NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार
    अगली खबर
    छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार
    स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़ मामले में भाजपा ने लगाए आरोप

    छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 21, 2023
    11:46 am

    क्या है खबर?

    गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने छेड़छाड़ होने का दावा किया था। इस घटना के वीडियो भी सामने आए थे।

    अब भाजपा ने आरोप लगाया है कि मालीवाल के साथ छेड़छाड़ नहीं हुई थी और उन्होंने यह 'ड्रामा' रचा था और इसकी पोल खुल चुकी है। भाजपा ने कहा कि मालीवाल से छेड़छाड़ का आरोपी आम आदमी पार्टी (AAP) का सदस्य है।

    वहीं मालीवाल ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया है।

    पृष्ठभूमि

    क्या है पूरा मामला?

    स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को बताया कि वो सुबह करीब 3 बजे रियलिटी चेक के लिए दिल्ली की सड़कों पर उतरी थी। AIIMS के पास एक व्यक्ति अपनी कार लेकर आया और मालीवाल पर अंदर बैठने का दबाव बनाने लगा। एक बार मना करने पर वो चला गया, लेकिन थोड़ी देर बार दोबारा लौट आया।

    जब मालीवास उसे खिड़की में हाथ डालकर पकड़ने लगी, तब उसने कार चला दी। इससे स्वाति मालीवाल कुछ दूरी तक घसीटती रही।

    जानकारी

    आरोपी हुआ गिरफ्तार

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी गाड़ी जब्त कर ली है। आरोपी की पहचान 47 वर्षीय हरीश चंद्र के तौर पर हुई है।

    प्रतिक्रिया

    भाजपा ने बताया ड्रामा

    मालीवाल के दावे पर सवाल उठाते हुए कई भाजपा नेताओं ने इसे 'ड्रामा' करार दिया है।

    भाजपा नेत्री शाजिया इल्मी ने कहा कि ⁦आम आदमी पार्टी और एक निजी चैनल ने दिल्ली और दिल्ली पुलिस को बदनाम करने के लिए एक साजिश के तहत स्टिंग किया, जिस पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

    उन्होंने पूछा कि क्या महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे पर ओछी सियासत जायज है?

    कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी ऐसे ही सवाल उठाए हैं।

    आरोप

    आरोपी AAP का बड़ा कार्यकर्ता- भाजपा नेता

    दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मालीवाल से छेड़छाड़ का आरोपी हरीश चंद्र सूर्यवंशी हैं, जो संगम विहार में AAP का प्रमुख कार्यकर्ता है।

    सचदेवा ने एक फोटो भी जारी की है, जिसमें आरोपी को AAP विधायक प्रकाश जारवाल के साथ चुनाव प्रचार करते हुए देखा जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि फोटो सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि यह AAP की दिल्ली को बदनाम करने की साजिश है।

    पलटवार

    मालीवाल ने कहा- मैं डरने वाली नहीं

    भाजपा नेताओं के आरोपों पर मालीवाल ने पलटवार किया है।

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'जिन्हें लगता है कि मेरे बारे में झूठी गंदी बातें कर मुझे डरा देंगे, उनको बता दूं। मैंने सर पर कफन बांध कर इस छोटी सी जिंदगी में बहुत बड़े काम किए हैं। मुझ पर कई अटैक हुए, पर मैं रुकी नहीं। हर अत्याचार से मेरे अंदर की आग और बढ़ी। मेरी आवाज कोई नहीं दबा सकता। जब तक जिंदा हूं, लड़ती रहूंगी।'

    जानकारी

    सुल्तानपुरी हादसे के कारण फिर चर्चा में महिला सुरक्षा

    मालीवाल के साथ ये घटना ऐसे समय पर हुई है, जब सुल्तानपुरी हादसे के कारण दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं।

    1 जनवरी को सुबह अंधेरे में हुई इस घटना में 20 वर्षीय अंजलि की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी।

    टक्कर में अंजलि का पैर गाड़ी में ही फंस गया और कार सवार उसे 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वाति मालीवाल
    दिल्ली महिला आयोग
    भाजपा समाचार
    आम आदमी पार्टी समाचार

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    स्वाति मालीवाल

    दिल्ली: महिला आयोग की अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं, छेड़छाड़ के बाद सड़क पर घसीटा गया दिल्ली
    आंदोलनरत पहलवानों ने IOA प्रमुख पीटी उषा को लिखा पत्र, रखी ये प्रमुख मांगे विनेश फोगाट

    दिल्ली महिला आयोग

    SBI ने तीन महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को माना 'अयोग्य', महिला आयोग का नोटिस भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    दिल्ली: युवक ने नगर निगम की स्कूल में घुसकर किया दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न दिल्ली
    दिल्ली: होमवर्क न करने पर मासूम को हाथ-पैर बांधकर भीषण गर्मी में छत पर लिटाया दिल्ली पुलिस
    राजस्थान के मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती पर फेंकी गई स्याही दिल्ली

    भाजपा समाचार

    MCD मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ेगी भाजपा, रेखा गुप्ता और कमल बागड़ी उम्मीदवार घोषित दिल्ली नगर निगम
    उमा भारती ने लोधी समाज को "भाजपा को वोट देने के बंधन" से किया मुक्त उमा भारती
    त्रिपुरा में भाजपा को झटका, गठबंधन सरकार से सातवें विधायक ने इस्तीफा दिया त्रिपुरा
    अरिजीत सिंह का कोलकाता कॉन्सर्ट रद्द, भाजपा ने उठाए सवाल अरिजीत सिंह

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली नगर निगम चुनाव की वोटिंग जारी, 1,349 उम्मीदवार मैदान में दिल्ली नगर निगम
    दिल्ली नगर निगम चुनाव की वोटिंग खत्म, लगभग 50 प्रतिशत ने डाले वोट अरविंद केजरीवाल
    एग्जिट पोल: गुजरात में भाजपा तो MCD में AAP का क्लीन स्वीप, हिमाचल में टक्कर गुजरात चुनाव
    MCD चुनाव की मतगणना शुरू, AAP और भाजपा में टक्कर दिल्ली नगर निगम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025