NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित
    अगली खबर
    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित
    भाजपा ने त्रिपुरा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की घोषणा की

    त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 60 सीटों में से 48 सीटों के उम्मीदवार किए घोषित

    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 28, 2023
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा ने शनिवार को आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए कुल 60 सीटों में से 48 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बार्दोवाली सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपत सीट से उम्मीदवार बनाया है।

    बता दें कि त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों पर 16 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

    बयान

    सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा- प्रदेश अध्यक्ष

    त्रिपुरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी।

    उन्होंने कहा, "भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है। उम्मीदवारों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक और महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हैं।"

    राजनीति

    त्रिपुरा में तेजी से बदले हैं राजनीतिक समीकरण

    भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 36 सीटें जीतकर पहली बार त्रिपुरा की सत्ता हासिल की थी।

    हाल में इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) ने भाजपा के साथ संबंध तोड़ने की घोषणा की थी।

    वहीं भाजपा एक अन्य क्षेत्रीय पार्टी TIPRA के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही थी, लेकिन यह सफल नहीं हो सकी। बता दें कि TIPRA 'ग्रेटर तिप्रालैंड' नामक एक अलग राज्य की मांग कर रही है।

    घोषणा

    कांग्रेस ने भी की 17 उम्मीदवारों की घोषणा

    कांग्रेस ने भी त्रिपुरा चुनाव के लिए अपने 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

    गौरतलब है कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस ने लेफ्ट पार्टियों के साथ गठबंधन किया है।

    बता दें कि हाल ही में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट ने 47 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इनमें से CPIM 43 सीटों पर, जबकि अन्य सहयोगी चार पार्टियां एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही हैं।

    चुनाव

    भाजपा ने 2018 में हासिल किए थे 43.59 प्रतिशत वोट

    2018 में हुए त्रिपुरा चुनाव में भाजपा ने 43.59 प्रतिशत वोट के साथ 36 सीटें हासिल कीं और बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री बनाया गया था। वहीं लेफ्ट फ्रंट गठबंधन 44.3 प्रतिशत वोट प्राप्त करते हुए सिर्फ 16 सीटें हासिल कर पाया था।

    वहीं भाजपा ने पिछले साल मई में बिप्लब कुमार देब की जगह माणिक साहा को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बना दिया था। बता दें कि देब वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    त्रिपुरा
    बिप्लब देब
    माणिक साहा

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    भाजपा समाचार

    नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस और भाजपा भिड़ीं, जानें किसने क्या कहा नोटबंदी
    2024 की तैयारी: गृह मंत्री अमित शाह इस महीने करेंगे 11 राज्यों का दौरा अमित शाह
    नीतीश कुमार ने मुस्लिमों को किया भाजपा और AIMIM से सतर्क, कहा- बिगाड़ सकते हैं माहौल बिहार
    कर्नाटक: कार्यकर्ता सड़क और सीवर पर नहीं 'लव जिहाद' पर ध्यान दें- भाजपा सांसद कर्नाटक

    त्रिपुरा

    असम और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में दो लोग गिरफ्तार दिल्ली
    असम और बिहार में बाढ़ से 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित, 40 की मौत बिहार
    महिला का अपहरण कर नौ लोगों ने किया रेप, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका निर्भया गैंगरेप
    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नए उप राज्यपालों के नाम का ऐलान, जानिये उनके बारे में नरेंद्र मोदी

    बिप्लब देब

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा- जाटों और सरदारों में होता है कम दिमाग; मांगी माफी त्रिपुरा
    घरों में विवेकानंद की तस्वीर लगाने से 35 साल सत्ता में बनी रहेगी भाजपा- बिप्लब देब नरेंद्र मोदी
    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के खिलाफ भाजपा विधायकों की बगावत, दिल्ली में डाला डेरा नरेंद्र मोदी
    अगरतला: पुलिस ने प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर लाठीचार्ज कर दागे आंसू गैस के गोले, 40 घायल अगरतला

    माणिक साहा

    बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री त्रिपुरा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025