Page Loader
कानून मंत्री रिजिजू ने फिर साधा कॉलेजियम पर निशाना, कहा- जजों को जनता देख रही है
कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जजों को चुनाव का सामना नहीं करना पड़ता (तस्वीर: ट्विटर/@kirenrijiju)

कानून मंत्री रिजिजू ने फिर साधा कॉलेजियम पर निशाना, कहा- जजों को जनता देख रही है

लेखन गजेंद्र
Jan 23, 2023
08:04 pm

क्या है खबर?

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को एक बार फिर कॉलेजियम व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही जजों को चुनाव नहीं लड़ना पड़ता, लेकिन फिर भी वे जनता की नजर में होते हैं। उन्होंने कहा, "जज एक बार बन गए तो उन्हें चुनाव का सामना नहीं करना पड़ता। उनकी सार्वजनिक जांच भी नहीं कर सकते। जनता आपको नहीं चुनती है, इसलिए जनता आपको बदल नहीं सकती। लेकिन जनता आपको देख रही है।"

बयान

सोशल मीडिया के युग में कुछ छिप नहीं सकता- कानून मंत्री

दिल्ली बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में रिजिजू ने कहा, "आपका जजमेंट, जजों का काम करने का तरीका, किस तरह से आप न्याय देते हैं, लोग सब देख रहे हैं और लोग देख कर मूल्यांकन करते हैं, ओपिनियन बनाते हैं। सोशल मीडिया के युग में आप कुछ छिपा नहीं सकते हैं।" उन्होंने कहा कि 1947 के बाद से कई बदलाव हुए हैं तो यह सोचना गलत होगा कि मौजूदा व्यवस्था चलती रहेगी और इस पर कोई सवाल नहीं उठेगा।