राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

AAP को 164 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस, जब्त हो सकती है संपत्ति; जानें मामला

सरकारी विज्ञापन के नाम पर राजनीतिक विज्ञापन करने के आरोप में आम आदमी पार्टी (AAP) को लगभग 164 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस मिला है।

भारत जोड़ो यात्राः कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने 24 समान विचारधारा वाली पार्टियों को श्रीनगर आमंत्रित किया

भारत जोड़ो यात्रा के 30 जनवरी को कश्मीर में समापन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 24 समान विचारधारा वाली पार्टियों को श्रीनगर आमंत्रित किया।

11 Jan 2023

केरल

केरल: मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर, कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के केरल का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर करने के बाद कांग्रेस सांसद हिबी ईडेन ने उनकी दावेदारी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हाईकमान मंजूरी दे तो ऐसा हो सकता है।

11 Jan 2023

दिल्ली

दिल्लीः 30 जनवरी को हो सकता है मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल को भेजा गया प्रस्ताव

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर का चुनाव 30 जनवरी को हो सकता है। इससे संबंधित प्रस्ताव उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजा गया है।

11 Jan 2023

पंजाब

पंजाबः मुख्यमंत्री ने हड़ताल कर रहे अधिकारियों को दी चेतावनी- ड्यूटी ज्वॉइन करो, वर्ना होंगे निलंबित

पंजाब में अपने सहयोगी की गिरफ्तारी के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए पंजाब सिविल सेवा के अधिकारियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अंतिम चेतावनी दी है।

तमिलनाडु: अब राज्यपाल के पोंगल निमंत्रण पर हुआ विवाद, सत्तारूढ़ DMK ने मांगा इस्तीफा

पोंगल के लिए तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के निमंत्रण पर राज्य में सियासत गरमा गई है।

RSS को कौरव बताते हुए राहुल ने कहा- क्या पांडव कभी गलत GST या नोटबंदी करते?

कांग्रेस नेता और भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को 21वीं सदी का कौरव बताते हुए निशाने पर लिया।

राहुल गांधी ने ठंड में भी टी-शर्ट पहनने की बताई वजह, जानें क्या कहा

उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी टी-शर्ट पहने ही नजर आ रहे हैं।

09 Jan 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: किताब में टीपू सुल्तान के तौर पर दिखाए गए कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, विवाद

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है।

09 Jan 2023

मेघालय

मेघालय: भाजपा सहयोगी मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर दर्ज कराया विरोध

मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) के प्रमुख कॉनराड संगमा ने केंद्र सरकार के महत्त्वाकांक्षी सिविल कोड को लेकर विरोध दर्ज कराया है।

09 Jan 2023

हरियाणा

हरियाणा: यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह से लंबी पूछताछ, फोन सील

हरियाणा में यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह से रविवार को पुलिस ने लंबी पूछताछ की।

तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, भाषण पर विवाद को लेकर राज्यपाल बाहर गए

तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को खूब हंगामा देखने को मिला। भाषण पर हुए विवाद के बाद राज्यपाल आरएन रवि विधानसभा से बाहर चले गए। वहीं उनके भाषण के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की।

भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी के साथ आज यात्रा में कदम मिला रहीं महिलाएं

भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश से भाजपा शासित हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। यहां सोमवार को यात्रा एक दिन के लिए महिला सशक्तीकरण को समर्पित की गई।

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार, विक्रमादित्य सिंह समेत इन्हें बनाया गया मंत्री

हिमाचल प्रदेश में करीब एक महीने बाद आखिकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है।

बिहार में निकाली जा रहीं 3 राजनीतिक यात्राएं, जानें क्या है इनकी अहमियत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सुर्खियों में छाई हुई है। यह यात्रा अपने अंतिम चरण में है और इसके पूरी होने में 318 किलोमीटर का सफर रहता है।

दिल्ली में मेयर का चुनाव हुआ स्थगित, आपस में भिड़े भाजपा और AAP के पार्षद

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर के चुनाव की कार्यवाही को अगली तारीख तक स्थगित कर दिया गया है।

गुलाम नबी आजाद की पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वापस कांग्रेस में हुए शामिल

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद समेत उनकी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल हो गए।

दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव आज, AAP और भाजपा के बीच मुकाबला

दिल्ली का अगला मेयर आज चुना जाएगा। दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के बाद आज निगम की पहली बैठक होगी, जिसमें मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा।

तिहाड़ जेल के अधिकारियों का सत्येंद्र जैन पर आरोप, बाहर आकर सबको देखने की धमकी दी

तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया है।

राम मंदिर अगले साल 1 जनवरी तक हो जाएगा तैयार, अमित शाह का ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर को लेकर गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया।

योगी आदित्यनाथ के पहनावे पर पूर्व कांग्रेस सांसद की टिप्पणी, कहा- भगवा मत पहनो, आधुनिक बनो

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहनावे को लेकर टिप्पणी की है।

शरद पवार का भाजपा पर निशाना, कहा- बेरोजगारी के कारण युवाओं को नहीं मिल रही दुल्हन

महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

योगी सरकार को निकाय चुनाव में OBC आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को निकाय चुनाव में OBC आरक्षण को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली।

दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। वह नियमित जांच के लिए यहां पहुंची हैं।

04 Jan 2023

हरियाणा

यौन उत्पीड़न मामला: पीड़ित महिला कोच का आरोप- चुप रहने का दबाव बना रही हरियाणा सरकार

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर जांच प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने के क्या मायने हैं?

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया।

भारत जोड़ो यात्रा: RAW के पूर्व प्रमुख दुलत और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी हुए शामिल

नौ दिन के विश्राम के बाद दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ चली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को गाजियाबाद में प्रवेश कर गई।

जम्मू-कश्मीर में अप्रैल या सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव- रिपोर्ट

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में इस साल विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

03 Jan 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: कार्यकर्ता सड़क और सीवर पर नहीं 'लव जिहाद' पर ध्यान दें- भाजपा सांसद

कर्नाटक में भाजपा के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील का एक बयान चर्चा में है, जिसमें वो कार्यकर्ताओं से जन सुविधाओं पर नहीं बल्कि 'लव जिहाद' का मुद्दा उठाने के लिए कह रहे हैं।

03 Jan 2023

बिहार

नीतीश कुमार ने मुस्लिमों को किया भाजपा और AIMIM से सतर्क, कहा- बिगाड़ सकते हैं माहौल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को पटना स्थित अपने आवास पर मुस्लिम समुदाय के नेताओं और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की।

2024 की तैयारी: गृह मंत्री अमित शाह इस महीने करेंगे 11 राज्यों का दौरा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

आंध्र प्रदेश: नायडू की सभा में भगदड़ के बाद रैलियों और जनसभा पर सरकार का प्रतिबंध

आंध्र प्रदेश की सरकार ने किसी भी तरह की बड़ी जनसभा और रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय पिछले दिनों चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (TDP) की दो रैली में भगदड़ के बाद लिया गया।

भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू, राहुल गांधी ने किए हनुमान मंदिर के दर्शन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण नौ दिन के विश्राम के बाद आज से शुरू हो गया।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में OBC को आरक्षण देने पर क्यों अड़े हुए हैं योगी आदित्यनाथ?

उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

02 Jan 2023

नोटबंदी

नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस और भाजपा भिड़ीं, जानें किसने क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संवैधानिक बेंच ने सोमवार को 4:1 के बहुमत से केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को सही ठहराया।

02 Jan 2023

दिल्ली

दिल्लीः युवती को कार से घसीटने के मामले में पुलिस भाजपा नेता को बचा रही- AAP

दिल्ली में नए साल की सुबह सुल्तानपुरी से कंझावला के बीच एक 23 वर्षीय युवती को घसीटने के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में फिर मची भगदड़, 3 महिलाओं की मौत

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रविवार शाम को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

01 Jan 2023

चुनाव

साल 2023 में किन राज्यों में होने वाले चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का माहौल तय करेंगे?

साल 2023 में देश के नौ राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

भाजपा और RSS मेरे लिए गुरु की तरह, उनसे सीखने को मिल रहा- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) उनके लिए गुरु की तरह हैं।

31 Dec 2022

कर्नाटक

अमित शाह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले उठाया बड़ा कदम, मंत्रिमंडल विस्तार को दी मंजूरी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा कदम उठाया है।