Page Loader
ममता बनर्जी का विवादित कार्टून साझा करने वाले प्रोफेसर को 11 साल बाद किया गया बरी
ममता बनर्जी का विवादित कार्टून साझा करने पर गिरफ्तार प्रोफेसर 11 साल बाद बरी (तस्वीर: ट्विटर/@odishabhaskar)

ममता बनर्जी का विवादित कार्टून साझा करने वाले प्रोफेसर को 11 साल बाद किया गया बरी

लेखन गजेंद्र
Jan 20, 2023
06:56 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC सांसद मुकुल रॉय को लेकर विवादित कार्टून साझा करने पर गिरफ्तार किए गए प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा को 11 साल बाद क्लीन चिट मिली है। अलीपुर जिला अदालत ने निचली अदालत से महापात्रा को आपराधिक मामलों से बरी करने को कहा है। प्रोफेसर ने कहा, "यह लड़ाई सभी अत्याचारों के खिलाफ है। सरकार के खिलाफ मेरी आवाज को रोकने के लिए बंगाल सरकार, पुलिस प्रशासन और सत्ताधारी गुंडों ने साजिश रची थी।"

राहत

क्या है मामला?

जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अंबिकेश ने 12 अप्रैल, 2012 को हाउसिंग सोसाइटी के ग्रुप में विवादित कार्टून साझा किया था, जिसके बाद किसी सदस्य ने उनके खिलाफ पूर्वी जादवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उनको और सोसाइटी के तत्कालीन सचिव को IT और अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, दोनों को जमानत मिल गई थी, लेकिन फिर भी केस चलता रहा। इसके बाद 11 साल की लंबी लड़ाई के बाद उनको रिहा किया गया है।