LOADING...
छत्तीसगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का पायलट वाहन पलटा, एक कांस्टेबल की मौत
छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का पायलट वाहन पलटा, एक कांस्टेबल की मौत (तस्वीर: pixabay)

छत्तीसगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का पायलट वाहन पलटा, एक कांस्टेबल की मौत

लेखन गजेंद्र
Jan 20, 2023
11:54 am

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ में गुरुवार रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का पायलट वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सड़क हादसा रात करीब 2ः00 बजे उदयपुर गांव के पास हुआ। हादसे के समय भाजपा नेता बिलासपुर से अंबिकापुर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन काफी तेज गति में था, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया।

हादसा

पायलट वाहन में सवार थे चार पुलिसकर्मी

नई दुनिया के मुताबिक, काफिले के पायलट वाहन में चालक समेत चार पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया, जहां 55 वर्षीय कांस्टेबल रविशंकर की मौत हो गई। अन्य घायल पुलिसकर्मियों में रामदेव, अनिल और प्रदीप को सीने, गले, हाथ, पैर और कमर में चोट लगी है। उन्हें संजीवनी एंबुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी अंबिकापुर में शुक्रवार से शुरू होनी है।