 'भीख' वाले बयान के लिए माफी मांगने का सुझाव दिया।
कानून मंत्री रिजिजू ने फिर साधा कॉलेजियम पर निशाना, कहा- जजों को जनता देख रही है
कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को एक बार फिर कॉलेजियम व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही जजों को चुनाव नहीं लड़ना पड़ता, लेकिन फिर भी वे जनता की नजर में होते हैं।
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे की एकनाथ शिंदे को चुनौती, कहा- दम है तो निगम चुनाव कराए सरकार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाडी से गठबंधन करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को धोखेबाज बताते हुए उन्हें बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव कराने की चुनौती दी।
राहुल गांधी ने शादी के सवाल पर दिया ये जवाब
भारत के सबसे योग्य कुंवारों में शामिल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर कहा कि जब सही लड़की मिल जाएगी तो वह शादी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि बस लड़की प्यार करने वाली और बुद्धिमान हो।
जम्मू-कश्मीर: दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले पर केंद्र को घेरा, कहा- संसद में नहीं दी रिपोर्ट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार को पुलवामा हमले पर घेरते हुए आज तक संसद में रिपोर्ट न देने का कारण पूछा।
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने आगामी चुनावों के लिए बाबा साहेब अंबेडकर के पोते से हाथ मिलाया
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने सोमवार को डॉ भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाडी (VBA)के साथ हाथ मिलाया।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने की इस्तीफे की पेशकश, प्रधानमंत्री मोदी को बताई इच्छा
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने इस्तीफे की पेशकश की है।
तमिलनाडु: भाजपा लॉन्च करेगी अपना टीवी चैनल, प्रचार को मिलेगी धार
तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना टीवी चैनल लॉन्च करने की तैयारी में है, ताकि यहां आने वाले दिनों में प्रचार को और तेज किया जा सके।
फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला
कांग्रेस ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर द्वारा किए गए ट्वीट को हटाने के लिए ट्विटर को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने चंद्रशेखर पर गलत जानकारी साझा कर पार्टी के नेताओं के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की है।
कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हिटलर से की प्रधानमंत्री मोदी की तुलना, भाजपा का पलटवार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।
छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार
गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने छेड़छाड़ होने का दावा किया था। इस घटना के वीडियो भी सामने आए थे।
ममता बनर्जी का विवादित कार्टून साझा करने वाले प्रोफेसर को 11 साल बाद किया गया बरी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC सांसद मुकुल रॉय को लेकर विवादित कार्टून साझा करने पर गिरफ्तार किए गए प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा को 11 साल बाद क्लीन चिट मिली है।
कश्मीर: भारत जोड़ो यात्रा पर बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा- सुरक्षा-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं
कश्मीर पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि यहां सुरक्षा-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी और सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।
यौन उत्पीड़न मामला: WFI अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण ने इस्तीफा देने से किया इनकार
महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है।
दिल्ली: उपराज्यपाल ने केजरीवाल को दिया जवाब, मुख्यमंत्री की टिप्पणी को अपमानजनक बताया
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनकी टिप्पणी को अपमानजनक और भ्रामक बताया है।
छत्तीसगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का पायलट वाहन पलटा, एक कांस्टेबल की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का पायलट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।